
मध्यप्रदेश के भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में बेहोश होकर गिर गई। वे जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची थी।
राजधानी में आज जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर परएक प्रदर्शनी का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हुई थी। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और वे बेहोश होकर गिर गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया और कुर्सी पर बैठाया। बाद में उन्हें पानी पिलाया और उनके आवास पर ले जाया गया। सांसद के आवास पर मेडिकल टीम पहले ही पहुंच गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की निगरानी में सांसद का इलाज चल रहा है। माना यह जा रहा है कि प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा है।इसके चलते वे दवाएं ले रही है, संभवतः इसके चलते गर्मी बढ़ने से उन्हें चक्कर आया हो और वे बेहोश हुई हों।
अब डा मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा
प्रदर्शनी के शुभांरभ के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब उनके सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।उन्होंने कहा कि देश के सुनहरे भविष्य का जो सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था वो आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हम डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को बताना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात झा ने श्रद्धेय श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें