गुरुवार, 20 जून 2024

bhopal news : बुधनी में भी नया चेहरा तलाश रही कांग्रेस

भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के साथ ही बुधनी में होने वाले उपचुनाव के लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढा दी है। कांग्रेस इस सीट पर भी अमरवाड़ा की तरह नया चेहरे की तलाश कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दा
वेदार भी सक्रिय हो गए हैं और अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा से इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी तलाशना ष्शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक ष्शैलेन्द्र पटेल को इसकी जिम्मेदारी दी है। वैसे कांग्रेस के पुराने चेहरे भी दावेदारी करते हुए सक्रिय हुए हैं, मगर कांग्रेस का वर्तमान संगठन बुधनी में जीत हासिल करने के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहा है। माना जा रहा है कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर जिस तरह नए चेहरे को मैदान में उतारा गया, उसी तरह से कांग्रेस बुधनी में भी नया चेहरा उतरना चाहती है। वैसे इस सीट पर पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और महेश राजपूत के अलावा पिछले चुनाव लड़े विक्रम मस्ताल भी यहां से दावेदारी कर रहे हैं। मगर कांग्रेस नेता फिलहाल इन नामों से अलग कोई नाम तलाश रहा हैं।
भाजपा में भी सक्रिय हुए दावेदार
भाजपा में भी बुधनी सीट पर दावेदारी ने सक्रियता बढ़ा दी है। विदिशा से सांसद रहे रमाकांत भार्गव ने पहले ही यहां दावेदारी की है। अटकले लगाई जा रही है कि भार्गव का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री ष्शिवराज सिंह चौहान को टिकट देने के बाद माना जा रहा है कि भार्गव को विधानसभा का उपचुनाव बुधनी से लडाया जाएगा। हालांकि इस सीट पर पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। राजेन्द्र सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के लिए बुधनी सीट खाली की थी। इसके चलते माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान उनके नाम पर सहमत हो सकते है। वहीं शिवराज के पुत्र कार्तिकेय की दावेदारी भी यहां से हैं, मगर परिवाद आड़े आए तो कार्तिकेय का टिकट कटने की पूरी संभावना भी जताई जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें