भोपाल। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मध्यप्रदेश में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक में राम भक्तों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को राममय किया। अल सुबह से ही प्रदेश के मंदिरों में दर्शनों के भक्त पहुंचे। धार्मिक नगरी ओरछा, चित्रकूट से लेकर औंकारेश्वर एवं उज्जैन तक भगवान प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। इसके अलावा प्रदेशभर में ष्शहरों और कस्बों में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे। कहीं अखंड रामयण पाठ तो कहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में भंडारे भी होते रहे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भोपाल सहित प्रदेश के हर ष्शहर और कस्बा रामरस से डूबा नजर आया। भोपाल के ईंटखेड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में सुबह प्रार्थना के साथ-साथ रामायण की चौपाइयों की भी गूंज रही है। वहीं, ओरछा के राम राजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस मौके पर ओरछा में विराजित श्रीरामराजा सरकार का विशेष पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह था। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाकर महाकाल के बगल में विराजित की गई। यहां फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी की गई। बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में 5100 दीपक जलाए गए।
हनुमान चालीस, रामधुन का आयोजन
भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ष्शर्मा ने मीडिया सेंटर में रामधुन में शामिल हुए और हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया व स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। राम भजन गाने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। पिछले 500 सालों में करोड़ों लोगों के संघर्ष, लंबे इतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे भारत की प्रतिष्ठा हो रही है।
मुख्यमंत्री पहुंचे ओरछा, की भगवान राम की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर में भगवान श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य, अलौकिक, दिव्य-नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में आचार्य पंडित वीरेन्द्र बिदुआ और उनके सहयोगियों के श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ओरछा के श्री रामराजा सरकार के दरबार में आयोजित भंडारे में महिला श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से प्रसाद पाकर राम भक्त महिला श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें अपना आर्शीवाद दिया।
भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ
ओरछा जाने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। मानस प्रतिष्ठान के संयोजक श्री रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य और दिव्य गृह में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने ओरछा रहूँगा। वहां भगवान श्रीराम, राजा के रूप में विराजमान हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंचे मंदिर
मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्राचीन झरनेश्वर मंदिर पहुंचे। झरनेश्वर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देशवासियों को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें