गुरुवार, 1 नवंबर 2018

गौर ने कहा मोदी लहर नहीं, प्रत्याशी अच्छे दिए तो जीतेगी भाजपा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर  आज फिर बयान देकर सुर्खियों में आ गए. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अच्छे लोगों को टिकट देगी तो चौथी बार सरकार बनाएगी.
भाजपा के उम्रदराज नेता बाबूलाल गौर का यह बयान टिकट कटने की आशंका के तहत देखा जा रहा है. गौर ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी तो भी वे पार्टी के लिए ही काम करते रहेंगे. वैसे गौर से पहले केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने भी राजधानी में भाजपा के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में यह कहा था कि इस बार का चुनाव कठिन है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि 2003 में उमा लहर थी, 2013 में मोदी लहर थी, मगर अब इस चुनाव में कोई लहर नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता को खूब मेहनत करनी होगी.
यहां उल्लेखनीय है कि गौर को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने की बात संगठन द्वारा कही गई है, मगर उन्हें इस बात का आश्वासन है कि अगर उनका टिकट कटा तो उनकी बहू कृष्णा गौर को टिकट मिलेगी. हालांकि गौर फिर भी प्रयासरत हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें