रविवार, 15 अप्रैल 2012

अवैध उत्खनन, चिंतित हुए भाजपा नेता

मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं की चिंता भी बढ़Þने लगी है़ बैतूल जिले के भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री के भाई द्वारा कराए जा रहे अवैध उत्खनन की शिकायत की है़ मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन को लेकर जहां पर कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा के नेता भी चिंतित होने लगी है़ कांग्रेस तो लंबे समय से भाजपा को इस मामले को लेकर घेर रही है, मगर अब भाजपा के पदाधिकारी ही अपनी सरकार को इस मुद्दे पर सरकार को घेरने लगे हैं़ विधानसभा के बीते बजट सत्र में भी कई अवसर ऐसे आए जब दर्जनों विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा़ वहीं बीते दिनों बैतूल के जिला भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र भी लिखा, जिसमें बैतूल जिले में रेत ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से रायल्टी के पैसे वसूल करने की शिकायत दर्ज कराई है़ सूत्रों के अनुसार रेत का जिस ठेकेदार को ठेका मिला है उसने स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस के भाई को अधिकार पत्र देकर रेत उत्खनन करने का कार्य दिया है़ जिला भाजपा अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि रेत ठेकेदार द्वारा रायल्टी की राशि ली जाती है और रसीद दी जाती है उस रसीद पर कहीं भी राशि अंकित नहीं की जाती है़ रायल्टी रेट निर्धारित कर ली गइृ राशि पर अंकित की जानी चाहिए़ उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा आवंटित खदान वाले क्षेत्रों से बाहर निकलकर रायल्टी की रसीद काटी जाती है़ ठेकेदार को जो खदान आवंटित की गई है उसके अलावा भी दूसरी खदानों से रेत निकाली जा रही है़ उन्होंने कहा कि रेत ठेकेदार के साथ जो जिले के बाहर के व्यक्ति कार्य कर रहे हैं उनकी जानकारी पुलिस थाने में ही उनके परिचय पत्र जारी किये जावें, जिससे की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके़ मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि रेत खदान जिसके नाम आवंटित है वह खदान पर काम ना करते हुए दूसरे को अधिकार पत्र देकर दूसरे व्यक्ति से कार्य करा रहा है़ इस पत्र में बैतूल के विधायक अलकेश आर्य एवं आमला के विधायक चैतराम मानेकर के भी हस्ताक्षर हैं़ इस मुद्दे पर आज नेता प्रतिपत्र अजयसिंह ने कहा कि बैतूल के अलावा राज्य के भिंड और मुरैना में तो यह मामला कुछ ज्यादा ही चल रहा है़ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला भी अछूता नहीं है़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें