शनिवार, 23 सितंबर 2023

मेरी नजर तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने पर : उमा

मेरी नजर कुर्सी पर नहीं है और न ही मैं जमीन तलाश रही


भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरी नजर तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने पर है। मैं उसे तलाश रही हूं। मेरी नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है और न ही मैं कोई जमीन तलाश रही हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए स्पश्ट किया कि वे अब मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि किसी और तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी नजर उस तीसरे राज्य को तलाश रही है, जहां से मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाया नहीं गया मैंने खुद पद छोड़ा, उगलने और निगलने के खेल से आप लोगों को बचाना है। मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई जरूरत नहीं या मेरी इस कुर्सी पर नजर नहीं है, न ही कोई जमीन तलाश रही हूं। मेरी नजर अब किसी तीसरे राज्य से चुनाव लड़ने की है। मैं तीसरे राज्य की तलाश में हूं। अभी मेरे पास वक़्त है। एमपी में जमीन है मेरे पास, बहुत मेहनत की है मैंने।
महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ही आरक्षण को लेकर बात शुरू की। मैं कांग्रेस के नहीं बल्कि कांग्रेस मेरे सुर में सुर मिला रही है। मेरी धार कम करनी है इसलिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे है। कांग्रेस और भाजपा एक थे उस समय कि ओबीसी को नहीं मिलना चाहिए आरक्षण। मैंने विरोध जताया था कि यह बिल नहीं आना चाहिए। अटल जी कभी नहीं चाहते थे कि बाबरी का ढांचा तोड़ा जाए, कानून का पालन कर कार्रवाई की जाए।
बिना ओबीसी आरक्षण के लागू नहीं होगा महिला आरक्षण बिल
उमा भारती ने बताया कि आज उन्होंने ओबीसी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया कि महिला आरक्षण बिल पास हुआ है, अच्छी बात है। मगर इस बिल को लागू तभी किया जाएगा, जब ओबीसी वर्ग की महिलाओं को बिल में आरक्षण दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें