भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में शर्म आ रही है। अमित शाह, मोदी आएंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे। पार्टी का बोलेंगे लेकिन शिवराज के चेहरे पर नहीं बोलेंगे, यह दुख की बात है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को शर्म आ रही है। शिवराज जी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नही करते हुए। .अमित शाह मोदी आयेंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे, पार्टी का बोलेंगे, लेकिन शिवराज का चहरा नही बोलेंगे, दुख की बात है। सरकार के बार बार कर्ज लेने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कितने ठेके दिए हैं। कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिए। सब ओपन है, कितनी रिश्वत ली है। मेरे पास पूरी जानकारी है।
’पाकिस्तान के पोस्टर पर कमलनाथ ने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में किसी ने उंगली नही उठाई, इनको तो अब पाकिस्तान खालिस्तान अफ़गानिस्तान मिल जायेगा। असलियत से ध्यान मोड़ना चाहते है। मेरे नाम से उनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में नेताओं द्वारा की गई नारेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि सब दावेदारी की नारेबाजी है, कौन सी गलत बात है। कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करें। जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैं छिंदवाड़ा गया था, वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं, हमने सात टीम बनाई हैं। वह लोग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम न रखने की बात कही थी। कांग्रेस आने पर योजनाएं बंद करने के आरोपों पर नाथ ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार का माध्यम था वहां बंद करेंगे। संबल में कितना भ्रष्टाचार था, मैंने कौनसी योजना बंद की बताइए।
सूची आती रहेगी, हम इशारा कर देंगे
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूची आती रहेगी, हम अभी इशारा कर देंगे, कल दिल्ली में भी बैठक है। वैसे भी बहुत जानकारी तो मिल ही जाती है इंटरनेट का जमाना है। उन्होंने बताया कि चार हजार लोगो ने दावेदारी की है।सब कहते है मैं हारने वाला नही हूँ, मैं जीतूंगा। क्या उसका वार्ड, बूथ जीते सब देख रहे है। हमने तय किया है कि हम जिताऊ को प्रत्याशी बनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें