सोमवार, 23 अप्रैल 2012

दौरे में बरतें सतर्कता

राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पहरा बढ़ा दिया है़ पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों को कहा है कि अगर वे नक्सल प्रभावित जिलों में जाते हैं तो पुलिस को सूचना देकर जाएं, ताकि उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं़ पुलिस ने दौरे के दौरान सतर्कता बरतने को कहा है़ छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसर एलेक्स पाल मेनन के नक्सलियों द्वारा किए अपहरण के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस ने राज्य के उन नौ जिलों में अलर्ट कर दिया है जहां पर नक्सलियों की गतिविधियां रही है़ राज्य के नौ जिलों बालाघाट, सिवनी, अनूपपुर, मण्डला, डिण्डोरी, शहडोल, उमरिया, सीधी और सिंगरौली जिले नक्सल प्रभावित घोषित किए गए हैं़ इन जिलों में बालाघाट, शहडोल और उमरिया में नक्सलियों की गतिविधियां देखी गई हैं़ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रिय हुई गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई है़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई और जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अफसरों को यह कहा जा रहा है कि वे नक्सल प्रभावित इलाकों में अगर दौरे पर जाते हैं तो सतर्कता बरतें एवं पुलिस को सूचना दें़ बालाघाट जिले में लांजी, परसवाड़ा और बैहर विधानसभा क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां पूर्व में सक्रिय रही हैं़ इस लिहाज से इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़Þ गई है़ जिलों में पुलिस के वरिष्ठ अफसर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षाएं करने में जुट गए हैं़ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़Þ की सीमा से लगे जिलों में पुलिस का अभियान तेज हो गया है़ बालाघाट शहडोल, उमरिया एवं सीधी जिलों में भी पुलिस ने सक्रियता बढ़Þा दी है़ बालाघाट के पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर का कहना है कि छत्तीसगढ़Þ के सुकमा जिले के कलेक्टर का पिछले दिनों हुए अपहरण के बाद नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा के इंतजाम हमने बढ़Þा दिए हैं़ विशेषकर जिन चिन्हित स्थानों पर जहां पर नक्सलियों की गतिविधियां पूर्व में देखी गई थी, वहां पर पुलिस का पहरा बढ़Þाया है़ उन्होंने बताया कि हमने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अफसरों को भी यह कहा है कि वे अगर दौरे पर जाएं तो इसकी सूचना पहले पुलिस को दें इसके बाद ही जाएं ताकि सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें