शुक्रवार, 23 जून 2023

भोपाल में लगे कमलनाथ वांटेड के पोस्टर

सियासत हुई तेज, कांग्रेस ने कहा भाजपा की डर्टी पालिटिक्स

भोपाल। मध्यप्रदेश  में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। इसके चलते नए घटनाक्रम में भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कमलनाथ को वांछित बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पोस्टर लगते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। 

एक क्यूआर कोड पोस्टर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भोपाल में लगा है जो सियासी बवाल मचा रहा है। भाजपा भी इस पर चुटकी ले रही है। चस्पा किए गए इन पोस्टरों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पोस्टर के बारे में पता चला. श्रीमान करप्ट नाथ की पूरी चरित्त्रावाली क्यूआर कोड स्कैन करने पर दिख रही है। इसका मतलब कमलनाथ जी ही बता सकते हैं। पोस्टर क्यों लगे इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए। भाजपा से इसका कोई लेना देना नहीं है। हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो भाजपा का इससे क्या लेना देना. कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह, करप्ट नाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 

मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले को भाजपा का बैखलाहट बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ’भाजपा द्वारा आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना बता रहा है कि भाजपा में घबराहट है, सत्ता जाते हुए दिख रही है तो बौखलाहट में आपत्तिजनक पोस्टर लगवा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि पोस्टर लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस पोस्टर अभियान कि हमें चिंता नहीं है क्योंकि कमलनाथ जनता के दिलों में हैं। भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है। यदि भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रामाणिक तथ्य है।


क्या है पोस्टर में 

राजधानी के ष्शाहपुरा इलाके में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के क्यूआर कोड वाले पोस्टर चौराहों पर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में उन्हें वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। साथ ही घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्टर में दिए गए स्कैनर में लिखा हुआ है. करप्शन नाथ के कांड जानें और इसे स्कैन करने पर करप्शन नाथ डॉट कॉम नाम की वेबसाइट खुलती है। वेबसाइट में मध्यप्रदेश को करप्शन से बचाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। हालांकि, ये पोस्टर किसने लगवाए हैं और साइट किसने बनाई है इस बात का बता नहीं चल पाया है। 


गुरुवार, 22 जून 2023

नक्सलियों के आर्थिक स्रोतों को किया जाएगा नष्ट

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों के आर्थिक स्रोतों को नष्ट किया जाएगा। नक्सलियों को आर्थिक मदद किन किन स्रोतों से मिलती है। इन सब की ज


ड़ो में जाकर प्रहार करना होगा तभी नक्सली समस्या जड़ से खत्म हो पाएगी।

प्रदेश में नक्सली गतिविधियों को जड़ से खत्म करने अब शिवराज सरकार अब नई रणनीति पर काम करेगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने बालाघाट में इस संबंध में आज एक उच्च स्तरीय बैठक ले कर गहन मंथन किया। बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजीपी आदर्श कटियार,अशोक अवस्थी  आईजी बालाघाट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।’
बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर लगभग पूरी तरह से अंकुश है। हमारी पुलिस व हॉक फोर्स बहुत अच्छा काम कर रही है।हम चाहते है कि प्रदेश में नक्सली मानसिकता को ही जड़ से खत्म कर दे। इसलिए बैठक में  तय किया किया गया कि नक्सलियो को पैसे पहुचाने वाली पाइप लाइन व नक्सली मानसिकता को बढ़ाने वाले अर्बन नक्सलियां पर प्रभावी कार्यवाह की जानी चाहिए। हमे इसकी तह तक जाना चाहिए। पता करना चाहिए कि यह अर्बन नक्सली किस तरह ब्रेनवाश कर नक्सली मानसिकता पनपा रहे है। नक्सलियो को आर्थिक मदद किन किन स्रोतों से मिलती है। इन सब की जड़ो में जाकर प्रहार करना होगा तभी नक्सली समस्या जड़ से खत्म हो पाएगी।  गृह मंत्री ने कहा कि खाद के रूप में किसानों को दिया जाने वाला अमोनियम नाइट्रेट  का उपयोग नक्सली विस्फोट के लिए करते है इसलिए यह उन तक यब नही पहुँचे इसके लिए भी प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पुलिस,हॉक फोर्स सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अथक प्रयास व जज्बे का ही परिणाम है कि नक्सली गतिविधियों वाले जिलों में शांति है। हालात पूरी तरह नियन्त्रण में है। पिछले 10 महीनों में ही हमारे बहादुर जवानों ने डेढ़ करोड़ इनामी नक्सली या तो पकड़ लिए या मार दिए।इससे ही पता चलता है कि प्रदेश में नक्सलियो के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाही चल रही है।

समर्थन की बाढ़ में चढ़ रहे एक पेड़ पर, लेकिन लड़ रहे

विपक्षी दलों की बैठक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक को लेकर कहा कि विपक्ष  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की बाढ़ से डर कर एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे है, लेकिन अंतर यह है कि उस बाढ़ के समय बाकी लोग पेड़ पर शांति से बैठते है, ताकि बाढ़ उतर जाए, लेकिन यह लोग बाढ़ के समय भी लड़ रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज राजधानी में स्मार्ट सिटी में वृक्षारोपण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के बीच लोकप्रियता देश नहीं दुनिया में है।  उनके प्रति श्रद्धा, विश्वास और प्रेम तीनों है। उनकी लोकप्रियता से घबराकर जैसे जब बाढ़ आती है तो एक ही पेड़ पर जान बचाने के लिए सभी लोग इकट्ठा हो जाते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की बाढ़ से डर कर एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे है, लेकिन अंतर यह है कि उस बाढ़ के समय बाकी लोग पेड़ पर शांति से बैठते है, ताकि बाढ़ उतर जाए। लेकिन यह लोग बाढ़ के समय भी लड़ रहे है। किसी के प्रधानमंत्री के पोस्टर लग रहे है। कोई कह रहा है कांग्रेस को नहीं घुसने देंगे। बंगाल और यूपी से वैसी ही आवाज आ रही है। 

ख्याली पुलाव पकाते हैं, पकाते रहें

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनता इनको घुसने नहीं दे रही। अभी सूत न कपास जुलाहो में लट्ठम लट्ठा। यह अभी से प्रधानमंत्री बनने तैयारियां कर रहे है। यह दीवार पर साफ लिखा है कि 2024 में पिछले सारे रिकॉर्ड को भी तोड़ कर मोदी सरकार बनाएंगे। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। जिनको ख्याली पुलाव पकाने है वो पकाते रहें।


बुधवार, 21 जून 2023

अमित शाह आज करेंगे गौरव यात्रा का शुभारंभ

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह कल 22 जून को बालाघाट से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा पांच स्थानों से निकाली जाएगी। यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को शहडोल में करेंगे। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में गौरव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की फौज का वीरतापूर्वक सामना किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराने के लिए यह यात्राएँ निकालने का निर्णय लिया गया है। यात्राएँ बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कालिंजर फोर्ट और धोहनी सीधी से आरंभ होंगी। सभी 5 यात्रा का समापन 27 जून को शहडोल में होगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सिकल सेल एनीमिया से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम लाँच करेंगे और मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का उनके द्वारा प्रतीक स्वरूप वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी वार्ड और गाँव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि यात्राओं की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा और कार्यक्रम प्रमुख बना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे। जनजातीय कार्य विभाग गौरव यात्रा का नोडल विभाग होगा, साथ ही जनअभियान परिषद, संस्कृति विभाग और युवा आयोग को भी दायित्व सौंपे गये हैं। गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जाएगी।


मंत्री ने उठाई समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग


भोपाल।  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एक देश में एक संविधान लागू होना चाहिए। 

प्रदेश में चुनावी साल में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग उठने लगी है। यह मांग राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उठाई है। सारंग का कहना है कि राज्य सरकार समान नागरिक कानून के लिए संकल्पित है। हर वर्ग के लिए एक देश में एक कानून जरूरी है, इसलिए मध्यप्रदेश में भी जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। मंत्री के बयान को लेकर यह माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही सरकार इसे लेकर समिति बना सकती है। 

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था। 2 दिन पहले भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में भी यूसीसी के बारे में चर्चा की जा चुकी है।   

क्या है समान नागरिक संहिता

समान नागरिक संहिता के अनुसार पूरे देश के लिए एक समान कानून के साथ ही सभी धार्मिक समुदायों के लिए विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने के नियम एक होंगे। संविधान के अनुच्छेद 44 में भारत में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून का प्रावधान लागू करने की बात कही गई है। ऐसे में एक पत्नी के रहते हुए आप दूसरी शादी नहीं कर सकते। 


मंगलवार, 20 जून 2023

गायों की एकता, बाघ को बिना शिकार किए भागने पर किया मजबूर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना


भोपाल। कहते हैं एकता में बड़ी शक्ति होती है। घर के बुजुर्ग भी एकता पर जोर देते हैं। इसका एक उदाहरण राजधानी भोपाल में पशुओं की एकता का भी देखने को मिला, जब बीती रात गायों की एकता ने बाघ को अपने शिकार को छोड़कर भागना पड़ा। 

दरअसल राजधानी भोपाल के केरवा क्षेत्र के बाघ भ्रमण क्षेत्र स्थित बुल मदर फार्म में 18 और 19 जून की रात करीब 1 बजे एक बाघ घुस आया। इस बाघ ने फार्म में बैठी एक गाय पर हमला किया। हमले से गाय चौंक गई और उसने रंभाना शुरू कर दिया, जिसके बाद गायों का झुंड वहां पहुंच गया। गायों का झुंड घायल गाय के बचाव के लिए उसके चारों और खड़ा हो गया, जिससे बाघ को मजबूरन दूर जाना पड़ा। इसके बाद काफी देर तक बाघ शिकार का दूर खड़ा होकर इंतजार करता रहा, लेकिन गायों का भी ष्यह अहसास था कि बाघ दोबारा आएगा। इसके चलते गायें घायल गाय के समीप ही झुंड बनाकर खड़ी रही। इसके चलते बाघ भी वहां से लौट गया। यह पूरी घटना फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फार्म हाउस परिसर में करीब 50 से 55 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला था कि 15 दिन पहले भी शिकार के लिए बाघ फार्म में आया था, लेकिन उस वक्त गायों को बाड़े में रखा गया था, जिसकी वजह से बाघ को खाली हाथ लौटना पड़ा। हाल ही में घटित इस घटना के बाद फार्म की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


शनिवार, 17 जून 2023

दिग्विजय ने सौंपी 66 सीटों की अपनी रिपोर्ट

संगठन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा कांग्रेस का

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जिन 66 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन सीटों की मैदानी रिपोर्ट सिंह ने कमलनाथ को सौंप दी है। सिंह ने कार्यकर्ताओं और लोगों से चर्चा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कमजोर और लगातार हार मिलने वाली सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से सिंह इन सीटों पर मैदानी स्तर पर सक्रिय हुए और वहां कार्यकर्ताओं एवं लोगों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट आज उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को लेकर अब हर दस दिन में समन्वय समिति की बैठक होगी। साथ ही कौन सीट के लिए सबसे प्रमुख दावेदार है। इस रिपोर्ट का एक सप्ताह में समीक्षा की जाएगी। जानकारी है कि दावेदारों के नामों पर भी एक सप्ताह में मुहर लगना शुरू हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सर्वे टिकट में सबसे बड़ा आधार होगा। हारी हुई सीटों पर कांग्रेस एक माह में दावेदारों में से नाम चयन कर सर्वे के आधार पर मैदानी तैयारी के लिए चयनित दावेदार को सक्रिय रहने को कह सकती है। 


39 दिन में किया था 35 जिलों का दौरा

सिंह को जब इन सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बाद उन्होंने राजधानी भोपाल की बैरसिया और गोविंदपुरा सीट से अपना दौरे की ष्शुरूआत की थी। इसके बाद वे लगातार 39 दिन तक 35 जिलों का दौरा कर इन 66 सीटों पर पहुंचे थे। इन सीटों पर उन्होंने मंडलम और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसके अलावा स्थानीय संगठन पदाधिकारियों से भी चर्चा की थी। साथ ही सभी को एकजुट होकर मैदान में उतरने की नसीहत भी वे देते रहे थे।