रविवार, 24 सितंबर 2023

जन आशीर्वाद यात्राओं में हताशा का वातावरण : कमलनाथ

भोपाल।  पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं और उससे संबंधित ली जा रही प्रेस कांफ्रेंस में हताशा का वातावरण है। नेतां के चेहरे भाजपा की हार को बयां कर रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ और उसमे आयोजित हो रही प्रेस कांफ्रेस में निराशा और हताशा का जो वातावरण है, वो चुनाव में हार स्वीकार कर चुके भाजपा नेताओं के चेहरों पर रोज साफ़ दिख रहा है। ये मध्यप्रदेश भाजपा की वही अवस्था है जब ख़ुद को तोपची कहने वाले को पता हो कि उसकी तोप तो दगा दे चुकी है और गोला-बारूद तो पहले ही ख़त्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्राएं बहुत ठंडी हैं, जन भावना विहीन हैं और उनकी प्रेस वार्ताएं भी सुप्त ही हैं । ऐसा लग रहा है जैसे भाजपा पराजय के आदेश को स्वीकार कर, उस की प्राप्ति की केवल स्वीकारोक्ति के हस्ताक्षर करने भर बैठी हुई है। कांग्रेस मध्यप्रदेश में है, आने वाली, सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली  है, लाने वाली।

अपराधियों को पुलिस का मिल रहा संरक्षण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन खुद शिवराज सरकार करा रही है और लगता है कि मामा खुद सबसे बड़े माइनिंग माफिया बनते जा रहे हैं। आज एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने जिस तरह से विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन के काले कारोबार को उजागर किया है, उससे स्पष्ट है कि शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को खोखला कर देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कहती है कि वहां 12 वैध खदान हैं, जबकि असल में पहाड़ में पंद्रह सौ अवैध खदानों से खनन चल रहा है। यह भी उजागर हुआ है कि चार लाख रूपए में खदान लो और जितना चाहे खनन करो। पुलिस अपराधी को पकड़ने की जगह उसे पूरा संरक्षण देगी।


टिकट को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान

दावेदारों के चलते भोपाल दक्षिण विधानसभा सीट दोनों दलों के बिगड़ रहे समीकरण


भोपाल। राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर मुसीबत खड़ी कर रही है। दोनों ही दलों के पूर्व मंत्रियों को प्रत्याशी न बनाए जाने को लेकर दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस के टिकट के दावेदार ने तो आज हजारों की संख्या में महिलाओं को भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को एक आवेदन भी दिलवा दिय दूसरी ओर भाजपा में भी यही हालात है, भाजपा के कद्दावर नेता भी इस सीट पर टिकट की मांग कर संगठन को चिंता में डाल चुके हैं। 

भाजपा की दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री पी सी ष्शर्मा के लिए इस बार अपने ही मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। दोनों ही दलों में यह बात तय सी मानी जा रही थी ि कइस बार भी यहां से इन्हें ही टिकट दिया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस इसे लेकर कोई फैसला करता उसके पहले टिकट के दावेदारों ने दोनों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। भाजपा की ओर से भोपाल मध्य विधानसभा सीट से इस बार जमीन से जुड़े और पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्य सीट से विधायक रहे सुरेन्द्र नाथ सिंह ने दावा किया है। वे खुलकर यहां से दावेदारी कर रहे हैं। संगठन ने जब उन्हें मध्य सीट से टिकट देने को कहा था वे मना कर आए थे। उनका कहना था मैंने अब तक पूरा जीवन दक्षिण सीट पर बीताया तो मुझे मध्य सीट से टिकट क्यों दिया जा रहा है। सुरेन्द्र नाथ सिंह की दावेदारी से संगठन परेशान हो गया है और अब तक तय नहीं किया गया कि किसे टिकट दिया जाए। 

कमलनाथ से मिलने पहुंची महिलाएं


कांग्रेस में इस सीट पर संजीव सक्सेना इस बार पूरी ताकत से टिकट के लिए जुटे हैं। पिछली बार भी उन्होंने निर्दलीय फार्म भरकर पी सी ष्शर्मा की मुसीबत को बढ़ा दिया था। उस वक्त दिग्विजय सिंह ने जाकर उन्हें मना लिया था। मगर इस बार वे दिग्विजय सिंह के दिए आश्वासन की बात करते हुए टिकट की मांग कर रहे हैं। सिंह ने उन्हें 2023 में टिकट मिलने का आश्वासन दिया था। इसे लेकर आज उन्होंने करीब 6 हजार महिलाआें को कमलनाथ के बंगले पर भेज कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करा दिया। इन महिलाओं ने एक तरह से सांकेतिक प्रदर्शन कर कमलनाथ को आवेदन दिया और संजीव सक्सेना को टिकट देने की मांग की है। वहीं संजीव सक्सेना के दावे के बाद अब पी सी ष्शर्मा और कांग्रेस दोनां की चिंता बढ़ रही है। इस सीट पर जीत के लिए प्रत्याशी तय करना कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है।  


कमलनाथ घर पर बैठे हैं, नेताओं को भगा रहे

जन आक्रोश यात्रा को बताया एक्सपोस यात्रा


भोपाल। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा एक्सपोस यात्रा हो गई है। नेताओं में सिर फुटौव्वल मची है। कमलनाथ खुद घर बैठे हैं और नेताओं को भगा रहे हैं। 

मिश्रा ने आज रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा को एक्सपोज यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि सब समझ गए है कि कमलनाथ घर बैठे है और नेताओं को भगा रहे।  जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस की सिर फुटौव्वल साफ नजर आ रही है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की मानसिकता इमरजेंसी वाली है। विधायक आते है तो चलो-चलो, प्रेस को भागो-भागो। इसलिए जनता 20 साल से कह रही है कि भागो-भागो। वहीं उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कहा कि एबीवीपी की जीत बताती है कि युवा का मानस किस तरफ है।  

26 आईपीएस तैनात रहेंगे सुरक्षा में

मिश्रा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कल प्रधानमंत्री मोदी हमारा मार्गदर्शन करने आ रहे हैं। कार्यकर्ता महाकुंभ में हम सब कार्यकर्ताओं को वैश्विक नेता मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा। चार हजार पुलिस बल मौजूद रहेगा, जिसमें 26 आईपीएस तैनात हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। एसपीजी और एनएसजी की टीम पहुंच चुकी हैं।  


शनिवार, 23 सितंबर 2023

सनातन का अपमान सहन नहीं करेगी प्रदेश की जनता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस को लेकर जनता में है आक्रोश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। नेता आपस में ही डंडे चला रहे हैं, कुछ बंदूक लेकर निकल रहे हैं। सनातन का अपमान मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि हम तो जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। जनता से आर्शीवाद लेने हम जनता के बीच जा रहे हैं। हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें मिला रहा है। कांग्रेस को नाम नहीं मिला तो वे आक्रोश यात्रा निकाल रहे है। इसको सुनकर ही मन विचलित हो जाता है। सीएम ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह पोस्टर से गायब और कमलनाथ तो यात्रा से ही गायब है। इनके कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं, लठ, बंदूके निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को भारी जनमत मिलेगा। प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक घोषित प्रत्याशियों का फीडबैक अच्छा मिल रहा है।
प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द आएगी
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी दल ने इतने समय पहले प्रत्याशियों की सूची जारी की है। दूसरी सूची पर विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही दूसरी सूची आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता महाकुंभ नींव का पत्थर साबित होगी। भाजपा की सरकार और शिवराज सिंह चौहान ने शिद्दत के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में लाखों कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव में “महाविजय का संकल्प“ लेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास से कहता हूँ कि विकास और गरीब कल्याण के बल पर आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय होगी।
जो सोचा था उससे ज्यादा मिल रहा आशीर्वाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमने जो सोचा था उससे अधिक जनता का आशीर्वाद मिला है। भाजपा के विकास और गरीब कल्याण को लोगों ने सराहा है, अपार जन समर्थन मिला है। अल्पसंख्यक भाई-बहनों का भी आशीर्वाद मिला है। इस यात्रा के जरिए एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचे। 48 लाख लोगों तक सीधी सहभागिता हुई। 25 सौ स्थानों पर स्वागत हुआ। 750 रथ सभाएं भी हुई। वहीं 250 स्थानों पर बड़ी सभाएं आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 8 लाख से ज्यादा महिलाएं पार्टी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षा पेटी में आए सुझावों का अध्ययन कर घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा।

मेरी नजर तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने पर : उमा

मेरी नजर कुर्सी पर नहीं है और न ही मैं जमीन तलाश रही


भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरी नजर तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने पर है। मैं उसे तलाश रही हूं। मेरी नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है और न ही मैं कोई जमीन तलाश रही हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए स्पश्ट किया कि वे अब मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि किसी और तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी नजर उस तीसरे राज्य को तलाश रही है, जहां से मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाया नहीं गया मैंने खुद पद छोड़ा, उगलने और निगलने के खेल से आप लोगों को बचाना है। मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई जरूरत नहीं या मेरी इस कुर्सी पर नजर नहीं है, न ही कोई जमीन तलाश रही हूं। मेरी नजर अब किसी तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने की है। मैं तीसरे राज्य की तलाश में हूं। अभी मेरे पास वक़्त है। एमपी में जमीन है मेरे पास, बहुत मेहनत की है मैंने।
महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ही आरक्षण को लेकर बात शुरू की। मैं कांग्रेस के नहीं बल्कि कांग्रेस मेरे सुर में सुर मिला रही है। मेरी धार कम करनी है इसलिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे है। कांग्रेस और भाजपा एक थे उस समय कि ओबीसी को नहीं मिलना चाहिए आरक्षण। मैंने विरोध जताया था कि यह बिल नहीं आना चाहिए। अटल जी कभी नहीं चाहते थे कि बाबरी का ढांचा तोड़ा जाए, कानून का पालन कर कार्रवाई की जाए।
बिना ओबीसी आरक्षण के लागू नहीं होगा महिला आरक्षण बिल
उमा भारती ने बताया कि आज उन्होंने ओबीसी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया कि महिला आरक्षण बिल पास हुआ है, अच्छी बात है। मगर इस बिल को लागू तभी किया जाएगा, जब ओबीसी वर्ग की महिलाओं को बिल में आरक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश में होगा पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन

पथ विक्रेताओं के बनेंगे पहचान पत्र, पचास हजार लौटाने पर मिलेगा एक लाख का ऋण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। साथ ही गांवों और ष्शहरों में सड़कों पर सामान बेचने वाले पथ विक्रेताओं के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इन विक्रेताओं से तहबाजारी की वसूली नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज राजधानी में आयोजित पथ विक्रेताओं की महापंचायत को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए प्रदेश में पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। गांव और शहरों में सड़क पर सामान बेचने वाले पथ विक्रेताओं के पहचान पत्र बनाए जाएंगे, उनसे कहीं भी तहबाजारी की वसूली नहीं की जाएगी। उपयुक्त स्थानों पर स्थान चिन्हित कर हाकर्स कार्नर विकसित होंगे। पचास हजार रुपए का बैंक ऋण लौटाने पर पथ विक्रेताओं को एक लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपने कार्य का निंरतर विस्तार कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपए का लोन बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है और उसकी गारंटी राज्य सरकार देती है। दस हजार रुपए वापस करने पर 20 हजार रुपए और 20 हजार रुपए वापस करने पर 50 हजार रुपए का ऋण मिलने की सुविधा है। यह हमें लगातार आगे बढ़ने की सुविधा और सामर्थ प्रदान करती है।
मंगोड़ी और साबूदाना खिचड़ी का लिया स्वाद
महापंचायत में प्रदर्शनी स्थल पर लगे पथ विक्रेताओं के स्टाल पर जाकर मुख्यमंत्री ने उनसे चर्चा की, व्यंजनों का स्वाद लिया तथा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पर्वत सिंह राजपूत ग्यारह नं. मार्केट के पास अपनी बेटी यशस्वी के नाम से संचालित यशस्वी टी स्टॉल चलाते हैं, मुख्यमंत्री ने लाल परेड ग्राउंड में लगे उनके स्टॉल पर जाकर चाय पी उसका डिजीटल भुगतान कराया और चाय के स्वाद की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जेके रोड पर श्रीराम साबूदाना खिचड़ी सेंटर चलाने वाली प्रीति पटेल के स्टाल पर साबूदाना खिचड़ी और नेहरू नगर में ऋषिका मंगोड़ी सेंटर चलाने वाले रवि बगवानिया के स्टाल पर मंगोड़ी का स्वाद लिया।
रीवा में होगी रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना
विंध्य क्षेत्र से आये आचार्यों को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संबोधित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रीवा में रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही संस्कृत विद्यालयों में कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन विकास और जनकल्याण के कार्य तो करता ही है पर इसके साथ ही प्रदेशवासियों का जीवन सही दिशा में चले इसकी चिंता करना भी सरकार का दायित्व है। इस दायित्व निर्वहन में आचार्य महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। प्रदेश में महाकाल महालोक का निर्माण, आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना से प्रदेश में अद्भुत अलौकिक वातावरण निर्मित हुआ है।

जनजातीय युवा, शादी के पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का करें मिलान

राज्यपाल ने कहा सिकल सेल रोगी युवक-युवती आपस में विवाह नहीं करे

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल रोग को वर्ष 2047 तक समाप्त करने के लिए जरूरी है कि जनजातीय समुदाय के युवा, शादी के पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का मिलान करे। सिकल सेल रोगी युवक-युवती किसी भी अवस्था में आपस में विवाह नहीं करे। गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जाँच अनिवार्य रूप से कराए। प्रसव के 72 घंटों के भीतर नवजात शिशु की जांच भी कराई जानी चाहिए।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में टंट्या भील वार्ड लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पटेल ने एम्स में सिकल सेल वार्ड में जा कर राज्यपाल निधि से उपचाराधीन रोगियों से चर्चा की। उनके स्वास्थ्य की प्रगति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि सिकल सेल रोग जनजातीय समुदाय के लिए कोरोना से भी अधिक घातक रोग है। अनुवांशिक रोग होने के कारण सिकल सेल पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ी संख्या में लोगों की जान ले रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें 50 वर्ष पूर्व कोरोना की भयावहता की जानकारी हुई थी। वे तभी से रोग उन्‍मूलन के लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मंत्रिमंडल के चिंतन शिविर में उन्होंने मोदी जी को रोग के संबंध में जानकारी दी, जिस पर उन्होंने तत्काल उपचार और नियंत्रण के प्रयास गुजरात में प्रारंभ कर दिये। आज गुजरात देश का ऐसा राज्य है, जहां जनजातीय समुदाय की 95 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक रोग उन्‍मूलन के लिए केन्द्र सरकार के बजट में 15 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कार्य में सहयोग के लिए आगे आने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार जो भी सहयोग कर सकता है, उसे करना चाहिए। बिना यह सोचे कि उसका योगदान कितना बड़ा अथवा छोटा है। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई भी कार्य पवित्र नहीं है। इस भाव भावना के साथ सब मिलकर प्रयास करेंगे, तभी इन रोगों से मुक्त‍ि प्राप्त की जा सकती है।