प्रदेश में बदलाव की बह रही बयार के तहत निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर फिलहाल विराम लग गया है। सूत्रों की माने तो सरकार ने फैसला किया है कि पूर्व की सरकार में हुई निगम-मंडलों में नियुक्तियों को निरस्त नहीं किया जाएगा, बल्कि ये नियुक्तियां कार्यकाल पूरा होने तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने 24 दिसंबर 2021 को एक साथ 25 नेताओं की निगम-मंडलों में नियुक्ति की थी। इन नियुक्तियों में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी ष्शामिल थे। इसके अलावा सरकार ने अप्रैल 2023, अक्टूबर 2023 में भी कुछ नियुक्तियां की थी। इन नियुक्तियों के आधार से कुछ अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल से ज्यादा और कुछ का कार्यकाल चार साल से ज्यादा का है। सरकार के इस फैसले से साफ है कि अब तीन से चार साल तक इन निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां नहीं की जा सकेंगे। इसके चलते तीन निगमों अध्यक्ष जो विधानसभा चुनाव में चुनाव हार गए हैं, उनके पास यह पद जारी रहेगा। हारे अध्यक्षों में प्रदीप जायसवाल गुडडा, इमरती देवी और प्रद्युन लोधी हैं। इनके अलावा राज्य विपणन संघ की उपाध्यक्ष मंजू दादू भी चुनाव हार गई है, मगर वे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। इसके अलावा ऐंदल सिंह कंसाना विधायक का चुनाव जीत गए हैं साथ ही उन्हें मंत्री भी बनाया हैं इसके चलते कंसाना स्टेट एग्रो इंडस्टीट डेवल्पमेंट कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे।
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
निगम-मंडलों में नहीं होगा बदलाव, बने रहेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की बैठक 8 को
पचास फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य पाने की तैयारी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अब नए साल में नई उर्जा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट रही है। चुनाव की तैयारियों को लेकर 8 जनवरी को राजधानी में एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी अब लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 50 प्रतिशत वोट शेयर, संगठन को मजबूत करना और आईडियोलॉजी को घर-घर ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मैं नहीं हम के सूत्र वाक्य के साथ आगे बढ़ेंगे, इसलिए संवाद बहुत जरूरी है। प्रदेश प्रभारी का 8 जनवरी को दौरा है। पटवारी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह 8 जनवरी को भोपाल आएंगे। कांग्रेस के प्रभारी, पदाधिकारीयों कि लोकसभा की तैयारी और डोनेशन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हम काम करेंगे।
चार को दिल्ली में बैठक
पटवारी ने बताया कि 4 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की बैठक दिल्ली में होनी है, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसमें लोकसभा चुनाव समेत राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा होगी। पटवारी ने कहा कांग्रेस की नई टीम एमपी में जल्द सामने आएगी। भारत न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही यात्रा फाइनल होगी और उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश में एक वर्ग आर्थिक संपन्न और एक वर्ग बहुत गरीब है। आज देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है, यहां सामाजिक और राजनीतिक असमानता है।
हड़ताल को लेकर सरकार पर निशाना
ड्राइवर्स की हड़ताल पर सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हड़ताल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि हिट एंड रन का कानून ट्रांसपोर्टरों से बात किए बिना लाया गया है।
सोमवार, 1 जनवरी 2024
पुलिस मुख्यालय बोर्ड करेगी वर्दी वाली भर्ती
कर्मचारी चयन मंडल नहीं लेगा परीक्षाएं
यह फैसला शासन स्तर पर हो गया है। इन भर्तियों के लिए नया बोर्ड बनाया जा रहा है जो सभी वर्दी वाले आरक्षक और प्रहरियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। यह बोर्ड इसी साल से काम शुरू करेगा। कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षाओ में होने वाले विवादों को देखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। इसमें पुलिस, वन, आबकारी में आरक्षक के साथ ही जेल प्रहरियों की भर्ती अब कर्मचारी चयन मंडल से नहीं होगी। यह फैसला शासन स्तर पर हो गया है। इन भर्तियों के लिए नया बोर्ड बनाया जा रहा है, जो सभी वर्दी वाले आरक्षक और प्रहरियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। यह बोर्ड इसी साल से काम शुरू करेगा।
सूत्रों की मानें तो इस बोर्ड को बनाने का जिम्मा पुलिस मुख्यालय को दिया गया है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। पुलिस मुख्यालय के आला अफसर इस बोर्ड को बनाने के काम में जुटने वाले हैं। अफसरों को यह संदेश भी मिला है कि पुलिस के साथ ही यह बोर्ड वनरक्षक, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक की भी भर्ती करेगा। इस बोर्ड का स्वरूप क्या होगा किस-किस रैंकिंग के पद इसमें शामिल होंगे लिखित परीक्षा के लिए पेपर कैसे और कौन बनाएगा इस सब पर अभी तय होना है।
हर मंत्री को एक लोकसभा की मिलेगी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय संगठन को देनी होगी रिपोर्ट
प्रदेश में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के साथ ही भाजपा संगठन ने सरकार के कामकाज के साथ-साथ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। हर एक मंत्री को एक लोकसभा सीट की जिम्मेदारी देने का फैसला भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया है। इसके लिए जल्द ही मंत्रियों को लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया जाएगा। मंत्रियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी यह जिम्मेदारी दी जाएगी। इनके कामों की रिपोर्ट राश्टीय संगठन लगातार इनसे लेता रहेगा। यानि मंत्रियों और वरिश्ठ नेताओं को जिस लोकसभा सीट की जिम्मेदारी मिलेगा वे सीधे तौर पर राश्टीय संगठन से जुड़ेंगे।
हर सीट पर होगा कार्यालय
पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि चुनाव के पहले हर लोकसभा सीट पर एक कार्यालय खोला जाएगा। यहां से चुनावी रणनीति को अंजाम दिया जाएगा। यह कार्यालय भी केन्द्रीय कार्यालय से जुड़ा रहेगा। इसके तहत हर लोकसभा सीट सीधे तौर पर भाजपा के सेंटल कार्यालय से जुड़ेगी। इस कार्यालय में पदस्थ पदाधिकारियों को सेंटल कार्यालय से निर्देश मिलेगे, जिसके मुताबिक वे चुनावी रणनीति के तहत कार्य करेंगे।
कोई भी योजना बंद नहीं होगी, सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने यह बात आज खरगोन में 182 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याण और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। आवश्यक धनराशि का प्रबंध कर सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। मध्यप्रदेश के विकास में समूचे निमाड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। दक्षिण से आने वाले रेल मार्ग को निमाड़ क्षेत्र से ले जाने के लिए नया ट्रेक विकसित करने के प्रस्ताव पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे फोर लेन से विकास के द्वार खुलेंगे। निमाड़ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवग्रह मेला क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं।
हर संभाग में होगी जनकल्याण कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हर जिले में एक-एक ऐसा कॉलेज खोला जाएगा, जहां विद्यार्थियों के लिए सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों का मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उनकी समीक्षा संभाग स्तर पर की जाएगी। इसी क्रम में इंदौर संभाग की समीक्षा खरगोन में रखी गई है। विकास-जनकल्याण, कानून व्यवस्था और जनसुविधा से संबंधित गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अयोध्या जाने वालों का किया जाएगा स्वागत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा के रूप में जनसेवक और आदर्श पुत्र के प्रतिमान भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अयोध्या में विराजेंगे, इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल का सम्पूर्ण विश्व साक्षी होगा। मध्यप्रदेश से जिन-जिन मार्गों से श्रद्धालु अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, उन सभी मार्गों पर फूल बिछाकर श्रद्धालुओं का स्वागत-वंदन किया जाएगा।
नई एनेक्सी में बैठेंगे मंत्री, पूजा पाठ के साथ काम की शुरूआत
नए साल के पहले दिन कक्ष आवंटन किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को मंत्रालय में रूम नंबर-101 में विधिवत पूजा अर्चना के बाद जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पिछली सरकार में भी तुलसीराम सिलावट के पास जल संसाधन विभाग का ही प्रभार था। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पेंच डायवर्सन योजना के काम में तेजी लाएं
पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री सिलावट ने ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में श्रीमाधवराज सिंधिया परियोजना, छिंदवाड़ा क्षेत्र में पेंच डायवर्सन योजना, पन्ना में रूंझ व मंझगाव मध्यम योजनाएं, श्योपुर में चेतीखेड़ा परियोजना, सतना व रीवा में बहुत नहर परियोजना के द्रुत गति से निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को विभाग में दिवंगत अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार के आश्रित नामांकित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के लिए सहानुभूतिपूर्वक त्वरित गति से आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए।
चेतन कश्यप ने भी संभाला पदभार
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप ने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा भारत की आकांक्षाओं और संकल्प पत्र के बिंदुओ को पूरा कर मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के काम में जुट जाएं। मंत्री कश्यप ने सोमवार को मंत्रालय में विधि विधान से पूजन कर विभाग में पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव पी नरहरि ने मंत्री कश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय करवाया।
टेस्ट के बाद अब वन डे को अलविदा कहा डेविड वार्नर ने
नए साल के पहले दिन आस्टेलिया के बल्लेबा
ज डेविड वार्नर ने अब टेस्ट मैच के बाद वन डे क्रिकेट से भी अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के पहले उन्होंने इस आशय की घोशणा की है। यह टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। माना यह जा रहा था कि वार्नर टेस्ट मैच के बाद वन डे क्रिकेट खेलते रहेंगे, मगर आज उन्होंने स्पश्ट कर दिया ि कवे वन डे क्रिकेट से भी संन्यास लेने जा रहे हैं। वार्नर क्रिकेट के तीनों फार्मेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। अब वे सिर्फ टी 20 क्रिकेट पर ही फोकस करेंगे। 37 साल के वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान 50 ओवरों के प्रारूप से संन्यास लेने पर विचार किया था। वॉर्नर ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी कैंडिस और तीन बेटियों- आइवी, इसला और इंडी को अधिक समय देने की जरूरत है। हालांकि वॉर्नर ने यह भी कहा कि यदि ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की जरूरत होगी, तो वह रिटायरमेंट से से वापस आ जाएंगे, जिसकी मेजबानी 2025 में पाकिस्तान को करनी है।
2011 में शुरू हुए वार्नर के टेस्ट करियर की शुरूआत की। 70.26 का प्रभावशाली औसत और 44.58 का स्ट्राइक रेट के साथ सलामी बल्लेबाज ने 111 टेस्ट मैचों में 8695 रन बनाए हैं। इस दौरान अपने नाम 26 शतक और 36 अर्धशतक जमाए है, वार्नर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 164 रनों की जोरदार पारी खेलकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और दूसरे टेस्ट में 38 रनों का योगदान दिया। मंगलवार से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. यह डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट होगा.
वन डे में बनाए 33 अर्धशतक
वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 161 मुकाबलों में 45.30 की औसत से 6,932 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 97.26 की रही है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 22 शतक लगाए हैं। उनसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ रिकी पोंटिग (29) ने लगाए हैं। वार्नर ने वनडे में 33 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 179 रन रहा है।






