बुधवार, 24 जून 2020

शिवराज का राहुल पर हमला, मलमल के बिस्तर पर सोकर कर रहे ट्वीट


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर कांगे्रस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता जान गई है कि कौन जनता की सेवा के लिए जाग रहा है और कौन मलमल की बिस्तर पर सोकर 12 बजे टवीट कर रहा है।
भारत-चीन विवाद को लेकर  राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार हमला बोल रहे हैं। राहुल के हमलों पर आज फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने आज सिलसिलेवार टवीट कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है। दूसरी तरफ विपक्ष अकेला पड़ा है। हमें पूरा भरोसा है कि किसी भी प्रकार की चुनौतियों से निबटने के लिए उनकी भुजाओं में बल है और उससे भी मजबूत मनोबल है। ये एक नया भारत है, जो कभी न थकेगा, न कभी रुकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब इनकी झूठ की बुनियाद पर बनायी जा रही ऐसी इमारतों को पहचान गई है। उनको पता चल गया है कि कौन व्यापारी है और कौन जनसेवक। कौन जनता की सेवा करने के लिए जाग रहा है और कौन मलमल के बिस्तर पर सोकर 12 बजे के बाद उठ कर ट्वीट कर रहा है।
चैहान ने कहा कि देश ने  राहुल गांधी को आईना दिखाते हुए। एबीपी- के सी वोटर्स सर्वे में अपना मत साफ-साफ रख दिया है। इस सर्वे में 73.6 फीसदी भारतीयों ने हमारे देश के सक्षम वैश्विक नेता मोदी पर पूरा भरोसा जताया है, जबकि सिर्फ 16.7 फीसदी भारतीय विपक्ष पर भरोसा करते हैं। राजनीति में विपक्ष का काम होता है, कन्स्ट्रक्टिव क्रिटिसिजम लेकिन ये लोग तो रोज नए क्रिटिसिजम को कन्स्ट्रक्ट करते हैं।  देश की जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर, उनकी दूरदर्शिता, उनकी कूटनीतिक क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।

मंगलवार, 23 जून 2020

देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में, भाजपा नेता मौन

कमलनाथ ने कहा कांग्रेस आज करेगी आंदोलन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देष में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में है, इसके बाद भी भाजपा नेता मौन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कल 24 जून को इसे लेकर आंदोलन करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज टवीट कर कहा कि पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में। लगातार आज 17 वे दिन भी पेट्रोल - डीजल की कीमतो में वृद्धि। जनता पर महंगाई की मार। पिछले 17 दिनो के दौरान पेट्रोल 8.50 रुपये और डीजल 10.12 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। उन्हांेने कहा कि विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध करने वाले आज गायब है, मौन है? आज अवसर राहत प्रदान करने का है लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे। कांग्रेस इस मूल्यवृद्धि के विरोध में व राहत की मांग को लेकर कल 24 जून को प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।
कांगे्रस के आंदोलन में जनता नहीं देगी साथ
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 24 जून को पेट्रोल, डीजल ओर बिजली बिलोंको लेकर जो आंदोलन किया जा रहा है,उसमें जनता साथ नहीं देगी। जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिजली के बिलों को कम करने का जो निर्णय लिया है, उससे भारी राहत प्रदेश की जनता को मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बिजली उपभोक्ताओं से भी सीधा संवाद किया है और उन्हें बिजली बिलों में की गई भारी कमी से भी अवगत कराया है, इसीलिए कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है उसमें अब कोई दम नहीं है।

सेना को हत्तोसाहित कर रहे हैं राहुलः शिवराज


चीनी सेना से भारतीय सेना की झड़प के मुददे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हौंसले पर सवाल खड़े करने वाले नेता के बारे में क्या कहा जाए, ऐसे लोग नेता कहलाने के लायक नहीं होते। उन्होंने कहा कि राहुल हमारी सेना को हत्तोसाहित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में ष्ष्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब सीमाओं पर तनाव होता है तो पूरा देष एक साथ उठकर खड़ा हो जाता है। ऐसी परिस्थितियां देष में पहले कभी नहीं बनी। जब भी सीमा पर तनाव की स्थिति बनी है, तब तब भाजपा कांग्रेस के साथ खड़ी रही, लेकिन कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष इस समय निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेना के हौसलों पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल गांधी को शर्म नहीं आती. राहुल गांधी सेना को हतोत्साहित कर रहे हैं सेना का अपमान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि राहुल को सेना के प्रति इस तरह का बयान देते वक्त यह भी शर्म नहीं आ रही कि वह भारत के नागरिक हैं। वे सेना का मनोबल तोड़ने का काम कैसे कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी सैनिकों की शहाद को लेकर लगातार केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं।
कड़वी होती है सच्चाईः यादव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के बयान पर कांगे्रस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पलटवार किया है। यादव ने आज ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया है कि सच्चाई बहुत कड़वी होती है। राहुल गांधी की बातों का इतना बुरा लग रहा है तो थोड़ा कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी ज्ञान दे दीजिए, क्योंकि आज देश में जो परिस्थितियां निर्मित 

बेहोश होकर गिरी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर



मध्यप्रदेश के भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में बेहोश होकर गिर गई। वे जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची थी। 
राजधानी में आज जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर परएक प्रदर्शनी का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हुई थी। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और वे बेहोश होकर गिर गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया और कुर्सी पर बैठाया। बाद में उन्हें पानी पिलाया और उनके आवास पर ले जाया गया। सांसद के आवास पर मेडिकल टीम पहले ही पहुंच गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की निगरानी में सांसद का इलाज चल रहा है।  माना यह जा रहा है कि प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा है।इसके चलते वे दवाएं ले रही है, संभवतः इसके चलते गर्मी बढ़ने से उन्हें चक्कर आया हो और वे बेहोश हुई हों। 
अब डा मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा
प्रदर्शनी के शुभांरभ के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब उनके सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।उन्होंने कहा कि देश के सुनहरे भविष्य का जो सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था वो आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हम डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को बताना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात झा ने श्रद्धेय श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।

सोमवार, 22 जून 2020

क्रास वोटिंग करने वाले विधायक ने दी संगठन को सफाई


राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में क्रास वोटिंग करने वाले भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर संगठन पदाधिकारियों के सामने अपनी सफाई दी। इसके पहले भी जाटव मतदान वाले दिन सफाई दे चुके थे।
राज्यसभा के लिए हुए मतदान के दौरान गुना के भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी ष्षर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से चर्चा कर अपनी सफाई दी। जाटव ने बाद में मीडिया से कहा कि उन्हें जो कहना था वह वे संगठन पदाधिकारियों को बता चुके है। क्रास वोटिंग को लेकर वे कुछ नहीं बोले।
गौरतलब है कि 19 जून को राज्यसभा के लिए हुए मतदान के दौरान जाटव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद मामला गर्मा गया है। जाटव पर कार्रवाई करने के लिए संगठन पर दबाव है,मगर उपचुनाव को देखते हुए संगठन फिलहाल इस मामले को ष्षांत रखना चाह रहा है। जाटव को सिंधिया विरोधी माना जाता है।

राजभवन में फिर मिले 3 कोरोना संक्रमित

भाजपा विधायक का ड्राइवर भी कोरोना पाजिटिव

मध्यप्रदेश की राजधनी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा राजभवन में भी 3 नए संक्रमित मिले है, इसके बाद हड़कंप मच गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थम नहीं रही है। आज सोमवार को भी 40 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में आज सामने आए 40 नए कोरोना संक्रमितों में भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आया है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा दो दिन पहले ही कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है, जिसमें सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
राजभवन में फिर मिले 3 केस
राजभवन में एक बार फिर 3 मरीज संक्रमित मिले है। इन सभी की तबीयत खराब होने के बाद कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। इसके अलावा राजधानी के बागमुगालिया से मिले 6 पाजिटिव मरीज मिले, जिनमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल है। साथ ही कोहेफिजा, काजी कैम्प, बैरागढ़ और शाहजहानाबाद से भी कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
गृह मंत्री की रिपोर्ट आई निकेटिव
भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के कोरोना पाजिटिव होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। आज मंत्री की जांच रिपोर्ट निकेटिव आई है। इसके पहले जिन विधायकों की जांच हुई थी वह भी निकेटिव आई है। मंत्री और विधायकों की रिपोर्ट निकेटिव आने के बाद भाजपा संगठन में राहत मिली है।
कोरोना से मरने वाले 75 फीसदी गैस पीड़ित, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजधानी के गैस पीड़ितों पर कोरोना संक्रमण का खासा असर हुआ है। कोरोना के चलते राजधानी भोपाल में जितनी मौतें हुई उसका 75 फीसदी मौतें गैस पीड़ितों की हुई है। इसे लेकर आज गैस पीड़ित संगठनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। गैस पीड़ित संगठन भोपाल ग्रुप फॉर इनफार्मेशन एन्ड एक्शन की रचना ढिंगरा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से  मरनेवाले गैस पीड़ितों में से 81 प्रतिशत गैस पीड़ित पुरानी बीमारी (गैस जनित) बीमारी से ग्रस्त थे, इसके अलावा 75 फीसदी गैस पीड़ित अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन के अंदर ही खत्म हुए और भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर 84 फीसदी गैस पीड़ित खत्म हुए। इसलिए हम सरकार से बार बार कह रहे है की गैस पीड़ितों की पुरानी बीमारियों के मद्देनजर सभी हाई रिस्क गैस पीड़ितों  की टेस्टिंग एवं मॉनिटरिंग बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल के मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार भोपाल बीएमएसआरसी को अस्पताल आने वाले गैस पीड़ितों की कोरोना जांच करनी है। बीएमएचआरसी आदेश के बावजूद भी आईसीएमआर द्वारा संचालित  बीएमएचआरसी अस्पताल रोज अपनी इमरजेंसी वार्ड से गैस पीड़ितों को भर्ती करने से मना करते हुए हमीदिया पहुंचा देता है, जिसकी वजह से कम से काम 5 गैस पीड़ित कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवा चुके है। ऐसी आपराधिक लापरवाही का खामियाजा गैस पीड़ितों को भुगतना पड़ रहा है और प्ब्डत् को इसकी सुध भी नहीं है, कहती है। उन्होंने बतायाकि आज सभी गैस पीड़ित संगठनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका लगी है, सभी गैस पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने के लिए उसमें यह बताया जाए कि गैस पीड़ित अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी क्षति से गुजर रहे हैं और उसी के हिसाब से कम्पनी से सही मुआवजा की मांग की जाए।


प्रदेश तो क्या, देश में कहीं भी चुनौती नहीं कांग्रेसः नरोत्तम


मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव को लेकर भाजपा और कंाग्रेस दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर निशाना साधना तेज कर दिया है। भाजपा की ओर से राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में तो क्या देश में कहीं भी चुनौती नहीं है।
प्रदेष में 24 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुटे है। दोनों ही दल अपनी रणनीति पर काम कर रहे है। इस बीच नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर तीखे बयानों का दौर भी तेज हो चला है। बयानों के इस दौर में आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला और उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ रणनीति पर बोले कि कांग्रेस प्रदेश तो क्या देष में कहीं भी चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 10 सालों में विपक्ष में रहकर एक अच्छा नेता ही नहीं बना पाई, उसका असित्व बचा ही कहां है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार धोखे में बन गई थी, वो भी बहुमत नहीं मिला। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। कांग्रेस ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में क्या चिंता करना, जाएंगे तो यही लोग। कांग्रेस को वर्तमान नेतृत्व जो दिख रहा है, वह क्या शिवराज सिंह का मुकाबला करेगा।
राहुल जब भी बोलते हैं देश   और सेना का मनोबल तोड़ते हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा सरेंडर मोदी कहे जाने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिर्फ दो ही लोगों ने योग नहीं किया है, जिसमें चीन और राहुल गांधी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के शब्द ही उनकी बुद्धि के पैमाने को बताता हैं। वह जब भी बोलते हैं देश के सैनिक और देश का मनोबल तोड़ने की बात बोलते हैं।