मंगलवार, 27 जून 2023

पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्कूली बच्चों से की मुलाकात प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधनी भोपाल के रानी क
मलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए। राजा भोज विमानतल पर उतरने के बाद मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जन-समुदाय का अभिवादन किया। जन-समुदाय ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने आज से आरंभ होने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के लिए बैठे स्कूली बच्चों से भेंट कर भारत की प्रगति और उपलब्धियों, भविष्य के लक्ष्य के बारे में बात-चीत की। स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री को आजादी के अमृत महोत्सव, विश्व में बनती भारत की प्रभावपूर्ण स्थिति पर केन्द्रित पेंटिंग्स तथा प्रधानमंत्री का हस्त निर्मित चित्र भेंट किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन पाँच वंदे भारत रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई वे हैं; भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस। इनमें से अंतिम तीन को प्रधानमंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से इंदौर की 269 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी। भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। इस ट्रेन के चलने से भोपाल से जबलपुर की 340 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े चार घंटे में ही तय हो जाएगी। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बैंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


सोमवार, 26 जून 2023

प्रियांक खड़के पर अपनी राय जाहिर करें कमलनाथ

गृह मंत्री ने लिखा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष म
ल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के गौरक्षकों को लेकर दिए गए कथित बयान पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया है कि इस बयान पर उनकी क्या राय है जाहिर करें।

राजधानी भोपाल में मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने कमलनाथ को पत्र लिखा है। प्रियांक खड़गे के बयान के आधार पर, वे बहुत गौशाला खोलने की बात करते थे, अब इस पर अपनी राय बताएं। एक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, अभी विधेयक वापस हुआ बेटियों को लेकर, दूसरा पंचायत मंत्री का बयान आ गया। मै। कमलनाथ जी से ंपूछना चाहता हूॅ कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने जो घोर निंदनीय बयान दिया है, इस तरह की जो प्रतिक्रिया आई है। गौसेवकों और गौरक्षकों के लिए, मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और आपकी कांग्रेस पार्टी और आप कांग्रेस के अध्यक्ष होने के नाते क्या कहना चाहते हो। 

गौरतलब है कि  प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जो लोग शॉल ओढ़कर कानून अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि वे इन दलों से हैं उन्हें लात मारकर सलाखों के पीछे डाल दीजिए। अगर कोई स्वघोषित नेता है और सांप्रदायिक मुद्दों के नाम पर जहर उगलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैं अनावश्यक सांप्रदायिक दंगे नहीं चाहता।


जितनी गालियां देंगे, जनता मुझे उतना आशीर्वाद देगी : कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा नेता उन्हें जितनी गालियां देंगे, जनता का आशीर्वाद उन्हें उतना ही ज्यादा मिलेगा। ये सब निम्न स्तर की राजनीति हैं। वे अपने कार्यकाल की बातें करें, अपने काम जनता को गिनाएं, लेकिन उनके पास केवल कमलनाथ ही एक एजेंडा बचा है। 

प्रदेश में चुनावी साल में हो रही
बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को दिन रात सपने में केवल कमलनाथ दिखते है। यह वीडियो बनाए फ़िल्म बनाए। बता दें कि बीते दिनों कमलनाथ और शिवराज के करप्शन और घोटालों को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। इसे लेकर कमलनाथ ने आज अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगवाने की ष्शुरूआत भाजपा ने की है। उसने थर्ड पार्टी से पोस्टर लगवाए। इसके बाद यह सिलसिल चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को टारगेट करने के बजाय भाजपा जनता के बीच जाकर अपने किए काम बताएं। प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छा है, आ रहे है अपनी आंखों से भ्रष्टाचार देखें। कैसे मध्य प्रदेश भ्रष्ट प्रदेश बन गया है। 


महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की दी जानकारी

 नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने उज्जैन से लौटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जरिए
महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी दी है। 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन महाकाल मंदिर में साढ़े सात महीने पहले विकास कार्य का लोकार्पण किया था। 8 सौ करोड़ रुपए यह महाकाल लोक तैयार किया गया। महाकाल लोक में सप्त ऋषियों की मूर्तियां मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगवाई गई थी वह केवल थोड़ी सी हवा में गिरकर टूट गई। इसकी तथ्यात्मक जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। साथ ही सिंह ने पत्र में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने सिंहस्थ की आरक्षित भूमि रखने की देने भी समय मांगा है। सिंह ने लिखा कि मास्टर प्लान में उक्त जमीन को आवासीय और व्यवसायिक कर दी गई है। इससे इसकी कीमत अरबो रुपए हो गई। जबकि इस भूमि में सिंहस्थ के समय साधु-संत को अखाड़े लगते हैं। एवे वाहन पार्किंग के लिए उपयोग किया जाता रहा है। 

सिंह ने कहा कि महाकाल लोक में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक घोटाला है। मैं प्रधानमंत्री जी को बताना चाहता हूं कि सवा सौ करोड़ के रहने वाले देशवासियों सनातन धर्म प्रेमियों को ठेस पहुंचाई गई है। आप मुझे समय दें मैं तथ्यात्मक जानकारी दूंगा और मांग भी करूंगा कि ऐसे दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।


रविवार, 25 जून 2023

समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर मंथन करेंगे संघ पदाधिकारी

भोपाल। समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर संघ के पदाधिकारी राजधानी भोपाल में मंथन करेंगे। ये पदाधिकारी 30 जून से जुलाई तक भोपाल में आयोजित किए जा रहे संघ के अनुषांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और सुरेश सोनी जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल  होंगे। 

देष में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इसके ड्राफ्ट को लेकर राजधानी में संघ का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी इस डाफट पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी में 30 जून से षुरू होगा जो 2 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में देश भर के विशेषज्ञ भी  विचार मंथन करने के लिए पहुंचने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव के पहले सरकार देश में समान नागरिक संहिता लागू कर अपनी एक और बड़ी घोषणा पूरी करने की तैयारी में है। इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 22वें विधि आयोग ने जन सामान्य के साथ सार्वजनिक संस्थान और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों से 14 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।

क्या है समान नागरिक संहिता 

समान नागरिक संहिता का मतलब सबके लिए एक कानून से है। इसके तहत सभी धार्मिक समुदायों पर विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने और रखरखाव जैसे मसलों पर एक जैसा कानून लागू होगा। देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान ‘आपराधिक संहिता’ तो है, लेकिन समान नागरिक कानून नहीं है। गोवा राज्य इसका अपवाद है। देश में 5 साल बाद इस मुद्दे पर फिर गंभीरता से मंथन चल पड़ा है।


टिकट के लिए तेरा, मेरा नहीं चलेगा: कमलनाथ


सर्वे और स्थानीय लोगों की राय ही दिलाएगी टिकट

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर स्पष्ट कर दिया कि टिकट के लिए तेरा,मेरा नहीं चलेगा। कांग्रेस का टिकट सर्वे और स्थानीय लोगों की राय पर ही बटेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ये बात आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक कांग्रेस में 35 सौ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से किसे टिकट मिलेगा यह सर्वे और स्थानीय लोगों की राय पर ही तय होगा। उन्होंने बताया कि मैं और एआईसीसी दोनों अलग-अलग सर्वे करा रहे हैं। बहुत सारी चीजें कॉमन होती हैं, कुछ विपरीत भी होती हैं। सर्वे में हम स्थानीय लोगों की राय को महत्व देंगे। सब कह रहे हैं कि हम जीतेंगे। भाजपा से बहुत से लोग आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण आज हम सुरक्षित है। पहले सैनिकों के भक्त हुआ करते थे, लेकिन आज मोदी भक्ति चल रही है। सर्जरी सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि ऐसे मुद्दे लाये जाते हैं जिससे जनता भावुक हो जाए। बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जाते है। भाजपा कभी सर्जिकल स्ट्राइक कभी पाकिस्तान और अगले चुनाव में चीन की बात करेगी।

चार महीने बाद बनने वाली है कांग्रेस की सरकार

कमलनाथ ने कहा कि 4 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। आपका आय कार्ड ही मंत्रालय का गेट पास होगा हमारी संस्कृति जोड़ने की है, सिख, बौद्ध, जैन धर्म का जन्म भारत में हुआ। मणिपुर में रोज लोग मारे जा रहे हैं, तमिलनाडु में हिंदी विवाद, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। अब आपको हमारी संस्कृति का रक्षक भी बनना पड़ेगा। आपने देश सेवा की, अब समाज सेवा करनी है। मध्यप्रदेश भ्रष्ट प्रदेश बन गया है, नौजवानों की मुझे फिक्र है।


शनिवार, 24 जून 2023

गर्भ में जो बच्चे थे, उनमें कैंसर की आशंका थी आठ गुना

गैस पीड़ित संगठनों का दावा

भोपाल। राजधानी के गैस पीड़ित संगठनों ने
आज दावा किया कि भोपाल हादसे के दौरान जो लोग अपनी मां के गर्भ में थे, उनमें कैन्सर होने की आशंका 8 गुना अधिक थी, साथ ही सामान्य बच्चों की तुलना में इन बच्चों में रोजगार वाधित करने वाली विकलांगता और शिक्षा का निम्न स्तर था।
भोपाल गैस पीड़ित संगठनों ने यह दावा आज मीडिया से चर्चा करते हुए किया। डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे संगठन की नौशीन खान ने कहा कि अध्ययन में पाया गया है कि भोपाल हादसे के दौरान जो लोग अपनी मां के गर्भ में थे, उनमें कैन्सर होने की आशंका 8 गुना अधिक थी, साथ ही सामान्य बच्चों की तुलना में इन बच्चों में रोजगार वाधित करने वाली विकलांगता और शिक्षा का निम्न स्तर था । भारत सरकार द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि हादसे के समय कारखाने से 100 किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों पर भी हादसे का प्रभाव देखा जा सकता है।
भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा कि यह वैज्ञानिक प्रकाशन राज्य और केंद्र की सरकारों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए। शोध के सभी निष्कर्ष सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रकाशित आंकड़ों पर आधारित हैं। सरकार ने कम्पनी के पीड़ितों के हितों की रक्षा के वादे के बदले में भोपाल के पीड़ितों से यूनियन कार्बाइड पर मुकदमा चलाने का अधिकार छीन लिया है। यदि सरकारें यूनियन कार्बाइड से अगली पीढ़ी को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कानूनी कदम नहीं उठाती हैं तो यह उस वादे के साथ विश्वासघात होगा। भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा रशीदा बी ने कहा हम मांग करते हैं कि यूनियन कार्बाइड और डाव केमिकल कम्पनी हादसे की अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे।