नाराज नेताओं से करते रहे चर्चा, झा से की मुलाकात
भोपाल। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के तीखे तेवरों को देख भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज बैठकों का दौर चलता रहा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मोर्चा संभाला है। अजय जामवाल और शिव प्रकाश ने असंतुष्ट नेताओं से भी चर्चा की। वहीं दीपक जोशी को मनाने के अंतिम प्रयास भी किए गए। संभावना है कि जोशी को अब राष्ट्रीय नेतृत्व संभालेंगा।पूर्व मंत्री दीपक जोशी से इंदौर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने चर्चा की, मगर चर्चा बेनतीजा निकली। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व दीपक जोशी के अलावा अन्य नाराज नेताओं से सीधा संपर्क करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को सौंपी है। दोनों नेताओं ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकें की। बताया जाता है कि जो नेता प्रदेश संगठन की कार्यशैली से खफा है, उन सभी नेताओं से दोनों नेताओं ने संपर्क साधा है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा से भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। जानकारी के अनुसार गंजबासौदा के भाजपा नेता प्रयागराज रघुवंशी की अजय जामवाल से मुलाकात हुई है। रघुवंशी गंजबासौदा से दावेदारी कर रहे हैं। आधे घंटे दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। रघुवंशी पार्टी ने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा वह निभाऊंगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता हर नेता से संवाद कर रहे हैं।
वहीं दोनों नेताओं द्वारा नाराज चल रहे दीपक जोशी से भी संपर्क किया है, उन्हें मनाने का प्रयास किया गया। जोशी से जो भी चर्चा हुई उसके बाद इन नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जोशी से अब राष्ट्रीय नेतृत्व ही संपर्क कर उन्हें मनाने का मोर्चा संभालेगा। सूत्रों के अनुसार जोशी को कांग्रेस की सदस्यता लेने के पहले एक बार दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रखने को कहा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें