बुधवार, 12 मई 2021

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शिवअनुराग पटेरिया का निधन


मध्य प्रदेश के जाने-माने पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। पटेरिया का इलाज इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में चल रहा था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। लगातार उनका आक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनके निधन की खबर आते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। अस्सी के दशक में हुए छतरपुर कांड में नायक की भूमिका निभाने के साथ  पत्रकारिता के क्षेत्र में वे चार दशकों से कार्यरत थे।

स्वर्गीय शिव अनुराग पटेरिया ने आंचलिक पत्रकार के तौर पर 1978 में छतरपुर से उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। तीन दशक से ज्यादा समय से वो मीडिया में सक्रिय थे। न्यूज चैनल के डिबेट्स में भी वो काफी हिस्सा लेते थे। स्वर्गीय पटेरिया पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लगभग चार दशक से कार्यरत। इस दौरान नईदुनिया (इंदौर), जनसत्ता (मुंबई), चैथा संसार (भोपाल), आई.टी.वी., संडेमेल, जन्मभूमि, दैनिक नईदुनिया (भोपाल), में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य। इतने सालों में वो प्रदेश के हस्ताक्षर बनकर उभरे। 

शिव अनुराग पटैरिया लंबे समय से लोकमत अखबार से जुड़े हुए थे। प्रदेश की नब्ज पर उनकी गहरी पकड़ थी। वे प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित थे। उन्हें राजेन्द्र माथुर फैलोशिप, मेदिनी पुरस्कार, डॉ. शंकरदयाल शर्मा अवार्ड और स्वर्गीय सत्यनारायण तिवारी लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पटेरिया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी नेताओं ने  पटेरिया के परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की है।