एडीजीपी डीसी सागर ने बताया कि उनकी माँ अत्यधिक बीमार है, जिनका उपचार 01.08.2024 से एम्स अस्पताल भोपाल में कराया जा रहा है। उनके बेहतर ईलाज और देखभाल के लिए उन्होंने अपना स्थानांतरण भोपाल करने के लिए माननीय पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश से अनुरोध किया था। पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरण के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि एक बेटे के रूप में अपनी मां के चिकित्सकीय स्वास्थ्य और खुशी का ख्याल रखना मेरा प्राथमिक कर्तव्य है।
साथ ही माँ को एम्स में भर्ती कराने के लिए उन्होंने डॉ. नकवी सर (पूर्व-एसडीजीपी) का भी आभार व्यक्त किया।
वर्तमान में 10 दिन के इलाज के बाद उनकी माँ को एम्स से छुट्टी मिल गई है। परंतु मां के Bone Marrow Aspiration की रिपोर्ट आना शेष है।
माँ की असीम शक्ति के प्रति बचपन से यही सर्वोच्च सम्मान और भावनाएं रही है
"माँ "
माँ है तो जहान है
माँ तो महान है
माँ ही सर्वशक्तिमान है
माँ की सेवा देश भक्ति समान है।
माँ के त्याग से बनता इंसान है।
माँ काआशीर्वाद में सफलता की कमान।
माँ है धैर्य, शौर्य और प्रगति का दूसरा नाम।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें