रविवार, 24 सितंबर 2023

जन आशीर्वाद यात्राओं में हताशा का वातावरण : कमलनाथ

भोपाल।  पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं और उससे संबंधित ली जा रही प्रेस कांफ्रेंस में हताशा का वातावरण है। नेतां के चेहरे भाजपा की हार को बयां कर रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ और उसमे आयोजित हो रही प्रेस कांफ्रेस में निराशा और हताशा का जो वातावरण है, वो चुनाव में हार स्वीकार कर चुके भाजपा नेताओं के चेहरों पर रोज साफ़ दिख रहा है। ये मध्यप्रदेश भाजपा की वही अवस्था है जब ख़ुद को तोपची कहने वाले को पता हो कि उसकी तोप तो दगा दे चुकी है और गोला-बारूद तो पहले ही ख़त्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्राएं बहुत ठंडी हैं, जन भावना विहीन हैं और उनकी प्रेस वार्ताएं भी सुप्त ही हैं । ऐसा लग रहा है जैसे भाजपा पराजय के आदेश को स्वीकार कर, उस की प्राप्ति की केवल स्वीकारोक्ति के हस्ताक्षर करने भर बैठी हुई है। कांग्रेस मध्यप्रदेश में है, आने वाली, सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली  है, लाने वाली।

अपराधियों को पुलिस का मिल रहा संरक्षण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन खुद शिवराज सरकार करा रही है और लगता है कि मामा खुद सबसे बड़े माइनिंग माफिया बनते जा रहे हैं। आज एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने जिस तरह से विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन के काले कारोबार को उजागर किया है, उससे स्पष्ट है कि शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को खोखला कर देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कहती है कि वहां 12 वैध खदान हैं, जबकि असल में पहाड़ में पंद्रह सौ अवैध खदानों से खनन चल रहा है। यह भी उजागर हुआ है कि चार लाख रूपए में खदान लो और जितना चाहे खनन करो। पुलिस अपराधी को पकड़ने की जगह उसे पूरा संरक्षण देगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें