राजधानी सहित जिला मुख्यालयों पर दिया धरना
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने आज महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकांड, बिजली कटौती और जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। राजधानी में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
राजधनी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकांड, बिजली कटौती और जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेष पचौरी ने संबोधित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी में प्रदर्शन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी ही पार्टी को सलाह दे रहा हूं कि अब परिवर्तन का वक्त है। जनता चाह रही है वोट देना, कांग्रेस के कार्यकर्ता लड़ो मत डरो मत, कमलनाथ का सर्वे पत्थर की लकीर हैं। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जन सेवा नहीं केवल स्वयं की धन सेवा कर रही है। जिनके पास साइकिल नहीं थी आज उनके पास फॉर्च्यूनर कार है। इनका धर्म केवल आडंबर है, धर्म से भी ये पैसा कमाने से नहीं चूकते हैं।
भाजपा आदिवासियों को गुम
राह करने की करती है राजनीति
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आदिवासी बहुल जिले मंडला में प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज सरकार को घोटाले भ्रष्टाचार की चौपट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को गुमराह करने की राजनीति करती है और पार्टी को पेसा अधिनियम लागू करने में 18 साल का समय क्यों लगा। कमलनाथ ने कहा कि मंडला जिला भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन की राजधानी बन गया है। यहां की जनता सरकार की सैकड़ों झूठी घोषणाओं की गवाह है। उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है भाजपा तोड़ने में विश्वास रखती है। मणिपुर में जारी हिंसा और मौतों पर केंद्र, राज्य सरकार की चुप्पी, वहां नागरिकों की मौत का कारण बन रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें