रविवार, 24 मार्च 2013
‘नाना’ के पास बढ़Þ सोना, बिसेन हुए वाहन विहीन
राज्य के दो मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ और गौरीशंकर बिसेन अपनी संपत्ति का नपा-तुला खुलासा करने में माहिर हैं़ संपत्ति के मामले में नाना कर्जदार हैं, तो बिसेन पर वर्तमान में कोई कर्ज नहीं है़ नाना के पास मंत्री बनने के बाद जेवरात बढ़Þे हैं, मगर बिसेन इस मामले में पीछे हैं़ उन्हें शस्त्र रखने का शौक जरुर हो गए है़ साथ ही मंत्री बनने के पहले जहां उनके पास दो-दो वाहन हुआ करते थे, वे अब नहीं रहे हैं़
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ और सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन संपत्ति का ब्यौरा देने में खासे नपे-तुले अंदाज में चलते हैं़ नानाभाऊ मोहोड़ ने मंत्री बनने के बाद सोने में बढ़Þौत्री की है, जबकि बिसेन इस मामले में पिछड़े हैं़ विधायक का चुनाव लड़ते वक्त बिसेन के पास जितना नगद था उसमें बढ़Þोत्री हुई है, तो नाना इस मामले में पीछे हैं़ नाना को शस्त्र का शौक नहीं है, बल्कि बिसेन ने मंत्री बनने के बाद शस्त्र के रुप में रिवाल्वर रखना शुरु कर दिया है़ नाना अब भी अपनी पैतृक संपत्ति को ही संभाले हुए है, अतिरिक्त संपत्ति क्रय करने के मामले में वे अब भी पीछे हैं़ मंत्री बनने के बाद उन्होंने सौंसर में अपना मकान बनवाया है़ जबकि बिसेन इस मामले में कुछ आगे हैं़ वे अपनी पत्नी और स्वयं के नाम पर भी मकान क्रय कर चुके हैं़ बिसेन और उनकी पत्नी दोनों ही नगद रखने में पीछे नहीं हैं, जबकि नाना नगद रखने में पीछे हैं और उनकी पत्नी तो नगद रुपए रखती ही नहीं हैं़
नानाभाऊ मोहोड़ ने विधायक का चुनाव लड़ते वक्त निर्वाचन आयोग को जो संपत्ति का ब्यौरा दिया था उसके अनुसार उनके पास तब नकद 1,15,000 रुपए था और पत्नी के पास 20,000 रुपए नगद बताए थे़ इसके लिए वाहन के रुप में स्कार्पियो एवं हिरोडोण्डा बताए थे़ साथ ही सोना 25 तोला बताया था़ उन्होंने मांगरली गांव में 0.922 हैक्टेयर कृषि भूमि और यहीं पर एक मकान होना बताया था़ इसके बाद हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए यह बताया कि उनके पास नगद 45,000 रुपए , मांगरुली में 0.922 हैक्टेयर भूमि यही पर एक मकान है़ इसके अलावा एक मकान सौंसर में भी है़ सोना उनके पास 75 ग्राम और पत्नी के पास 470 ग्राम याने कुल साढ़े 54 तोला है़ वाहन के रुप में अब भी उनके पास एक स्कार्पियो है़ घरेलू सामान के रुप में 1,75,000 रुपए का है़ इसके अलावा भवन निर्माण का बैंक लोन 12,25,663 रुपए है़ इस तरह उनकी नगदी तो कम हुई है, मगर सोना के जेवरात बढ़ गए हैं और वे बैंक के कर्जदार भी हो गए हैं़ साथ ही उनकी पत्नी के पास नगद राशि अब कुछ नही है़
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने निर्वाचन आयोग को जो आय का ब्यौरा दिया था उसके अनुसार उनके पास 5 लाख रुपए नगद और पत्नी के पास 2 लाख रुपए नगद थे़ वाहन के रुप में दो बुलेरो गाड़ी थी़ इसके अलावा सोना 20 ग्राम और चांदी 110 ग्राम थी़ जबकि उनकी पत्नी रेखा बिसेन के पास सोना 50 ग्राम और चांदी 120 ग्राम थी़ बालाघाट के गर्रा में कृषि भूमि और मकान था तो भोपाल के रिवेरा टाउन में भी उनका एक डुप्लेक्स मकान होना उन्होंने बताया था, साथ ही उस वक्त वे भी बैंक के कर्जदार थे़ हाल ही में बिसेन ने जो अपनी संपित्त का ब्यौरा दिया है उसके अनुसार अब उनके पास 4 लाख रुपए नगद एवं आधा दर्जन विभिन्न बैंक खातों में 8 लाख रुपए जमा होना बताया है़ साथ ही डेढ़Þ लाख रुपए की पालिसी 50 ग्राम सोना 110 ग्राम चांदी होना बताया है़ बालाघाट जिले के ग्राम गर्रा में मकान एवं कृषि भूमि बताई है़ जबकि बालाघाट में मकान होना भी बताया है़ इसके अलावा भोपाल के रिवेरा टाउन में डुप्लेक्स मकान के अलावा एक रिवाल्वर होना उन्होंने स्वीकार किया है़ बिसेन की पत्नी के पास अब नगद के रुप में 1.50 लाख रुपए हैं़ दो बैंक खातों में 5 लाख 7 हजार रुपए पौने छह लाख की पालिसी है़ उनके पास 200 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है़ बिसेन के पास वर्तमान में उनके नाम पर कोई वाहन नहीं है, लेकिन रिवाल्वर रखने का शौक मंत्री बनने के बाद उन्हें हो गया है़ कुल मिलाकर बिसेन ने निर्वाचन आयोग को जो ब्यौरा दिया था उसके बाद मंत्री बनने के पश्चात उन्होंने सोने-चांदी का लोभ तो नहीं दिखाया, मगर शस्त्र रखने का शौक जरुर वे करने लगे हैं़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें