सोमवार, 1 जनवरी 2024

टेस्ट के बाद अब वन डे को अलविदा कहा डेविड वार्नर ने

आस्टेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट के बाद अब वन डे को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने वन से संन्यास लेने की घोशणा की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि चैंपियन टाफी के लिए वे उपलब्ध रह सकते हैं। 

नए साल के पहले दिन आस्टेलिया के बल्लेबा
ज डेविड वार्नर ने अब टेस्ट मैच के बाद वन डे क्रिकेट से भी अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के पहले उन्होंने इस आशय की घोशणा की है। यह टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। माना यह जा रहा था कि वार्नर टेस्ट मैच के बाद वन डे क्रिकेट खेलते रहेंगे, मगर आज उन्होंने स्पश्ट कर दिया ि कवे वन डे क्रिकेट से भी संन्यास लेने जा रहे हैं। वार्नर क्रिकेट के तीनों फार्मेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। अब वे सिर्फ टी 20 क्रिकेट पर ही फोकस करेंगे। 37 साल के वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान 50 ओवरों के प्रारूप से संन्यास लेने पर विचार किया था। वॉर्नर ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी कैंडिस और तीन बेटियों- आइवी, इसला और इंडी को अधिक समय देने की जरूरत है। हालांकि वॉर्नर ने यह भी कहा कि यदि ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की जरूरत होगी, तो वह रिटायरमेंट से से वापस आ जाएंगे, जिसकी मेजबानी 2025 में पाकिस्तान को करनी है।

2011 में शुरू हुए वार्नर के टेस्ट करियर की शुरूआत की।  70.26 का प्रभावशाली औसत और 44.58 का स्ट्राइक रेट के साथ सलामी बल्लेबाज ने 111 टेस्ट मैचों में 8695 रन बनाए हैं। इस दौरान अपने नाम 26 शतक और 36 अर्धशतक जमाए है, वार्नर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 164 रनों की जोरदार पारी खेलकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और दूसरे टेस्ट में 38 रनों का योगदान दिया। मंगलवार से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. यह डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट होगा.

वन डे में बनाए 33 अर्धशतक

वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 161 मुकाबलों में 45.30 की औसत से 6,932 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 97.26 की रही है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 22 शतक लगाए हैं। उनसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ रिकी पोंटिग (29) ने लगाए हैं। वार्नर ने वनडे में 33 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 179 रन रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें