सोमवार, 12 अगस्त 2024

निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी

महापौर का वेतन 26 हजार चार सौ, नगर पालिका अध्यक्ष को मिलेंगे 72 सौ 


भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोशणा की है। अध्यक्ष से लेकर पार्षदों तक के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इस घोशणा के बाद महापौर को अब 26 हजार चार रूपए वेतन मिलेगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष को 72 सौ रूपए का मानदेय मिला करेगा। 

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने यह घोशणा आज सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधति करते हुए की। मुख्यमंत्री  ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने की घोशण की है। अब मध्य प्रदेश में नगर पालिका अध्यक्ष को 7200 रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं नगर निगम महापौर को अब 22 हजार की जगह 26 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और बेहतर काम करने वाली नगर पालिका को 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

अब इतना मिलेगा मानदेय/ वेतन

महापौर को पहले 22 हजार रूपए अब अब 26 हजार 400, नगर निगम उपाध्यक्ष को पहले 18 हजार  अब 21 हजार 600,  नगर निगम पार्षद को पहले 12 हजार अब 14 हजार 400, नगर पालिका अध्यक्ष को पहले 6 हजार  अब 7 हजार 200, नगर पालिका उपाध्यक्ष को  पहले 4 हजार 800, अब 5 हजार 760,  नगर पालिका पार्षद को  पहले 3 हजार 600 अब  अब 4 हजार 320, नगर परिषद अध्यक्ष को  पहले 4 हजार 800 अब 5 हजार 760, नगर परिषद उपाध्यक्ष को पहले 4 हजार 200 अब 5 हजार 40, नगर परिषद पार्षद को पहले 2 हजार 800  अब 3 हजार 3 हजार 360 मानदेय, वेतन के रूप में मिला करेगा। 

ननि क्षेत्र में 24 मीटर सड़क चौड़ीकरण, मुआवजा एफएआर से

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से टीडीआर का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ है, वहां मुआवजे का मुद्दा था। अब अगर नगर निगम एरिया में 24 मीटर से ज्यादा सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी की भी जमीन या घर लिया जाएगा, तो उसे एफएआर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। पैसा जो है नगर निगम के पास आएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें