कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला
भोपाल। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े फैसले लिए हैं। इनके तहत स्वास्थ्य विभाग में छह हजार नवीन पदों की स्वीकृति दी है। वहीं युवाओं के लिए युवाओं के लिए स्टार्ट अप्स को प्रोत्साहित करने को लेकर भी फैसला लिया गया है।
कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में 6 हजार नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है। प्रमोशन के पद यदि खाली हैं और प्रमोशन वाले योग्य व्यक्ति नहीं हैं, वहां सीधी भर्ती के माध्यम से पद भरे जाने की स्वीकृति दी गई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों पर 607 भर्तियां होंगी, इस प्रस्ताव को भी मंजूरी कैबिनेट ने दी है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में प्रमोशन के 1214 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती की जाएगी।
खोले जाएंगे 55 एक्सीलेंस कॉलेज
सरकार ने गुना की क्रांतिवीर तात्याटोपे यूनिवर्सिटी, खरगोन की सूर्यकांत टंट्या यूनिविर्सिटी और सागर की रानी अवंती बाई लोधी यूनिवर्सिटी के लिए 3-3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सरकार ने तीनों यूनिवर्सिटी में 235 पदों की स्वीकृति दी है। 55 एक्सीलेंस कॉलेज इसी साल प्रदेश में खोले जाएंगे।
सब्सिडी देने का लिया फैसला
कैबिनेट बैठक में बिजली के अलग-अलग वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए लगभग 24,420 करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में हमेशा काम करती है। बिजली के बिल में किसानों को सब्सिडी सरकार ने दी है। सामान्य वर्ग के किसानों को उनका 13 हजार करोड़ की सब्सिडी मिलती है।
गौवंश रक्षा वर्ष मनाया जाएगा
गौवंश की रक्षा करने के संकल्प के साथ इस वर्ष की चैत्र की गुड़ी पड़वा से अगले वर्ष तक गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का अनुमोदन दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में यह निर्णय लिया गया था, जिसका आज मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन दिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह साल, गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा), चैत्र, शुक्ल पक्ष 9 अप्रैल 2024 से आगामी अमावस्या, चैत्र, कृष्ण पक्ष, 29 मार्च 2025 तक मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के अंतर्गत मनाया जा रहा है। प्रदेश में संचालित गौ-शालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें