उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया फरमान
भोपाल। मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के मंत्री से मिलने और उन्हें पत्र लिखने पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद कोई मंत्री से मिलता है या पत्र व्यवहार करता है तो उस पर विभाग कार्रवाई करेगा।
उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन भलावी के आदेश से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी कॉलेज में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति, विभागीय जांच और स्थानांतरण के संबंध में मंत्री से मिलते हैं और उन्हें सीधे पत्र लिखते हैं, इस तरह का आचरण सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए न तो नियमानुकूल और ना ही शोभनीय है। शासन के आदेश अनुसान भविष्य में कोई भी महाविद्यालयीन शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संवर्ग अधिकारी, कर्मचारी मंत्री उच्च शिक्षा विभाग से सीधे संपर्क ना साधे एवं ना ही पत्र लिखें। बल्कि उचित मार्ग द्वारा शासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। इतना ही नहीं आदेश में चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी प्राध्यापक, अधिकारी या अन्य शासकीय सेवक विभागाध्यक्ष की लिखित अनुमति के बिना मंत्री से संपर्क नहीं करेगा, न ही सीधे पत्र लिखेगा। ऐसा करने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें