शनिवार, 24 जून 2023

इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर को दिया नोटिस


कहा सरकारी आवास पर अवैध रूप से जमाया हैै कब्जा

भोपाल। नौकरी से इस्तीफा देेने वाली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को सरकार ने नोटिस दिया है। सरकार ने उन्हें अवैध रूप से सरकारी आवास पर कब्जा रखने का नोटिस दिया है। बांगरे को दिए नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने छतरपुर तबादला होने के बाद राजधानी भोपाल में सरकारी आवास पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। 

छतरपुर के लवकुश नगर की एसडीएम निशा बांगरे ने 22 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा था कि स्वयं के निजी आवास के उद्घाटन पर जाने के लिए मना कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें विश्व शांति सम्मेलन में तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन के लिए भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे व्यथित होकर वे इस्तीफा दे रही है। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने भी एक नोटिस जारी किया है। जिसमें आरोप लगाया गया कि वे भोपाल में चार इमली स्थित बंगले में अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं और कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने उसे खाली नहीं किया है। उनका यह कृत्य दंडात्मक कार्यवाही की श्रेणी में आता है।


शिवराज ने विपक्ष को बताया मेंढ़क, सांप, बंदर


कमलनाथ ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी में मर्यादाएं टूटती नजर आने लगी है। पूर्व में मंत्रियों और नेताओं तक तो यह बयानबाजी होती रही, मगर अब मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच भी कुछ इसी तरह के संवाद सामने आ रहे हैं। ऐसे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना मंे विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बयान देते हुए विपक्षी दलों को मेंढ़क, सांप और बंदर बताया तो कमलनाथ ने उन्हें मर्यादा का पाठ का पढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज फिर एक बार राजनीति में शब्दों की मर्यादा केा तार-तार किया है। 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक केा लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर जिस तरह सांप, बंदर और मेंढक एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, वैसी ही हालत विपक्ष की है। उन्होंने यह भी कहा कि पटना में सारे विपक्षी इकट्ठा हुए। वहां भी विपक्षी एकता नहीं बल्कि उनका मुख्य मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा। उन्होंने लालूप्रसाद यादव की राहुल गांधी की शादी की सलाह पर कहा कि दूल्हा कौन है, बाराती कौन है, इसका अब तक ठिकाना नहीं है। वहीं, प्रदेश में कमलनाथ के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देने के अंदाज पर भी शिवराज ने कहा कि कमलनाथ की चक्की कभी दिग्विजय सिंह को पीसती है तो कभी अरुण यादव तो कभी अजय सिंह को।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मर्यादा का पाठ याद कराया। कहा कि आप विपक्ष को बंदर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वानर सेना समझेगी जिसने रावण की पाप की लंका ध्वस्त कर दी थी। आप सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी। कमलनाथ ने कहा कि आप इसी तरह गाली-गलौज करते रहिए लेकिन वे सत्य व मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे।


घोटालों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

राजधानी सहित जिला मुख्यालयों पर दिया धरना

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने आज महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकांड, बिजली कटौती और जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। राजधानी में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।  

राजधनी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकांड, बिजली कटौती और जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेष पचौरी ने संबोधित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी में प्रदर्शन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी ही पार्टी को सलाह दे रहा हूं कि अब परिवर्तन का वक्त है। जनता चाह रही है वोट देना, कांग्रेस के कार्यकर्ता लड़ो मत डरो मत, कमलनाथ का सर्वे पत्थर की लकीर हैं। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जन सेवा नहीं केवल स्वयं की धन सेवा कर रही है। जिनके पास साइकिल नहीं थी आज उनके पास फॉर्च्यूनर कार है। इनका धर्म केवल आडंबर है, धर्म से भी ये पैसा कमाने से नहीं चूकते हैं।

भाजपा आदिवासियों को गुम
राह करने की करती है राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आदिवासी बहुल जिले मंडला में प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा  भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज सरकार को घोटाले भ्रष्टाचार की चौपट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को गुमराह करने की राजनीति करती है और पार्टी को पेसा अधिनियम लागू करने में 18 साल का समय क्यों लगा। कमलनाथ ने कहा कि मंडला जिला भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन की राजधानी बन गया है। यहां की जनता सरकार की सैकड़ों झूठी घोषणाओं की गवाह है। उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है भाजपा तोड़ने में विश्वास रखती है। मणिपुर में जारी हिंसा और मौतों पर केंद्र,  राज्य सरकार की चुप्पी, वहां नागरिकों की मौत का कारण बन रही हैं।


शुक्रवार, 23 जून 2023

लव जिहाद के आरोपी की गिरफतारी के लिए बैंगलुरू जाएगी पुलिस


भोपाल। दमोह की युवती के साथ बैंगलुरू में हुए लव जिहाद मामले में आरोपी की गिरफतारी  के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस बैंगलुरू जाएगी। यह जानकारी आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लव जिहाद की मानसिकता वालों को प्रदेश में कुचल दिया जाएगा। दमोह की दलित बेटी ने कर्नाटक के रहने वाले उमर फारूक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उमर की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस कर्नाटक जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा जी से अनुरोध है कि पीड़ित बेटी को न्याय दिलवाने के लिए उमर की गिरफ्तारी में मदद करें। आरोपी उमर फारूक पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, एट्रोसिटी एक्ट, 506 धाराएं भी लगाई गई है।
गृहमंत्री ने दमोह के गंगा जमना स्कूल  मामले में विरोध जताने वाले पर कार्रवाई मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले हिंदूवादी संगठनों के नेताओं पर प्रशासन की कार्रवाई रोकने को कहा है, इसे लेकर पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जिला बदर का नोटिस दिया था। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी, नगर संयोजक अनुराग यादव और हिन्दू संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष शर्मा को नोटिस दिया गया था।

भाजपा को झटका, दो नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

शंकर मेहतो, ध्रुव प्रताप को कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

भोपाल । मध्यप्रदेश
में विधानसभा चुनाव को लेकर दलबदल का सिलसिला चल रहा है। इसके चलते भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कटनी पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो और विजयराघवगढ़ के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई है। 

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं को सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने सच्चाई का साथ दिया है। दोनों नेताओं ने खुद प्रदेश के हाल बता दिए। आज प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है। भाजपा की सरकार को विदा करेंगे। मैं विदा नहीं करूंगा। भाजपा को जनता विदा करेगी। आखिरी 5 महीने में बहनें, किसान और कर्मचारी याद आ रहे हैं. 18 साल में क्यों याद नहीं आई। अगले 5 महीने में देखिएगा कैसे काम करती है।  घोषणा की मशीन और झूठ की मशीन है। 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा मैंने 17 जून को भाजपा से इस्तीफा दिया था। कमलनाथ, दिग्विजय और नेता प्रतिपक्ष को कांग्रेस में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कदम से कदम मिलाकर काम करूंगा। पिछले 5 सालों से मैं देख रहा था भाजपा अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कोई कुछ नहीं करता है. ये सब किसी पार्टी के लिए ठीक नहीं है। वहीं शंकर महतो ने कहा कि मैंने भी आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस की कार्यप्रणाली के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलेंगे। प्रदेश की जनता व्यथित है। मैं भाजपा के कई पदों पर रहा हूं. आज किसान लूट रहा, हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म किया गया।  कमलनाथ ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। 


भोपाल में लगे कमलनाथ वांटेड के पोस्टर

सियासत हुई तेज, कांग्रेस ने कहा भाजपा की डर्टी पालिटिक्स

भोपाल। मध्यप्रदेश  में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। इसके चलते नए घटनाक्रम में भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कमलनाथ को वांछित बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पोस्टर लगते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। 

एक क्यूआर कोड पोस्टर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भोपाल में लगा है जो सियासी बवाल मचा रहा है। भाजपा भी इस पर चुटकी ले रही है। चस्पा किए गए इन पोस्टरों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पोस्टर के बारे में पता चला. श्रीमान करप्ट नाथ की पूरी चरित्त्रावाली क्यूआर कोड स्कैन करने पर दिख रही है। इसका मतलब कमलनाथ जी ही बता सकते हैं। पोस्टर क्यों लगे इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए। भाजपा से इसका कोई लेना देना नहीं है। हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो भाजपा का इससे क्या लेना देना. कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह, करप्ट नाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 

मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले को भाजपा का बैखलाहट बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ’भाजपा द्वारा आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना बता रहा है कि भाजपा में घबराहट है, सत्ता जाते हुए दिख रही है तो बौखलाहट में आपत्तिजनक पोस्टर लगवा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि पोस्टर लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस पोस्टर अभियान कि हमें चिंता नहीं है क्योंकि कमलनाथ जनता के दिलों में हैं। भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है। यदि भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रामाणिक तथ्य है।


क्या है पोस्टर में 

राजधानी के ष्शाहपुरा इलाके में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के क्यूआर कोड वाले पोस्टर चौराहों पर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में उन्हें वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। साथ ही घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्टर में दिए गए स्कैनर में लिखा हुआ है. करप्शन नाथ के कांड जानें और इसे स्कैन करने पर करप्शन नाथ डॉट कॉम नाम की वेबसाइट खुलती है। वेबसाइट में मध्यप्रदेश को करप्शन से बचाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। हालांकि, ये पोस्टर किसने लगवाए हैं और साइट किसने बनाई है इस बात का बता नहीं चल पाया है। 


गुरुवार, 22 जून 2023

नक्सलियों के आर्थिक स्रोतों को किया जाएगा नष्ट

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों के आर्थिक स्रोतों को नष्ट किया जाएगा। नक्सलियों को आर्थिक मदद किन किन स्रोतों से मिलती है। इन सब की ज


ड़ो में जाकर प्रहार करना होगा तभी नक्सली समस्या जड़ से खत्म हो पाएगी।

प्रदेश में नक्सली गतिविधियों को जड़ से खत्म करने अब शिवराज सरकार अब नई रणनीति पर काम करेगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने बालाघाट में इस संबंध में आज एक उच्च स्तरीय बैठक ले कर गहन मंथन किया। बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजीपी आदर्श कटियार,अशोक अवस्थी  आईजी बालाघाट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।’
बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर लगभग पूरी तरह से अंकुश है। हमारी पुलिस व हॉक फोर्स बहुत अच्छा काम कर रही है।हम चाहते है कि प्रदेश में नक्सली मानसिकता को ही जड़ से खत्म कर दे। इसलिए बैठक में  तय किया किया गया कि नक्सलियो को पैसे पहुचाने वाली पाइप लाइन व नक्सली मानसिकता को बढ़ाने वाले अर्बन नक्सलियां पर प्रभावी कार्यवाह की जानी चाहिए। हमे इसकी तह तक जाना चाहिए। पता करना चाहिए कि यह अर्बन नक्सली किस तरह ब्रेनवाश कर नक्सली मानसिकता पनपा रहे है। नक्सलियो को आर्थिक मदद किन किन स्रोतों से मिलती है। इन सब की जड़ो में जाकर प्रहार करना होगा तभी नक्सली समस्या जड़ से खत्म हो पाएगी।  गृह मंत्री ने कहा कि खाद के रूप में किसानों को दिया जाने वाला अमोनियम नाइट्रेट  का उपयोग नक्सली विस्फोट के लिए करते है इसलिए यह उन तक यब नही पहुँचे इसके लिए भी प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पुलिस,हॉक फोर्स सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अथक प्रयास व जज्बे का ही परिणाम है कि नक्सली गतिविधियों वाले जिलों में शांति है। हालात पूरी तरह नियन्त्रण में है। पिछले 10 महीनों में ही हमारे बहादुर जवानों ने डेढ़ करोड़ इनामी नक्सली या तो पकड़ लिए या मार दिए।इससे ही पता चलता है कि प्रदेश में नक्सलियो के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाही चल रही है।