सोमवार, 30 मई 2022

भाजपा मैदान में सक्रिय, कांग्रेस बैठकों तक सीमित

शिवराज, वीडी शर्मा कर रहे कसावट, कमलनाथ दे रही नसीहत

प्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा जहां तैयारियों के मामले में कांग्रेस से काफी आगे नजर आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा दोनों ही लगातार रणनीति के साथ सरकार और संगठन में कसावट करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अब तक बैठकों तक सिमट कर रही गई है। बैठकों में कमलनाथ नेताओं को नसीहत देकर मैदान में जाने की बात कह रहे हैं। 

प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखें घोशित हो गई है और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोशणा होने का इंतजार है। चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता दिखानी तेज कर दी है। भाजपा में लगातार बैठकों के बाद अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को सक्रिय करने मैदान में उतार दिया है। वहीं  सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी देकर सक्रिय कर दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों को भी मैदानी सक्रियता दिखाने को कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा खुद संगठन में कसावट लाने लगातार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया। बार बार संगठन द्वारा शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जिलों में अधिकारियों की सुबह की बैठकें लेने का दौर तेज कर दिया। इन बैठकों में मुख्यमंत्री अधिकारियों पर नाराजगी भी उतार रहे हैं साथ ही भ्रश्टाचार पर लगाम लगाने की बात कहते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की ये बैठकें भी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में अधिकारियों पर कसावट का संदेश दे रही है। 

कांग्रेस से आगे निकली भाजपा

चुनावी तैयारियों में अगर देखा जाए तो भाजपा कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है। पंचायत चुनाव की घोशणा के पहले से ही जब सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था, तब से भाजपा में बैठकों का दौर तेज हो चला था। संगठन ने पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता को मैदान में सक्रिय कर दिया था। वहीं कांग्रेस अब भी बैठकों में सिमट कर रह गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बैठकें लेकर नेताओं को मैदान में सक्रिय करने नसीहतें दे रहे हैं। वे बार बार यही बात दोहरा रहे हैं कि अगर अब भी एकजुट होकर चुनाव मैदान में नहीं दिखे तो परिणाम आप खुद जान सकते हैं। 

मुख्यमंत्री के साथ दोनों अध्यक्षों की प्रतिश्ठा दाव पर

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को एक तरह से विधानसभा 2023 की तैयारियां से जोड़कर देखा जा रहा है। इस लिहाज से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कसावट करनी भी ष्शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा की प्रतिश्ठा इन चुनावों में दाव पर है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की प्रतिश्ठा लगी हुई है। वे बार बार 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, मगर माना जा रहा है कि इन चुनावों का परिणाम ही दोनों दलों को आईना दिखाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें