गुरुवार, 19 जून 2014
मायूस कार्यकर्ताआें में जोश भर रहे छोटे दल
विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राज्य के छोटे दलों के कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी को अब दूर करने में पार्टी का संगठन जुट गया है़ ये दल जिला और ब्लाक स्तर पर नये तरीके से संगठन का गठन करने में जुट गए हैं़ बसपा, गोंगपा जहां नये सिरे से संगठन में नियुक्ति करने की तैयारी में जुटी हैं, तो सपा अपने पुराने संगठन में ही फेरबदल कर नया रुप देने की कवायद कर रही है़ वहीं आम आदमी पार्टी संगठन में बदलाव तो नहीं कर रही,मगर कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का काम कर रही है़
प्रदेश में विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में छोटे दलों को मिली करारी हार ने उसके कार्यकर्ताओं में मायूसी ला दी है़ मायूस हुए ये कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद तो शांत होकर एक तरह से घर बैठ गए़ घर बैठे इन कार्यकर्ताओं को अब इन दलों बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने फिर से सक्रिय करने का काम शुरु किया है़ इस सक्रियता के पीछे मुख्य कारण भविष्य के नगरीय निकाय और सहकारिता के चुनाव है़ इनके कारण अब इन दलों के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता दिखाई है़ ये पदाधिकारी अब ब्लाक से लेकर जिला स्तर की इकाईयों को सक्रिय कर रहे हैं़ कुछ दलों ने तो पुरानी इकाईयों को भंग कर नये सिरे से संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्तियां करने का काम भी शुरु कर दिया है़ इनमें बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी शामिल हैं़ बसपा ने जहां पूरी ब्लाक,जिला और प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है, वहीं गोंगपा ने प्रदेश स्तर पर सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है़ ब्लाक और जिला स्तर पर भी वह नई कार्यकारणी के गठन की कवायद में जुटी है़
जल्द होगा पुनर्गठन
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश सखवार इन दिनों जिलों का दौरा कर जिला और ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी गठन की कवायद कर हैं़ इसके साथ ही वे अलग-अलग जिलों में बैठकें कर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी पदाधिकारियों का चयन कर रहे हैं़ श्री सखवार का कहना है कि वे जल्द ही प्रदेश में नया संगठन खड़ा कर एक बार बसपा को प्रदेश में मजबूत करेंगे़ उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक वे ब्लाक, जिला इकाईयों को सक्रिय कर नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारी में जुटा देंगे़
प्रदर्शन के सहारे सक्रियता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने भी लोकसभा चुनाव के बाद कुछ सक्रियता दिखाई है़ भोपाल में दो दिवसीय बैठक कर उन्होंने अब सभी जिला इकाईयों को सक्रिय करने का लक्ष्य तय किया है़ श्री यादव ने इसके लिए 18 जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन आयोजित कर जिला अध्यक्षों को सक्रिय करने का काम किया है़वे जिन जिलों में जिला इकाईयां निष्क्रिय हैं, वहां पर जिला अध्यक्ष बदलकर 18 जून से पहले वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना चाहते हैं़ उनका लक्ष्य भी राज्य में होने वाला नगरीय निकाय चुनाव है़
अध्यक्ष तलाश रही गोंगपा
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है़ अब गोंगपा प्रदेश में नया अध्यक्ष तलाश रही है़ इसके लिए जल्द ही उसके पदाधिकारियों की बैठक होगी़ इस बैठक में अध्यक्ष पद के लिए व्यक्ति चयन पर चर्चा की जाएगी़ इसके बाद प्रदेश और जिला कार्यकारिणी घोषित कर कार्यकर्ता को फिर से सक्रिय करने का काम किया जाएगा़ गोंगपा के बिखरे सभी धड़े एक होने के बाद अध्यक्ष पद के चयन में दिक्कतें भी आ रही हैं़ अध्यक्ष पद के लिए गोंगपा छोड़कर वापस पार्टी में शामिल हुए नेता पीछे हटते नजर आ रहे हैं़ इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि वे यह नहीं चाहते कि पूराने कार्यकर्ता उनसे नाराज हो जाएं़
सदस्यता अभियान की तैयारी
आम आदमी पार्टी की गतिविधियां वैसे तो प्रदेश स्तर पर नहीं दिखाई पड़ रही है, मगर पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने से जुड़े कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए एक बार फिर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने की पहल की है़ पार्टी जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएगी़ इसके साथ ही पार्टी न यह तय किया है कि वह जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए नगरीय निकाय के चुनाव हेतु अभी से जुट जाने को कहेगी़ आम आदमी पार्टी ने नगरीय निकाय का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी की है और इसके लिए कार्यकर्ताओं का एक बार फिर वे मनोबल वह बढ़Þा रही है़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें