रविवार, 30 सितंबर 2012

राज्यपाल के नाम कोटवार को ज्ञापन

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यह अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल तक पहुंचने का अनूठा तरीका निकाला है़ इसके तहत उसने गांव के कोटवार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें राज्यपाल तक पहुंचाने की बात कही है़ कोटवार ने भी ज्ञापन लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करा दिया है कि वह उनका आवेदन राज्यपाल को पहुंचा देगा़ प्रदेश सरकार से खफा चल रही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सिवनी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अब आदिवासियों और किसानों की समस्याओं को लेकर किसी भी तरह का आवेदन देने या ज्ञापन नहीं भेजने का निर्णय लिया है़ पार्टी ने तय किया है कि वे अब जो भी बात समस्या होगी उसे सीधे राज्यपाल को बताएंगे़ गोंगपा की सिवनी जिला इकाई 27 अक्टूबर को जिले के कड़ी ग्राम में किसान सम्मेलन की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा न दिए जाने से खफा हैं़ इस कारण उसने विरोध का यह नया अनूठा कदम उठाया है़ पार्टी के सिवनी जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र उइके का कहना है कि हम पूर्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित कई ज्ञापन और आवेदन भेज चुके हैं, मगर आदिवासियों की कोई सुनवाई नहीं हुई है़ इस कारण हमने यह तय किया है कि भाजपा जो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कहती है, उसे यह दिखाएं की हम भी हमारी मांग राज्य के प्रथम नागरिक राज्यपाल तक गांव के अंतिम व्यक्ति के माध्यम से पहुंचाएंगें़ उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को लेकर जो भी अब तक घोषणाएं की गई उनमें किसान को कोई फायदा नहीं हुआ़ घोषणाओं पर प्रशासन अमल ही नहीं कर रहा है़ सरकार को इस बारे में हमने ज्ञापन के जरिए कई मर्तबा कहा, मगर हमारी सुनवाई होती ही नहीं है़ इस कारण पार्टी ने यह तय किया है कि अब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पार्टी आदिवासियों और किसानों की समस्याओं के बारे में कुछ भी नहीं बताएगी़ पार्टी अब सीधे राज्यपाल को ही ज्ञापन सौंपेगी़ गोंगपा के सिवनी जिला के मीडिया प्रभारी विवेक डहरिया ने बताया कि गोंगपा वोट मांगने का काम नहीं कर रही, बल्कि किसानों और आदिवासियों की समस्याओं को लेकर काम कर रही है़ इसी के तहत लगातार हम किसानों और आदिवासियों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं, मगर अब तक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री ने हमारी कोई बात नहीं सुनी है़ इसी कारण हमने अब गांव के कोटवार के माध्यम से हमारी बात राज्यपाल तक पहुंचाने का प्रयास किया है़ इसके तहत सिवनी जिले के ग्राम कड़ी में हमने कोटवार लेखराम शेण्डे को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है़ जिसमें यह निर्णय भी राज्यपाल को बताया गया है कि अब हम मुख्यमंत्री को कोई भी आवेदन या ज्ञापन नहीं सौंपेंगे़

सपा ने शुरु की जोड़-तोड़ की कवायद

समाजवादी पार्टी ने 2013 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरु कर दी है़ सपा ने 11 स्थानों पर संभागीय सम्मेलनों का आयोजन करना तय किया है़ इन सम्मेलनों में जिला अध्यक्षों के कामों की समीक्षा के साथ दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में लाने का काम किया जाएगा़ समाजवाद वादी पार्टी ने प्रदेश में 2013 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सक्रियता बढ़Þा दी है़ पार्टी द्वारा दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा में लाने की कवायद की जाने लगी है़ पार्टी ने इसके लिए राज्य में 11 स्थानों पर संभागीय सम्मेलनों के आयोजन करने का फैसला कर लिया है़ इसके शुरुआत आज शिवपुरी जिले में आयोजित संभागीय सम्मेलन से कर दी है़ पार्टी द्वारा पूर्व में भी सम्मेलन किए गए, तब सम्मेलनों में जिला इकाईयों को मजबूत करने का मकसद था, लेकिन अब पार्टी का मकसद अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के साथ दूसरे दलों के उपेक्षित नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाना है़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कोलकाता में हाल ही में हुए पार्टी के अधिवेशन से लौटने के बाद इस काम को शुरु कर दिया है़ उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों को साफतौर पर कह दिया है कि वे सदस्य संख्या बढ़Þाने के साथ-साथ इस बात पर ज्यादा ध्यान दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के उपेक्षित नेता और कार्यकर्ता हमारे दल में आएं़ इस लिहाज से उन्होंने संभागीय सम्मेलनों की शुरुआत की है़ पार्टी अध्यक्ष ने एक सम्मेलन में कम से कम एक से लेकर दो हजार तक सदस्य बनाने की बात भी कही गई है़ सपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों में राष्ट्रीय नेताओं को भी बुलाने का प्रयास किया जा रहा है़ आज शिवपुरी में हुए सम्मेलन में पार्टी ने बांदा के सांसद आरक़े़सिंह पटेल के अलावा मोहम्मद उस्मान और प्रदेश सपा के प्रभारी विसम्भर निषाद को बुलवाया था़ इसके अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सम्मेलनों में भी पार्टी का प्रयास यह है कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया जाए जिससे कार्यकर्ताओं में यह संदेश मिले की सपा का लक्ष्य प्रदेश में मजबूती पाना है़ सपा द्वारा संभागीय सम्मेलनों के अलावा बैतूल में लोहिया वाहिनी का प्रदेश सम्मेलन 11 अक्टूबर को ओर सागर में पार्टी का प्रदेश सम्मेलन 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया है़ इसके अलावा सागर जिले के राहतगढ़Þ में एक सभा का आयोजन भी 20 अक्टूबर को किया जा रहा है़ इस सभा में उत्तरप्रदेश से राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की कवायद भी पार्टी द्वारा की जा रही है़ कहां कब होंगे सम्मेलन 7 अक्टूबर इंदौर 9 अक्टूबर पैटलावद, झाबुआ 12 अक्टूबर जबलपुर 14 अक्टूबर बालाघाट 16 अक्टूबर मुरैना 30 अक्टूबर सीधी 2 नवंबर उज्जैन 3 नवंबर रतलाम 5 नवंबर छतरपुर 10 नवंबर उमरिया