गुरुवार, 19 जून 2014

खुल गए पर प्यासे हैं स्कूल

राज्य के 5388 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्थाएं नहीं है़ नया शैक्षणिक सत्र शुरु हो गया और विभाग इस मूल सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाया है़ विभाग इस मामले में यह तर्क दे रहा है कि उसने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में पानी की व्यवस्था कराई जाए़ राज्य में सरकार और शिक्षा विभाग दोनों मिलकर स्कूल चलो अभियान खूब जोर-शोर से चला रहे हैं, मगर स्कूलों में पानी जैसी व्यवस्थाएं अब भी नहीं हैं़ नए शैक्षणिक सत्र के तहत शासकीय स्कूल खुल गए हैं,मगर अब तक यहां पर बच्चों को पानी जैसी सुविधा से मोहताज होना पड़ रहा है़ विभाग यह कहकर पल्ला छाड़ रहा है कि हाल ही में इस अभियान की हुई समीक्षा के दौरान सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं, मगर हालात यह है कि वर्तमान में राज्य के 5388 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है़ राज्य के 51 जिलों में से 45 जिले ऐसे हैं जहां पर स्कूलों में बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्थाएं नहीं है़ इन जिलों के कुछ स्कूलों में पेयजल की टंकियां हैं भी तो जीर्ण-शीर्ण हालातों में हैं, तो कुछ स्कूलों में तो टंकियां भी नहीं है़ सबसे बुरे हालात राज्य के सिवनी जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हैं, इस जिलें में 2903 प्राथमिक विद्यालयों में से 483 विद्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, जबकि खण्डवा जिले में 1666 विद्यालयों में से 274 विद्यालय में पानी की समस्या है़ इस तरह राज्यभर के 114211 प्राथमिक विद्यालयों में से 5,388 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर पीने के पानी की व्यवस्थाएं नये शैक्षणिक सत्र के खुलने पर भी नहीं हो पाई हैं़ स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी का इस मामले में कहना है कि बीते दिनों जब स्कूल चले हम अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने यह मामला आया था तब उन्होंने इस मामले में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए़ जल्द ही स्कूलों में बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था हो जाएगी़ जिले संख्या सिवनी 483 खण्डवा 274 रतलाम 272 शिवपुरी 265 डिंडोरी 245 भिंड 242 छतरपुर 226 मुरैना 183 मण्डला 179 बैतूल 167 झाबुआ 158 कटनी 149 सिंगरौली 143 विदिशा 142 दमोह 139 अनूपपुर 138 खरगौन 126 रीवा 124 गुना 121 इंदौर 120 उज्जैन 120 रायसेन 114 धार 108 भोपाल 105 देवास 98 राजगढ़Þ 96 शाजापुर 90 सिधी 83 छिंदवाड़ा 77 बालाघाट 77 मंदसौर 72 सीहोर 69 सागर 67 श्योपुर 59 नीमच 58 पन्ना 50 अलीराजपुर 42 शहडोल 34 उमरिया 32 बड़वानी 24 दतिया 21 बुरहानपुर 20 होशंगाबाद 13 हरदा 7 अशोकनगर 6 ----------------------- कुल 5388

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें