गुरुवार, 26 अप्रैल 2012
तीर्थाटन पर पीपल की राजनीति
प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शुरु की बुजुर्गों को तीर्थ कराने की योजना का विरोध पीपल के पौधे रोपकर शुरु कर दिया है़ विरोध के तहत आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग के अध्यक्ष माणक अग्रवाल ने पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की़
प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों शुरु की बुजुर्गों को तीर्थ कराने की योजना का विरोध शुरु कर दिया है़ इस विरोध के स्वरुप प्रदेश कांग्रेस द्वारा गांव-गांव में पीपल के पौधे रोपने का अभियान चलाया जाएगा़ इस अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सरकार की योजना का विरोध करने के लिए प्रेरित करेंगे़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने विरोध को मुखर करने के लिए पदाधिकारियों को कहा है कि वे लोगों को पत्र लिखकर इसके लिए प्रेरित करें कि वे अधिक से अधिक पीपल के पौधे रौपे एवं सरकारी तीर्थ कराने की योजना का विरोध करें़
कांग्रेस के इस विरोध अभियान के तहत आज राजधानी में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष माणक अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पीपल का पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की़ इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार की यह योजना संघ के लोगों को तीर्थ कराने के लिए है, न की बुजुर्गों को तीर्थ कराने के लिए़ उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के तहत राज्यभर में पीपल के पौधे रोपकर सरकार की बुजुर्गों को तीर्थ कराने की योजना का विरोध करेंगे़
यहां उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ कराने की योजना को हरी झंडी दे दी है़ इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ कराने का लक्ष्य सरकार ने रखा है़ तीर्थ योजना का दायित्य राज्य सरकार ने धर्मस्य विभाग को सौंपा है़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें