राज्य के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. चौहान के मोर्चा संभालने के बाद अब कांग्रेस नेता भी सक्रियता दिखाने की तैयारी कर चुके हैं. कांग्रेस की ओर से कमलनाथ सबसे पहले बैतूल पहुंचेंगे. उसके बाद दिग्विजयसिंह और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वहां पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे.
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर सिंहस्थ के समापन के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मोर्चा संभाल लिया है. वे आज वहां पहुंचे और चुनाव प्रचार अभियान तेज किया. चौहान के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी वहां पर सक्रिय हैं. संगठन यहां पर पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है. इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की घोड़ाडोंगरी पहुंचकर वहां पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की चर्चा भी इन दिनों भाजपा संगठन में चर्चा का विषय बनी है. भगत ने गुपचुप तरीके से वहां पहुंचकर चुनावी रणनीति को समझाया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया. भगत वैसे अपनी नियुक्ति के बाद से अभी तक माहौल और मिजाज देख रहे थे, मगर अब उन्होंने मैदानी मोर्चा भी संभाला है. भगत ने मैदान में उतरकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधी बात की और संगठित होकर चुनाव मैदान में दिखाई देने को कहा. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी वहां पर सक्रियता दिखाते हुए पूरे समय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव मैदान में दिखाई देने की बात कह रहे हैं. जबकि आज से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव प्रचार को गति देते हुए फिर से विकास के मुद्दे को गर्माने का प्रयास किया है.
भाजपा के अलावा कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता आज से वहां बढ़ेगी. कमलनाथ कल सोमवार को वहां पहुंचकर सभाएं लेंगे. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापसिंह उइके को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह को समर्थक माना जाता है, इसलिए उनके समर्थन में सिंह भी वहां पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे. सिंह को घोड़ाडोंगरी पहुंचकर दो दिनों तक चुनाव प्रचार करने की बात कही जा रही है. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 25 मई को घोड़ाडोंगरी पहुंचेंगे. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव वहां पर खुद मोर्चा संभाले हुए है.
भोपाल, 22 मई

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें