गुरुवार, 1 अगस्त 2024

जबलपुर, सतना, मंडीदीप में खुलेंगे श्रमिकों के उपचार के लिए अस्पताल

पंचायत एवं श्रम मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश


भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सतना, मंडीदीप एवं जबलपुर में अस्पताल निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व से जो अस्पताल एवं डिस्पेंसरियां संचालित है उन्हें अपग्रेड किया जाए। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए जिससे कि मरीजों को रेफर नहीं करना पडे़। उन्होंने कहा कि यह बैठक श्रमिक और कर्मचारियों के हित के लिए बहुत सकारात्मक है।

पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह निर्देश आज इंदौर में आयोजित भारत सरकार क्षेत्रीय परिषद कर्मचारी राज्य बीमा निगम म.प्र. की 90वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक में दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व से जो अस्पताल एवं डिस्पेंसरियां संचालित है उन्हें अपग्रेड किया जाए। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए जिससे कि मरीजों को रेफर नहीं करना पडे़। उन्होंने कहा कि यह बैठक श्रमिक और कर्मचारियों के हित के लिए बहुत सकारात्मक है। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम के पास उपलब्ध अपनी रिक्त पड़ी जमीन पर अस्पताल और डिस्पेंसरी निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को प्रस्तुत करें।
पीथमपुर अस्पताल निर्माण कार्य एक माह में पूरा हो
पटेल ने इंडस्ट्रियल कोरिडोर के मद्देनजर रतलाम में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किये जाने हेतु 50 बिस्तर के अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नवीन अस्पताल एवं डिस्पेंसरी चिन्हांकन में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि स्थल शहर से नजदीक हो ताकि इलाज कराने वालों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने पीथमपुर में अस्पताल निर्माण एवं संचालन प्रारंभ करने की प्रक्रिया को समय सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।
आदत सुधार लो, ज्ञान मत बताओ
मंत्री पटेल ने अधिकारियों से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मांगी तो वह कागज दिखाने लगे। दस्तावेज भी सही क्रम में नहीं लगे थे, जिस पर मंत्री नाराज हुए और बोले-यह क्या मज़ाक लगा रखा है। मैं भारत सरकार का मंत्री रहा हूं। मुझे आपसे ज्यादा कॉगज देखने की आदत है। आप लोग भी आदत सुधार लो,  ज्ञान मत बताओ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें