मंगलवार, 23 जनवरी 2024

स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया मर्ज


कैबिनेट बैठक में सभी जिलों में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस खोलने का लिया फैसला

भोपाल। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आज स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक कर दिया है। आज मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस फैसले पर मोहर लगा दी गई। अब मेडीकल कॉलेज और अस्पतालों की जिम्मेदारी एक विभाग एक मंत्री के पास रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की अनुमति भी दी गई है।
कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आज बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक कर दिया गया है। दोनों विभाग एक होने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। अब प्रदेश में मेडीकल कॉलेज और अस्पतालों की जिम्मेदारी एक ही मंत्री के पास रहेगी। वहीं वहीं एक अन्य फैसले में मप्र आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 के कुछ प्रावधानों में संशोधन किया गया है, जिसके तहत अब नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी आर्युवैदिक विश्वविद्यालय करा सकेंगे।  विजयवर्गीय ने बताया कि आज हुई बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोलने को अनुमति दी गई है। पुराने कॉलेजों को अपग्रेड किए जाने पर फैसला भी लिया गया है। इसके अलावा माल और सेवाकर संशोधन अध्यादेश 2024 पर भी मुहर लगा दी है। 6 महीने के भीतर विधानसभा में बिल न आने पर दोबारा अनुमोदन हुआ है।
अनुदान प्राप्त शिक्षकों को मिलेगा छठा वेतनमान
विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में जनजातीय कार्य विभाग के अनुदान प्राप्त शिक्षकों को छठा वेतनमान देने का निर्णय भी लिया गया। इन शिक्षकों को हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी छठा वेतनमान देने के आदेश सरकार को दिए थे। इसके साथ ही सभी जिलों में एक पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को भी मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी। ये सीएम डॉ. मोहन यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।
कैबिनेट बैठक में लिए अन्य फैसले
मल्हारगढ़ लिफ्ट इरिगेशन परियोजना को स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना अशोकनगर के मुंगावली में स्थित है। जेपी बीना पावर कंपनी बेतवा नदी से लिफ्ट करेगी। जिससे 26 गांवों के 7500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
रतलाम के बैराज बांध पर भी मंझुलिया समूह जल परियोजना को मंजूरी दी गई है। 1 हज़ार से ज्यादा आदिवासी गांवों को पीने का पानी मिलेगा। 204 करोड़ की लागत से घर घर पीने का पानी सरकार पहुंचाएगी।
जल प्रदूषण निवारण अधिनियम 1974 में भी संशोधन को मंजूरी दी गई है। कोर्ट का अधिकार प्रदूषण कंट्रोल के अधिकारियों को दिया जाएगा। भारत सरकार को प्रस्ताव मप्र सरकार भेजेगी। छोटे छोटे मामलों की सुनवाई के अधिकार अधिकारियों को दिये जाएंगे।

मारपीट मामले में एसडीएम को किया निलंबित

भोपाल। बांधवगढ़ एसडीएम की गुंडागर्दी मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्रवाई कर एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम  द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। 

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के उमरिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह की गुंडागर्दी का ये वीडियो सोमवार 22 जनवरी  की शाम का है। जब युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, युवकों ने एसडीएम सहित ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, घटना के समय सभी लोगों ने मिलकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की थी, जिससे युवकों को गंभीर चोट लगी है। मारपीट करते हुए वायरल वीडियो में सभी नजर नहीं आए थे। क्योंकि वीडियो बनाने वाले को एसडीएम अमित सिंह ने धमकाकर वीडियो बनाने से मना किया था। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाहन चालक नरेन्द्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। 


शपथ लेने के 42 दिन हो गए, बेरोजगारों को नौकरी देने का क्या हुआ?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल, बेरोजगारी पर घेरा सरकार को


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज सरकार पर हमला बोला है। पटवारी ने बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ष्शपथ लेने के 42 दिन हो गए,  प्रदेश में युवाओं को नौकरी देने की मोदी गांरटी का क्या हुआ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 42 दिन बाद ट्वीट कर कई गंभीर सवाल दागे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि मध्य प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने की मोदी गारंटी का क्या हुआ? इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई की पंक्तियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को कर्म करते हुए युवाओं को नौकरी देने की मांग की है। पटवारी ने लिखा कि देश में नौकरियों की तस्वीर चिंताजनक है। 4 साल में निजी क्षेत्र में नई नौकरियों में सालाना 3.1 प्रतिशत की ही ग्रोथ आई है, जबकि जीडीपी ग्रोथ रेट 4.5 प्रतिशत के आसपास रही है. उन्होंने आगे लिखा कि प्री-कोविड की तुलना में 2,975 कंपनियों में से 49.44 प्रतिशत में 8.2 लाख रोजगार घट गए हैं। 

कंपनियों में घट रही है नौकरियां

बेरोजगारी पर पटवारी लिखा  है कि 14 सेक्टर की कंपनियों में सबसे ज्यादा नौकरियां घटी हैं। इनमें मुख्य रूप से टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल व एंसीलरी सेक्टर्स शामिल हैं. कोविड के पहले इनमें 7.06 लाख नौकरियां थीं, जो अब 34.13 प्रतिशत घटकर 4.65 लाख ही रह गई है। मतलब सालाना गिरावट 8.35 प्रतिशत की दर से रोजगार के मौके में गिरावट आ रही है। 


पाकिस्तान की आपत्ति पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव

कहा किसी की आपत्ति से अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान को दो-टूक संदेश दिया है। उनके अखंड भारत संबंधी बयान पर आई पाकिस्तान की आपत्ति पर जमकर बरसे।  उन्होंने कहा कि किसी की आपत्ति करने से सांस्कृतिक तौर पर अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने आज खनन मंत्रियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति जताएं, हम सब जानते हैं कि सिंध से विस्थापित होकर लोग यहां आए। उससे पहले अखंड भारत ही रहा है। ननकाना साहिब सहित अखंड भारत के जो हिस्से रहे हैं, उन्हें लेकर हमारी भावनाएं कायम है। राष्ट्रगान में जब हम यह बोलते हैं कि पंजाब सिंध गुजरात मराठा, तो वह हमारे अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। स्वाभाविक रूप से अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। एक तरह से हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का सपना हजारों साल से रहा है। किसी की आपत्ति करने से वह बात खत्म नहीं हो जाएगी। वह तो अपनी जगह स्थायी रहेगी।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान पर पाकिस्तान की टिप्पणी आना दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समझना चाहिए कि वह यूएन के महासचिव नहीं हैं, उन्हें अपनी सीमा में रहकर बयान देना चाहिए। मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करना चाहिए। गुंडे सरेराह अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं। उस पर उनका ध्यान नहीं है। अखंड भारत की जो बात उन्होंने कही है तो अखंड भारत है ही। उसकी संप्रभुता पर कोई सवाल ही नहीं उठता है। पाकिस्तान का यह कहना भी अनुचित है कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक असुरक्षित है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी जारी कर कहा है कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा का उभार धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा कर रहा है। भारत के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पाकिस्तान के हिस्सों पर फिर से कब्जा करने की ओर पहला कदम है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तथाकथित इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और हेट क्राइम का संज्ञान लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत में इस्लामिक हेरिटेज साइट्स को कट्टरपंथी समूहों से बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करना चाहिए। पाकिस्तान ने भारत सरकार से भी मुस्लिमों और उनके पवित्र स्थलों के साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।


सोमवार, 22 जनवरी 2024

मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व भाजपा से कर रहा सांठगांठ

गुड्डू ने मल्लिकार्जुन खड़के को पत्र लिखकर की शिकायत


भोपाल। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को पत्र लिखकर प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नेतृत्व भाजपा के साथ सांठगांठ कर कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। 

प्रेमचंद गुड्डू ने विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद हाल ही में अनुशासन समिति ने उन्हें कांग्रेस से निश्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद गुड्डू ने इसका जवाब दिया है। गुड्डू में कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को पत्र लिखकर कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बड़े पैमाने पर गैर राजनीतिक लोगों और भाजपा से कांग्रेस में आए नेताओं को विधानसभा चुनाव के टिकट दिए थे, जिसका विरोध करते हुए मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आलोट क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मैंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन चुनाव नतीजे आने से दो हफ्ते पहले कमलनाथ ने मुझे कांग्रेस से निष्कासित करने की हास्यास्पद घोषणा की थी और अब नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे फिर से निष्कासित करने का बचकाना ऐलान किया है। गुड्डू ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की तरह ही कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व भी भाजपा से सौदेबाजी कर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बची-खुची कांग्रेस का नामोनिशान मिटाने पर आमादा है। गुड्डू ने कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व की शिकायत भी खड़के से की है। 


राम मंदिर पर कमलनाथ ने दी बधाई, भाजपा को सुनाई खरी-खरी


कहा भाजपा ने कार्यक्रम को दिया राजनीतिक स्वरूप, यह दुखद

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर के लिए पूरे देश को बधाई दी है, लेकिन उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है और भाजपा सरकार की यह जिम्मेदारी थी। उन्होंने लिखा भाजपा ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व भाजपा सरकार पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है। भगवान राम हमेशा से हम सभी की आस्था का केंद्र रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इस पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुनः देशवासियों को बधाई देता हूं और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें, सभी की मनोकामना पूर्ण करें और देश में अमन-चैन और भाईचारे की रक्षा करें! कमलनाथ ने याद दिलाया कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी।


जश्न और उत्साह का माहौल, होते रहे धार्मिक आयोजन

मंदिरों से लेकर घरों तक हुए सुंदरकांड के पाठ, देवालयों में रामभक्ति में जुटे रामभक्त


भोपाल। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मध्यप्रदेश में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक में राम भक्तों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को राममय किया। अल सुबह से ही प्रदेश के मंदिरों में दर्शनों के भक्त पहुंचे। धार्मिक नगरी ओरछा, चित्रकूट से लेकर औंकारेश्वर एवं उज्जैन तक भगवान प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। इसके अलावा प्रदेशभर में ष्शहरों और कस्बों में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे। कहीं अखंड रामयण पाठ तो कहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में भंडारे भी होते रहे। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भोपाल सहित प्रदेश के हर ष्शहर और कस्बा रामरस से डूबा नजर आया। भोपाल के ईंटखेड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में सुबह प्रार्थना के साथ-साथ रामायण की चौपाइयों की भी गूंज रही है। वहीं, ओरछा के राम राजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस मौके पर ओरछा में विराजित श्रीरामराजा सरकार का विशेष पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह था। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाकर महाकाल के बगल में विराजित की गई। यहां फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी की गई। बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में 5100 दीपक जलाए गए। 

हनुमान चालीस, रामधुन का आयोजन

भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ष्शर्मा ने मीडिया सेंटर में रामधुन में शामिल हुए और हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया व स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। राम भजन गाने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। पिछले 500 सालों में करोड़ों लोगों के संघर्ष, लंबे इतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र नरेंद्र मोदी  की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे भारत की प्रतिष्ठा हो रही है।

मुख्यमंत्री पहुंचे ओरछा, की भगवान राम की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर में भगवान श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य, अलौकिक, दिव्य-नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में आचार्य पंडित वीरेन्द्र बिदुआ और उनके सहयोगियों के श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ओरछा के श्री रामराजा सरकार के दरबार में आयोजित भंडारे में महिला श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से प्रसाद पाकर राम भक्त महिला श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें अपना आर्शीवाद दिया। 

भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ

ओरछा जाने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित  सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। मानस प्रतिष्ठान के संयोजक श्री रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य और दिव्य गृह में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने ओरछा रहूँगा। वहां भगवान श्रीराम, राजा के रूप में विराजमान हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंचे मंदिर

मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्राचीन झरनेश्वर मंदिर पहुंचे। झरनेश्वर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देशवासियों को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।