शुक्रवार, 23 जून 2023

लव जिहाद के आरोपी की गिरफतारी के लिए बैंगलुरू जाएगी पुलिस


भोपाल। दमोह की युवती के साथ बैंगलुरू में हुए लव जिहाद मामले में आरोपी की गिरफतारी  के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस बैंगलुरू जाएगी। यह जानकारी आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लव जिहाद की मानसिकता वालों को प्रदेश में कुचल दिया जाएगा। दमोह की दलित बेटी ने कर्नाटक के रहने वाले उमर फारूक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उमर की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस कर्नाटक जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा जी से अनुरोध है कि पीड़ित बेटी को न्याय दिलवाने के लिए उमर की गिरफ्तारी में मदद करें। आरोपी उमर फारूक पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, एट्रोसिटी एक्ट, 506 धाराएं भी लगाई गई है।
गृहमंत्री ने दमोह के गंगा जमना स्कूल  मामले में विरोध जताने वाले पर कार्रवाई मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले हिंदूवादी संगठनों के नेताओं पर प्रशासन की कार्रवाई रोकने को कहा है, इसे लेकर पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जिला बदर का नोटिस दिया था। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी, नगर संयोजक अनुराग यादव और हिन्दू संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष शर्मा को नोटिस दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें