रविवार, 30 सितंबर 2012
सपा ने शुरु की जोड़-तोड़ की कवायद
समाजवादी पार्टी ने 2013 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरु कर दी है़ सपा ने 11 स्थानों पर संभागीय सम्मेलनों का आयोजन करना तय किया है़ इन सम्मेलनों में जिला अध्यक्षों के कामों की समीक्षा के साथ दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में लाने का काम किया जाएगा़
समाजवाद वादी पार्टी ने प्रदेश में 2013 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सक्रियता बढ़Þा दी है़ पार्टी द्वारा दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा में लाने की कवायद की जाने लगी है़ पार्टी ने इसके लिए राज्य में 11 स्थानों पर संभागीय सम्मेलनों के आयोजन करने का फैसला कर लिया है़ इसके शुरुआत आज शिवपुरी जिले में आयोजित संभागीय सम्मेलन से कर दी है़ पार्टी द्वारा पूर्व में भी सम्मेलन किए गए, तब सम्मेलनों में जिला इकाईयों को मजबूत करने का मकसद था, लेकिन अब पार्टी का मकसद अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के साथ दूसरे दलों के उपेक्षित नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाना है़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कोलकाता में हाल ही में हुए पार्टी के अधिवेशन से लौटने के बाद इस काम को शुरु कर दिया है़ उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों को साफतौर पर कह दिया है कि वे सदस्य संख्या बढ़Þाने के साथ-साथ इस बात पर ज्यादा ध्यान दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के उपेक्षित नेता और कार्यकर्ता हमारे दल में आएं़ इस लिहाज से उन्होंने संभागीय सम्मेलनों की शुरुआत की है़ पार्टी अध्यक्ष ने एक सम्मेलन में कम से कम एक से लेकर दो हजार तक सदस्य बनाने की बात भी कही गई है़
सपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों में राष्ट्रीय नेताओं को भी बुलाने का प्रयास किया जा रहा है़ आज शिवपुरी में हुए सम्मेलन में पार्टी ने बांदा के सांसद आरक़े़सिंह पटेल के अलावा मोहम्मद उस्मान और प्रदेश सपा के प्रभारी विसम्भर निषाद को बुलवाया था़ इसके अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सम्मेलनों में भी पार्टी का प्रयास यह है कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया जाए जिससे कार्यकर्ताओं में यह संदेश मिले की सपा का लक्ष्य प्रदेश में मजबूती पाना है़
सपा द्वारा संभागीय सम्मेलनों के अलावा बैतूल में लोहिया वाहिनी का प्रदेश सम्मेलन 11 अक्टूबर को ओर सागर में पार्टी का प्रदेश सम्मेलन 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया है़ इसके अलावा सागर जिले के राहतगढ़Þ में एक सभा का आयोजन भी 20 अक्टूबर को किया जा रहा है़ इस सभा में उत्तरप्रदेश से राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की कवायद भी पार्टी द्वारा की जा रही है़
कहां कब होंगे सम्मेलन
7 अक्टूबर इंदौर
9 अक्टूबर पैटलावद, झाबुआ
12 अक्टूबर जबलपुर
14 अक्टूबर बालाघाट
16 अक्टूबर मुरैना
30 अक्टूबर सीधी
2 नवंबर उज्जैन
3 नवंबर रतलाम
5 नवंबर छतरपुर
10 नवंबर उमरिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें