भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जिन 66 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन सीटों की मैदानी रिपोर्ट सिंह ने कमलनाथ को सौंप दी है। सिंह ने कार्यकर्ताओं और लोगों से चर्चा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कमजोर और लगातार हार मिलने वाली सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से सिंह इन सीटों पर मैदानी स्तर पर सक्रिय हुए और वहां कार्यकर्ताओं एवं लोगों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट आज उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को लेकर अब हर दस दिन में समन्वय समिति की बैठक होगी। साथ ही कौन सीट के लिए सबसे प्रमुख दावेदार है। इस रिपोर्ट का एक सप्ताह में समीक्षा की जाएगी। जानकारी है कि दावेदारों के नामों पर भी एक सप्ताह में मुहर लगना शुरू हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सर्वे टिकट में सबसे बड़ा आधार होगा। हारी हुई सीटों पर कांग्रेस एक माह में दावेदारों में से नाम चयन कर सर्वे के आधार पर मैदानी तैयारी के लिए चयनित दावेदार को सक्रिय रहने को कह सकती है।
39 दिन में किया था 35 जिलों का दौरा
सिंह को जब इन सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बाद उन्होंने राजधानी भोपाल की बैरसिया और गोविंदपुरा सीट से अपना दौरे की ष्शुरूआत की थी। इसके बाद वे लगातार 39 दिन तक 35 जिलों का दौरा कर इन 66 सीटों पर पहुंचे थे। इन सीटों पर उन्होंने मंडलम और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसके अलावा स्थानीय संगठन पदाधिकारियों से भी चर्चा की थी। साथ ही सभी को एकजुट होकर मैदान में उतरने की नसीहत भी वे देते रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें