घिरते नजर आ रहे शिवराजसिंह चौहान, बचाव में उतरे मंत्री
मध्यप्रदेश के मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अमेरिका में प्रदेश की सड़कों का गुणगान कर सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताया. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में भू-चाल सा आ गया. कांग्रेस हमलावर हो गई और मुख्यमंत्री घिरते नजर आ रहे हैं. वहीं सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री विश्वास सारंग मुख्यमंत्री के बचाव में मैदान में उतरे हैं.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं. उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं. यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मैं जब वाशिंगटन के एयरपोर्ट से बाहर निकला तो मैंने देखा मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से कहीं बेहतर हैं. मुख्यमंत्री चौहान एक हफ्ते के अमेरिकी दौरे पर हैं.
मुख्यमंत्री के इस बयान के पूर्व कुछ माह पहले प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि अब भी कुछ सड़कें खराब है. उन्होंने बदहाल सड़कों को लेकर कहा था कि कुछ सड़कें इसलिए खराब रखी हैं ताकि लोगों को कांगे्रस काल की याद आती रहे. इसे लेकर मंत्री भी घिरे थे. कांग्रेस प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन भी कर चुकी है. वहीं भाजपा के ही विधायक भी बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा चुके हैं. इस स्थिति में अमेरिका दौरे पर गए मुख्यमंत्री के सड़कों पर आए बयान ने राजनीति गर्मा दी है. कांगे्रस एक बार फिर हमलावर हो गई है. वहीं कांग्रेस के हमले को रोकने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग को मैदान में उतरना पड़ा. उन्हें यह स्पष्ट करना पड़ा कि मुख्यमंत्री ने विकसित और विकासशील राज्य की तुलना करते हुए यह बात कही है.
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पर किए हमले
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा है कि मामा पहले जमीन पर तो उतरिए फिर पता चलेगा कि मध्यप्रदेश की सड़के बेहतर है या फिर वाशिंगटन की. यादव ने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वाशिंगटन में प्रदेश की सड़कों की तारीफ करते हैं, मगर यह देखिये मुख्यमंत्री के स्वयं के गृह विधानसभा बुधनी की सड़कों की हालत बद्तर है. वहीं कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके कहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अमेरिका जाकर भी झूठ बोलना नहीं छोड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका जाकर भी प्रदेश वासियों से झूठ बोलना नहीं छोड़ रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शिवराज सिंह सच का सामना कीजिए और आंखे खोलिए. कोई इनकी आंखों से पट्टी उतारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आंखे खोलिये और सच का सामना कीजिये. ये है हकीकत. जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने दो दिन में दो झूठ बोले हैं. पहला यह कि प्रदेश के किसानों 50 हजार रुपए तक का नगद भुगतान होगा. दूसरा झूठ यह है कि प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें