रविवार, 6 फ़रवरी 2022

38 साल पहले स्वर कोकिला के नाम स्थापित किया पुरस्कार

अब तक 33 कलाकारों को दिए सम्मान, 2018 के बाद से किसी का नहीं हुआ चयन


मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी  स्वर कोकिला लता मंगेशर की याद को हमेशा लोगों के दिलों में बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 38 साल पहले उनके नाम पर लता मंगेशकर पुरस्कार देना शुरू किया था। अब तक सरकार 33 कलाकारों को यह सम्मान दे भी चुकी है, मगर 2018 के बाद से इस सम्मान के लिए किसी कलाकार का चयन नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर की याद को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए इस सम्मान की स्थापना 1984 में की गई थी। सबसे पहला पुरस्कार संगीतकार नौशाद को दिया था। दूसरा पुस्कार मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार को यह पुरस्कार दिया। इसके बाद लगातार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। मगर 2018 के बाद से इस पुरस्कार के लिए अभी तक किसी भी कलाकार का चयन नहीं हुआ है।
संगीत के क्षेत्र में दिया है सम्मान
सुगम संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार देने के लिए प्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर सम्मान की ष्शुरूआत 1984 में की थी। इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रूपए की राशि और प्रशस्ति पटिटका दी जाती है। सुगम संगीत के क्षेत्र में देश की किसी भी भाषा के गायक अथवा संगीतकार को उसके सम्पूर्ण कृतित्व पर दिया जाता है, न कि किसी एक कृति के आधार पर। सम्मान केवल सृजनात्मक कार्य के लिए है। शोध अथवा अकादमिक कार्य के लिए नहीं है। सम्मान के लिए चुने जाने के समय कलाकार का सृजन-सक्रिय होना आवश्यक है।
इन्हें मिला है पुरस्कार
प्रदेश सरकार ने पहला लता मंगेशकर पुरस्कार संगीतकार नौशाद को दिया और उसके बाद किशोर कुमार इस सम्मान से सम्मानित किया गया। फिर जयदेव, मन्ना डे, खय्याम, आशा भोंसले, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, यसुदास, राहुल बर्मन, संध्या मुखर्जी, अनिल विश्वास, तलत मेहमूद, कल्याणजी-आनंदजी, जगजीत सिंह, इलैया राजा, एसपी बालसुब्रह्मयम, भूपेन्द्र हजारिका, महेंद्र कपूर, रवींद्र जैन, सुरेश वाडकर, एआर रहमान, कविता कृष्णमूर्ति, ह््रदयनाथ मंगेशकर, नितिन मुकेश, रवि, अनुराधा पौडवाल, राजेश रोशन, हरिहरन, उषा खन्ना, अलका याज्ञनिक, बप्पी लाहिड़ी, उदित नारायण और अनु मलिक सुमन कल्याणपुरी और कुलदीप सिंह को लता मंगेशकर सम्मान मिल चुका है। हालांकि अलका याज्ञनिक और बप्पी लहरी के नाम की घोशणा पुरस्कार के लिए की गई, मगर इन्हें अभी तक यह पुरस्कार दिया नहीं गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें