शुक्रवार, 23 जून 2023

भोपाल में लगे कमलनाथ वांटेड के पोस्टर

सियासत हुई तेज, कांग्रेस ने कहा भाजपा की डर्टी पालिटिक्स

भोपाल। मध्यप्रदेश  में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। इसके चलते नए घटनाक्रम में भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कमलनाथ को वांछित बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पोस्टर लगते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। 

एक क्यूआर कोड पोस्टर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भोपाल में लगा है जो सियासी बवाल मचा रहा है। भाजपा भी इस पर चुटकी ले रही है। चस्पा किए गए इन पोस्टरों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पोस्टर के बारे में पता चला. श्रीमान करप्ट नाथ की पूरी चरित्त्रावाली क्यूआर कोड स्कैन करने पर दिख रही है। इसका मतलब कमलनाथ जी ही बता सकते हैं। पोस्टर क्यों लगे इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए। भाजपा से इसका कोई लेना देना नहीं है। हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो भाजपा का इससे क्या लेना देना. कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह, करप्ट नाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 

मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले को भाजपा का बैखलाहट बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ’भाजपा द्वारा आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना बता रहा है कि भाजपा में घबराहट है, सत्ता जाते हुए दिख रही है तो बौखलाहट में आपत्तिजनक पोस्टर लगवा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि पोस्टर लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस पोस्टर अभियान कि हमें चिंता नहीं है क्योंकि कमलनाथ जनता के दिलों में हैं। भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है। यदि भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रामाणिक तथ्य है।


क्या है पोस्टर में 

राजधानी के ष्शाहपुरा इलाके में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के क्यूआर कोड वाले पोस्टर चौराहों पर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में उन्हें वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। साथ ही घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्टर में दिए गए स्कैनर में लिखा हुआ है. करप्शन नाथ के कांड जानें और इसे स्कैन करने पर करप्शन नाथ डॉट कॉम नाम की वेबसाइट खुलती है। वेबसाइट में मध्यप्रदेश को करप्शन से बचाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। हालांकि, ये पोस्टर किसने लगवाए हैं और साइट किसने बनाई है इस बात का बता नहीं चल पाया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें