आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को भाजपा के सेवानिवृत्त भ्रष्टाचारियों की ऐशगाह बताया.
आम आदमी पार्टी कार्यालय में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब मतदान तक मध्य प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपना योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के जो हालात हैं, वह यहां की जनता से छुपे नहीं हैं. पिछले 15 सालों में भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार ने मध्य प्रदेश को घोटाला प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई है. कुपोषण प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई है. शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पांव तक डूबी हुई है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी के बाद का अब तक सबसे बड़ा खूनी घोटाला व्यापमं घोटाला है. इस घोटाले में भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं का नाम प्रमुखता से आया है. बहुत से साक्ष्य सामने आए, लेकिन सीबीआई इनकी थी तो किसी तरह बचाए रखा गया. उन्होंने केहा कि इसमें पत्रकार की मौत हुई, कई नेताओं की मौत हुई, राज्यपाल के बेटे तक की मौत हुई, लेकिन व्यापमं का सच अभी तक सामने नहीं आया है। इसके खिलाफ जो पार्टी संघर्ष कर रही है, वह आम आदमी पार्टी है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव मैदान में बहरूपिया बनकर निकली है। वह भाजपा के सेवानिवृत्त भ्रष्टाचारियों को नौकरी दे रही है. उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा और गुलाब सिंह किरार का जिक्र करते हुए कहा कि खनन घोटाले और व्यापमं में शािमल रहे लोगों को कांग्रेस अब अपने यहां जगह दे रही है, इसलिए कांग्रेस भाजपा के भ्रष्टाचार से नहीं लड़ सकती है. चाहे वह व्यापमं का घोटाला हो, या डंपर घोटाला हो, या फिर ईटेंडरिंग का घोटाला इनसे कांग्रेस नहीं लड़ सकती है. न ही वह प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क को बेहतर बना सकती है, जिस सड़कों को शिवराज सिंह अमरीका से अच्छा बताते हैं। उन्हें कांग्रेस ठीक नहीं कर सकती है, क्योंकि इन दोनों के बीच मिला जुला खेल चल रहा है. कमलनाथ के खिलाफ मोदी जी प्रचार के लिए नहीं जाते हैं, तो शिवराज के खिलाफ कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी नहीं देती है. कमलनाथ का नाम जिन कंपनियों से जुड़ा है, उन्हें बड़े बड़े बडे ठेके मध्य प्रदेश में मिले हैं. इन कंपनियों में कमलनाथ और उनके परिवार की कंपनियां शामिल हैं.इसलिए कांग्रेस इस भ्रष्ट घोटालेबाज भाजपा सरकार का कोई विकल्प नहीं है. वह भाजपा से नहीं लड़ सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें