बुधवार, 30 जून 2021

खंडवा में स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में नहीं है संघ

 सर्वे के बाद मध्यक्षेत्र इकाई को भेजी रिपोर्ट

मध्यप्रदेश भाजपा के लिए खंडवा संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा को दमदारप्रत्याशी की तलाश है। वहीं भाजपा के लिए संघ के सर्वे ने चिंता बढ़ा दी हैं। संघ के सर्वे में स्पष्ट कहा गया है कि स्थानीय दावेदार को अगर यहां पर टिकट दिया गया तो भाजपा के लिए संकट खड़ा हो सकता है। संघ की इस रिपोर्ट के बाद माना जा रहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्षाह भी यहां पर एक सर्वे कराएंगे, इसके बाद ही भाजपा प्रत्याषी का चयन करेगी।
मध्यप्रदेष के खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याषी की तलाष में हैं। वहीं भाजपा के अलावा संघ ने भी यहां सक्रियता बढ़ा दी है। संघ ने एक सर्वे किया जिसके बाद इसकी रिपोर्ट मालवा प्रांत के जरिए मध्यप्रांत को भेजी गई है। इस सर्वे में यह बात स्पश्ट कर दी गई है कि स्थानीय नेताओं को अगर यहां पर प्रत्याषी बनाया जाता है और कांग्रेस की ओर से अरूण यादव प्रत्याषी होते है तो वे सभी प्रत्याषी कमजोर साबित होंगे। खासकर  कमजोर प्रत्याषी के रूप में दावेदारी कर रही पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर और वन मंत्री विजय शाह की पत्नी भावना शाह, सुभाष कोठारी के अलावा नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान के नाम माने जा रहे हैं।  संघ की खंडवा इकाई द्वारा कराए गए सर्वे की यह रिपोर्ट  मालवा प्रांत को भेजी गई थी। इसके बाद यह रिपोर्ट  मध्यप्रांत तक पहुंची है। इसके बाद संगठन को इसकी जानकारी भी दी गई है। बताया जाता है कि अब संगठन की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत खंडवा का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद संघ की रिपोर्ट के साथ केन्द्रीय नेतृत्व को स्थिति से अवगत कराएंगे।
 शाह   भी कराएंगे सर्वे
संघ के सर्वे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए प्रत्याषी चयन प्रक्रिया के पहले एक सर्वे कराएंगे। इसके बाद ही केन्द्रीय नेतृत्व यहां पर प्रत्याषी के नाम की घोषणा करेगा। सूत्रों की माने तो संघ की रिपोर्ट के आधार पर अगर भाजपा ने प्रत्याषी चयन की प्रक्रिया को अपनाया तो यहां पर  कैलाश विजयवर्गीय, कृष्ण मुरारी मोघे और दीपक जोशी में से किसी एक नाम पर मोहर लग सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें