फिर छलका भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का दर्द
भोपाल। भाजपा में विधायकों की नाराजगी का दौर थम नहीं रहा है। संगठन और सरकार चाहकर भी उसे रोक नहीं पा रहे हैं। विधायकों की नाराजगी एक-एक कर लगातार खुलकर सामने आ रही है। आज एक और भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार में इलेक्टेड जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनी जा रही है, सिलेक्टेड भारी हो गए हैं।
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का यह दर्द आज उस वक्त छलका जब वे गुना में पर्यावरण दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनदेखी की बात कही है। इसी दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताकर तो भेज दिया है, लेकिन इलेक्टेड जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनी जा रही है, सिलेक्टेड हावी हो रहे हैं। इससे पहले विधायक ने गुना को नगर निगम बनाने के दौरान सामने आ रही बाधाओं का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे कई गांव नगर निगम में शामिल होने का विरोध करने लगे हैं। विधायक पन्नालाल शाक्य ने यह भी कहा कि उन्होंने गुना में रिंग रोड और विवेक कॉलोनी से बायपास तक सड़क बनाने की मांग सरकार के सामने रखी थी, उसे भी राजनीतिक कारणों के चलते खटाई में डाल दिया गया है। दरअसल, पन्नालाल शाक्य का इशारा उन नेताओं की तरफ था जो अपने वर्चस्व वाली ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल नहीं होने देना चाहते हैं और इसके लिए लगातार प्रयास भी कर रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं अपना दर्द बयां
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब उन्होंने संगठन और अपनी ही सरकार को घेरा हो। उन्होंने बीते मई माह में भी गुना को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया के बीच विधायक अपनी सरकार से नाराजगी जताई थी। पन्नालाल शाक्य ने कहा कि वह आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं, इसलिए हमारी कोई नहीं सुन रहा है। यहां तक की उन्होंने इस दौरान चेतावनी भी दी थी कि यदि इस पंचायत को नगर निगम क्षेत्र में नहीं जोड़ा गया तो वे स्वयं गुना को नगर निगम बनाए जाने का विरोध करेंगे।
भाजपा कर रही है प्रशिक्षण शिविर
लगातार भाजपा विधायकों की नाराजगी सामने आने के बाद भाजपा ने पचमढ़ी में इसी माह 14 जून से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। शिविर में लोकसभा, राज्यसभा सांसदों और विधायकों को पार्टी की नीतियों, मर्यादित व्यवहार और तय विषयों पर ही बयान देने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी विधायकों को हिदायत भी दी जा चुकी है कि वे संगठन स्तर पर अपनी नाराजगी जताएं, सार्वजनिक रूप से बोलने से बचे, मगर भाजपा विधायक लगातार खुलकर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें