गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012

किसान को मुद्दा बनाएगी गोंगपा

आदिवासियों के पार्टी के रुप में पहचान बना चुकी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अब किसानों को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है़ पार्टी द्वारा महाकौशल अंचल के अलग-अलग स्थानों पर किसान सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है़ सम्मेलनों में पार्टी किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की विफलताओं को गिनाने का काम कर रही है़ गोंणवाना गणतंत्र पार्टी ने हाल ही में सभी वर्ग को साथ लेकर 2013 के विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय लेने के बाद अब आदिवासियों के अलावा अन्य वर्ग के मुद्दों को भी उठाना शुरु कर दिया है़ पार्टी ने अपने गढ़Þ महाकौशल में किसानों की समस्याओं को लेकर सम्मेलनों को आयोजन कर किसानों को पार्टी की ओर आकर्षित करना शुरु कर दिया है़ पार्टी द्वारा इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में किसानों को जोड़ा जा रहा है़ गोंगपा द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर फिलहाल सिवनी जिले में इस तरह के सम्मेलनों की शुरुआत की गई है़ जिले के ग्राम कढ़Þी में बीते दिनों पार्टी को सम्मेलन की अनुमति न दिए जाने के बाद ग्राम कोटवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा़ यहां पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अब किसी भी मांग या शिकायत न करने का भी पार्टी ने फैसला किया़ इसके बाद अब पार्टी किसान सम्मेलनों के लिए सक्रिय हो गई है़ गोंगपा ने अब 7 अक्टूबर को सिवनी जिले के बण्डोल में किसान सम्मेलन का आयोजन किया है़ इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों को लाने का प्रयास पार्टी द्वारा किया जा रहा है़ पार्टी का लक्ष्य है कि किसानों की समस्याओं को सम्मेलनों के जरिए किसानों को अवगत कराया जाए़ पार्टी सम्मेलनों में सरकार द्वारा किसानों के लिए जो घोषणाएं कि विशेषकर 50,000 तक के ऋण की माफी व अन्य को लेकर किसानों को सक्रिय कर उन्हें सरकार से घोषणा पर अमल कराने के लिए दबाव बनाने की बात कही जाए़ इस तरह से गोंगपा द्वारा किसानों को साथ में लेकर सरकार के खिलाफ माहौल खड़ा करना भी है़ कक्काजी का करेंगे सम्मान ? गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किसानों के सम्मेलनों में भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी का सम्मान करने का भी निर्णय लिया है़ हालांकि अभी कक्काजी ने इस मामले में अनुमति नहीं दी है़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सिवनी जिला इकाई के प्रवक्ता विवेक डेहरिया ने इस बात की पुष्टि की है़ उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कक्काजी ने संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी, मगर वे भाजपा में चली गुटबाजी के शिकार हो गए़ उन्होंने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यह फैसला किया है कि कक्काजी को हम किसान सम्मेलनों में साथ में रखकर किसानों के बीच उन्हीं से सच कहलवाएं कि सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है़ श्री डेहरिया ने बताया कि कक्काजी से अभी चर्चा हुई है, उन्होंने अपना फैसला नहीं सुनाया है़ जल्द ही वे हमें उन्हें सम्मानित करने के हमारे निर्णय पर मान जाएंगे़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें