सोमवार, 25 सितंबर 2023

दिल्ली वाले जितनी बार भोपाल आएंगे, उतने वोट आपके कटेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिल्ली वाले जितनी बार आएंगे, उतने ही वोट मुख्यमंत्रीजी आपके कटेंगे। आपके कुशासन के साथ उनके कुशासन का भी आक्रोश जुड़ जाएगा, जो आपको नुकसान पहुंचाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा कार्यकर्ता कुंभ में आने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जी जानते हैं दिल्ली वाले जितनी बार भोपाल आएँगे, उतने ज़्यादा वोट कट जाएँगे क्योंकि उनके कुशासन के ख़लिफ़ जो आक्रोश है उसमें दूसरों के कुशासन का भी आक्रोश जुड़ जाएगा, फिर भी दिखाने के लिए तो स्वागत गीत गाने ही पड़ेंगे। जनता प्रश्न उठा रही है कि मुख्यमंत्री जी वो ‘मन’ वाला प्रचार गीत भी बजवाएँगे क्या जिसमें भाजपा उनकी तस्वीर तो दूर, उनका नाम तक लेना भूल गयी है।
इस बार नहीं आने वाली 10 तारीखa
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 तारीख़ आने वाली है के नाम पर पिछले चार महीनों से जनता की कमाई के करोड़ों रुपए फूकने के बाद, इस बार शिवराज सरकार पलटी मार रही हैं। इस बार भाजपाई सरकार के कलेंडर में 10 तारीख नहीं आ रही है। जैसे इस सरकार की ये योजना इनके लिये वोट ठगने का ज़रिया मात्र है, वैसे ही इनकी 10 तारीख़ भी छल निकली। उन्होंने कहा कि सवाल है कि फिर क्यों चार महीना तारीख याद कराने भर के लिये जनता की मेहनत और पसीने के करोड़ों रूपये विज्ञापन में फूंके डाले शिवराज जीं सरकार के धन को तबाह कर उसका दुरुपयोग करते हुए भाजपा के प्रचार पर खर्च करने वाले नौटंकी मुख्यमंत्री और दोगली भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा का कुरूप चेहरा आम आदमी अच्छे से देख रहा है।
सुरजेवाला ने कहा फ्लॉप रहा महाकुंभ
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज के “नाम और काम” दोनों से कन्नी काट ली। वे 18 साल में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई एक योजना की भी चर्चा नहीं कर पाए। उन्होंने भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को “जुमलों का महाकुंभ” करार दिया है। उन्होंने कहा कि आयोजन के मंच पर दो झूठे नेता एक दूसरे के झूठ पर तालियाँ बजाते रहे और मुंगेरीलाल से झूठे हसीन सपने गढ़ते रहे। वे बड़बोले और झूठे भाषणों से लोगों को भरमाते रहे।

मंत्री की पोल खोल दी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने

भोपाल। विवादित बोल को लेकर चर्चा में रहने वाले राज्य के वन मंत्री विजय शाह की बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने दरबार में सबके सामने पोल खोल दी। मंत्री भी इसे लेकर खूब ठहाके लगाते रहे।

दरअसल खंडवा जिले के हरसूद में वन मंत्री विजय
शाह ने बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया। इस दौरान रविवार को बाबा ने यहां पर दिव्य दरबार लगाया। दरबार ने बाबा ने मंत्रीजी से पूछा कि कहीं आपको तो अपना पर्चा नहीं बनवाना है। इस पर मंत्री ने खड़े होकर जवाब ना में दिया। बाबा भी मस्त मौला जो ठहरे। उन्होंने तपाक से कहा तुम्हारी धर्मपत्नी का बनवा दो। इस पर दरबार में खूब ठहाके लगे। इसी दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने एक वाकया सुनाते हुए कहा कि कि मंत्री दिल के बहुत साफ आदमी है। इसमें कोई संदेह नहीं है। हम गाड़ी में बैठकर आए तो वे हंसाते रहते थे। उनकी बातों में कोई लाग लपेट नहीं थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठे-बैठे वे कहने लगे गुरूजी पंडाल बड़ा था, बहुत महंगा था। सो हमने नेताजी को बुलाकर खर्चा बचा लिया। अब बताइए इतने भोले तरीके से बात बोल देते है।

गौरतलब है कि हरसूद में दो दिनी कथा के एक दिन पहले 22 सितंबर को वन मंत्री शाह ने अपने विभाग के जरिये कथा पंडाल में ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करवाया था। इस कार्यक्रम के जरिए निमाड़ के तेंदुपत्ता संग्राहकों को चप्पल, साड़ी, पानी की बोतल और छाता वितरित किए गए थे। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहकों को उनकी उपज बिक्री का बोनस वितरण किया गया।

कांग्रेस की राह में आप के बाद राकांपा अटकाएगी रोड़े


प्रदेश में बढ़ाई सक्र्रियता, तलाश रही जीताउ प्रत्याशी


भोपाल। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कांग्रेस की राह में मुसीबत खड़ी कर सकती है। राकांपा की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने राजधानी भोपाल में बैठक लेकर इस बात के संकेत दिए हैं कि इस बार पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। राकांपा का फोकस महाराष्ट से लगे महाकौशल, निमाड़ और बुदेंलखंड अंचल के जिलों पर है। सूत्रों की माने तो भाजपा नेता भी राकांपा पदाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारियों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी भूमिका को तलाशने की क़वायद शुरू कर दी है। राकांपा ने भाजपा की मुख्य भूमिका वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन से जब से जुड़ने का फ़ैसला किया है तब से उनका राष्ट्रीय नेतृत्व बहुत ही सधे कदमों से आगे बढ़ रहा है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। रविवार को राजधानी भोपाल में पदाधिकारियों की बैठक में राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल भी शामिल हुए थे। उन्होंने साफ कर दिया कि वे प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। बताया जाता है मध्यप्रदेश में ज़मीन मजबूत करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव की भूमिका अहम है, क्योंकि वे अजीत पवार और प्रफुल पटेल के राष्ट्रीय स्तर पर  विश्वसनीय सहयोगी के रूप में सामने आये हैं।  श्रीवास्तव का कार्य क्षेत्र मध्यप्रदेश होने के कारण प्रफुल पटेल उनका उपयोग भाजपा की मदद के लिए करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि राकांपा पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी सम्पर्क बनाए हुए हैं।
प्रफुल पटेल ने बढ़ाई सक्रियता
मध्यप्रदेश की राजनीति से पटेल का पुराना संबंध है। वे लगातार गोंदिया और भंडारा से लगे प्रदेश के ज़िलों में अपनी राजनैतिक गतिविधियों से सभी को जोड़ कर रखते रहे है। इसके अलावा सागर व रीवा संभाग में तेंदू पत्ते व बीड़ी निर्माण तथा उसके व्यापार से जुड़े परिवारों में प्रफुल पटेल की सीधी पैठ है। ऐसे में मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले उनका सक्रिय होना कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बनेगा, क्योंकि इन संभागों में भाजपा की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। साथ ही राकांपा एनडीए का घटक दल है, इसके चलते उसे इस बात की संभावना भी है कि भाजपा इन संभागों में उसे मदद कर सकती है। हालांकि अभी इस बात का फैसला हुआ नहीं है।
एक विधायक जीत चुका है राकांपा का
मध्यप्रदेश में राकांपा का बुरहानपुर से हमीद काजी के रूप में 1998 के चुनाव में एक विधायक जीत चुका है। इसके बाद अब राकांपा ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के टिकट न मिलने से नाराज विधायक राकांपा का दामन थामकर मैदान में उतर सकते हैं।

रविवार, 24 सितंबर 2023

एनसीपी भी मध्यप्रदेश में उतारेगी प्रत्याशी

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कुछ स्थानों पर उतारेंगे प्रत्याशी


भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीने भी स्पश्ट कर दिया है ि कवह भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।  पार्टी के प्रत्याशी सभी सीटों पर तो चुनाव नहीं लड़ेंगे, मगर जहां पर पार्टी का प्रभाव है वहां पर पार्टी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल भाई पटेल ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। पटेल पार्टी की बैठक लेने भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले हमने प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार नहीं किया था, मगर अब हमने फैसला किया है कि एनसीपी के उम्मीदवार भी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारे जाएं। हम सभी 230 सीटों पर तो उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, मगर कुछ स्थानों पर जहां हमारी पार्टी का प्रभाव है और हमारे प्रत्याशी मजबूत है, वहां पर प्रत्याशी उतारेंगे। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को कमजोर गठबंधन बताते हुए पटेल ने कहा ि कइस गठबंधन की नीति क्या है, चेहरा कौन है, यह कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जनता का विश्वास होना इस गठबंधन के लिए मुश्किल है। शरद पवार को लेकर पूछे प्रश्न पर पटेल ने कहा कि वे हमारे नेता है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वे शरद पवार को लेकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। चुनाव के वक्त दलों द्वारा की जाने वाली घोषणाओं को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त ऐसा नहीं होना चाहिए। आप अगर सरकार में है और जनता को फायदा पहुंचाना चाहते हैं तो इस तरह की घोषणा और काम तो पांच  साल में भी कर सकते हैं।

सेवानिवृत्ति पर कोटवारों को मिलेंगे एक लाख, बढ़ेगा मानदेय भी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटवार महापंचायत में की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कोटवारों को अब सेवानिवृत्ति पर एक लाख रूपए दिए जाएंगे। उनके मानदेय में भी बढ़ौत्तरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवारों की वर्दी का रंग भी खाकी होगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये घोशणा आज राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित कोटवार महापंचायत में की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय एक लाख रुपए की राशि मिलेगी। कोटवारों को मिलने वाली राशि में अब हर साल पांच सौ रुपए बढ़ते चले जाएंगे। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन्हें 4 हजार के स्थान पर 8 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। ऐसे कोटवार जिनके पास 3 से 7.5 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें छह सौ रुपए प्रतिमाह के स्थान पर बारह सौ  रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। ऐसे कोटवार जिनके पास 7.5 एकड़ से 10 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें पर न्यूनतम मानदेय एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसमें समय-समय वृद्धि भी होगी। जिनके पास 3 एकड़ तक की सेवा भूमि है उन्हें वर्तमान में मिल रहे एक हजार रुपए के स्थान पर दो हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम कोटवार राजस्व प्रशासन के रीढ़ की हड्डी हैं। वे सूचनाओं को अपडेट करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ओला, पाला, खेतों में इल्ली, सूखा और अन्य आपदाओं की जानकारी देने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। इनके जीवन की कठिनाईयों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोटवारों को सीधे मुख्यमंत्री निवास से जोड़कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम भी बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। उनकी वर्दी का रंग अब खाकी होगा। 

मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवार पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट रहेगी। प्रत्येक कोटवार को सीयूजी सिम मिलेगी। इसका रिचार्ज भी राज्य सरकार करेगी। कोटवार परिवार की हर बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। कोटवारों का प्रतिवर्ष सम्मेलन होगा।

गांव के गूगल है कोटवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवार का पद छोटा है लेकिन उनका दायित्व बड़ा है। कोटवार ग्राम देवता हैं। वे गाँव के गूगल हैं। कोटवार की जानकारी के बिना कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ती। कोटवार से ग्राम की सब जानकारी मिल जाती है। वे इसलिए चलते-फिरते गूगल हैं। सही मायने में कोटवार जमीन से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्राम में बचपन में जागते रहो की रात के समय आवाजें सुनी हैं। कोटवार इसलिए जागते हैं, सावधान करते रहते हैं, जिससे ग्राम सुरक्षित रहे।




संघर्ष का हुआ शंखनाद, लक्ष्य संधान कर तोड़ेंगे रिकार्ड

भाजपा के मीडिया और वार रूम का शुभारंभ करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं, संघर्ष का शंखनाद हो गया है। हम लक्ष्य का संधान कर इस बार जीत के सारे रिकार्ड तोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी में भाजपा के मीडिया सेंटर और वार रूम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं, संघर्ष का शंखनाद हो चुका है। हमारा वॉर रूम सटीक वार करेगा और हम अपने लक्ष्य का संधान कर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने जिस तरह से सनातन धर्म का अपमान किया है, उसका जवाब प्रदेश की जनता हर हाल में कांग्रेस को देगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पाकिस्तान प्रेम को लेकर कहा कि कांग्रेस तो गीत ही पाकिस्तान के गाती है। कभी सनातन धर्म को लपेटते हैं तो कभी सनातन धर्म का अपमान करते हैं। भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर और होर्डिग्स में मंत्री गोपाल भार्गव के फोटो न होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भार्गव हमारे वरिश्ठ नेता हैं। उनकी बुंदेलखंड में उपयोगिता है। वे अभूतपूर्व नेता है। पार्टी उनका पूरा उपयोग कर रही है और वे खुद भी सक्रिय हैं। 

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन  के पास बंसल-1 के भवन में भाजपा ने अपना मीडिया हाउस बनाया है। इस मीडिया से हाउस से भाजपा प्रदेश भर में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी। यह मीडिया हॉउस सुविधाओं से लैस है, वहीं इस मीडिया हाउस का संचालन टेक्निकल रूप से मजबूत टीम द्वारा किया जाएगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के राजधानी आगमन के एक दिन पहले ही इस सेंटर का शुभारंभ किया है। बताया जा रहा है कि कल भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ का मीडिया संचालन भाजपा के इसी मीडिया हाउस से होगा। इस मीडिया हाउस में बनाए गए विशेष रूम से पार्टी के नेता सीधे जिले के नेताओं से लाइव जुड़ सकेंगे और उनको चुनावी निर्देश दे सकेंगे। बता दें मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें आती हैं, जिनका संचालन बीजेपी इसी मीडिया हाउस से करेगी। 


भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में आ रही शर्म

मोदी, शाह आएंगे, चेहरे पर नहीं बोलेंगे, पार्टी के पक्ष में बोलेंगे

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में शर्म आ रही है।  अमित शाह, मोदी आएंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे। पार्टी का बोलेंगे लेकिन शिवराज के चेहरे पर नहीं बोलेंगे, यह दुख की बात है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को शर्म आ रही है। शिवराज जी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नही करते हुए। .अमित शाह मोदी आयेंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे, पार्टी का बोलेंगे, लेकिन शिवराज का चहरा नही बोलेंगे, दुख की बात है। सरकार के बार बार कर्ज लेने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कितने ठेके दिए हैं। कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिए। सब ओपन है, कितनी रिश्वत ली है। मेरे पास पूरी जानकारी है।

’पाकिस्तान के पोस्टर पर कमलनाथ ने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में किसी ने  उंगली नही उठाई, इनको तो अब  पाकिस्तान खालिस्तान अफ़गानिस्तान मिल जायेगा। असलियत से ध्यान मोड़ना चाहते है। मेरे नाम से उनके  पेट में दर्द होता है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में नेताओं द्वारा की गई नारेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि सब दावेदारी की नारेबाजी है, कौन सी गलत बात है। कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करें। जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैं छिंदवाड़ा गया था, वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं, हमने सात टीम बनाई हैं। वह लोग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम न रखने की बात कही थी।  कांग्रेस आने पर योजनाएं बंद करने के आरोपों पर नाथ ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार का माध्यम था वहां बंद करेंगे। संबल में कितना भ्रष्टाचार था,  मैंने कौनसी योजना बंद की बताइए।

सूची आती रहेगी, हम इशारा कर देंगे

 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूची आती रहेगी, हम अभी इशारा कर देंगे, कल दिल्ली में भी बैठक है। वैसे भी बहुत जानकारी तो मिल ही जाती है इंटरनेट का जमाना है। उन्होंने बताया कि चार हजार लोगो ने दावेदारी की है।सब कहते है मैं हारने वाला नही हूँ, मैं जीतूंगा। क्या उसका वार्ड, बूथ जीते सब देख रहे है। हमने तय किया है कि हम जिताऊ को प्रत्याशी बनाएंगे।