बुधवार, 4 नवंबर 2020

क्या संघ विधायकों की खरीद फरोख्त को समर्थन देता है?: दिग्विजय


प्रदेष में 28 सीटों के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन नेताओं के आरोप प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल आगमन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भागवत का भोपाल आने पर स्वागत करते हुए पूछा कि क्या संघ विधायकों की खरीद फरोख्त को समर्थन देता है?
संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल आगमन पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर संघ पर निशाना साधा। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि मोहन भागवत  का भोपाल में पुनः हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएँगे? या संघ भी विधायकों की खरीद फरोख्त का समर्थन करती है? भागवत को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत आज भोपाल पहुंचे है। वे  संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की 5-6 नवंबर को होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मध्य क्षेत्र यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। भोपाल के शारदा विहार में आयोजित होने वाली इस बैठक में लगभग 40 लोग शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें