शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

बसपा को भाए आदिवासी

बहुजन समाज पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की नजरें अब आदिवासियों पर टिक गई हैं़ इन्हें रिझाने के लिए बसपा शहीद शंकर शाह, रघुनाथ शाह की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है़ इसके सहारे बसपा आदिवासियों के बीच पैठ जमाने का काम कर रही है़ बसपा की यह सक्रियता भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लिए चिंता बढ़Þा सकती है़
बहुजन समाज पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई को भी अब आदिवासी भाने लगे हैं़ प्रदेश इकाई ने आदिवासियों के बीच अपनी पैठ जमाने के लिए 18 सितम्बर को शहीद शंकरशाह, रघुनाथ शाह की जयंती पर एक सम्मेलन का आयोजन कर डाला है़ वैसे तो यह सम्मेलन गुना में होना है, जो कि आदिवासी बहुल इलाका नहीं है, मगर इस सम्मेलन में उसका प्रयास बड़ी संख्या में आदिवासियों को शामिल करने का है़ बसपा के इस सम्मेलन में सांसद और मध्यप्रदेश के प्रभारी राजाराम, धर्मप्रकाश भारतीय के अलावा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष आई़एस़मौर्य के अलावा ग्वालियर-चंबल के सभी चारों बसपा विधायक उपस्थित रहेंगे़ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए हैं़ बसपा ने गुना के अलावा राज्य के आदिवासी बहुल जिलों में भी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वहां पर शंकरशाह, रघुनाथ शाह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करें़ वैसे पार्टी ने ऐसे निर्देश राज्य के सभी जिलों में दिए हैं, मगर आदिवासी बहुल जिलों के लिए पार्टी के विशेष निर्देश हैं़ गुना में शंकरशाह, रघुनाथशाह की जयंती पर सम्मेलन आयोजित कर बसपा ने साफ संकेत दिया है कि वह आदिवासियों को पार्टी की ओर लाना चाहती है़ बसपा द्वारा वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में वैसे सर्वसमाज का नारा दिया गया था, लेकिन आदिवासी बहुल इलाकों में उसकी रुचि विशेष रुप से दिखाई नहीं थी, मगर इस पर पार्टी ने चुनाव के दो वर्ष पूर्व ही अपनी तय रणनीति के तहत यह कदम उठाया है़
सामान्य सीटों पर है कब्जा
राज्य विधानसभा में बसपा के सात विधायक बीते चुनाव में विजय होकर पहुंचे थे़ ये सातों विधायक अजजा वर्ग की आरक्षित सीटों के बजाय समान्य वर्ग की सीटों पर विजय हुए थे़ इस विजय को देखते हुए बसपा ने अब सामान्य वर्ग के अलावा आदिवासी वर्ग की आरक्षित सीटों पर ध्यान बढ़Þाया है़ बसपा गुना में 18 सितम्बर को आयोजित सम्मेलन में आदिवासी वर्ग के मतदाता को रिझाने की रणनीति तय करेगी, इसके बाद वह पार्टी से आदिवासी वर्ग के नेताओं को जोड़ने का काम भी करेगी़

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

गडकरी को दी बिसेन और बृजेन्द्र ने सफाई

सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को प्रदेश के दो मंत्रियों गौरीशंकर बिसेन और बृजेन्द्र सिंह ने दिल्ली जाकर सफाई दी़ वहीं इस मामले को लेकर गठित की जांच समिति अब तक अपनी रिपोर्ट का खुलासा नहीं कर पाई है़
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन को अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है़ पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में उन्हें और पन्ना जिले के ही एक और मंत्री बृजेन्द्र प्रतापसिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने दिल्ली बुला लिया़ दोनों ने दिल्ली पहुंचकर अपना पक्ष जरुर रख दिया है़ दोनों मंत्रियों ने इस मामले में अपनी सफाई देकर वापस लौट आए हैं़ मगर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को संगठन की इस कार्रवाई से संतोष नहीं है़ यहां के नेता प्रदेश संगठन द्वारा गठित की जांच समिति द्वारा जांच करने के बाद भी रिपोर्ट न देने से वैसे ही खफा हैं, वहीं प्रदेश संगठन इन नेताओं को पार्टी के अंदर का मामला बताते हुए शांत कर रहे हैं़ फिलहाल तो ये नेता शांत हैं, मगर संगठन से खफा नजर आ रहे हैं़
प्रदेश भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर गठित की जांच समिति द्वारा जांच करने के बाद भी अब तक रिपोर्ट नहीं देने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं़ भाजपा नेताओं को इस बात पर भी संतोष नहीं है कि समिति द्वारा जांच करने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दी गई और न ही किसी तरह की कोई कार्यवाही की गई़ संगठन भाजपा नेताओं को ही इस मामले में शांत रहने की हिदायत दे रहा है़ वहीं जांच समिति के दोनों सदस्य जांच के लिए पन्ना न पहुंचकर खजुराहो पहुंचे और जिस तरह से जांच की गई उसे लेकर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं में नाराजगी भी है़ इन नेताओं का कहना है कि मामले में संगठन को इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करानी चाहिए थी़ पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच का कहना है कि संगठन ने उन्हें शांत रहने को कहा है़ इस वजह से उनके समर्थक और वे शांत हैं़ मामले में जांच समिति ने जांच तो की, मगर अपनी रिपोर्ट क्या तैयार की उसकी जानकारी उन्हें नहीं है़ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेना अच्छे संकेत हैं़

लंबित हैं दो सौ से अधिक मामले

सीबीआई के पास मध्यप्रदेश के करीब दो सौ से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिनका निराकरण नहीं हो पाया है़ करीब पैंसठ मामले तो ऐसे हैं जो पांच से ज्यादा समय से सीबीआई के पास है़ वहीं एक प्रकरण ऐसा है जिसका हल बीस साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है़
राज्य में समय-समय पर राजनेताओं के दबाव में और कई बार परिजनों के दबाव में सीबीआई को अपराध और भ्रष्टाचार के मामले सौंपे जाते रहे हैं, मगर इन मामलों का समय पर निदान न जल्दी नहीं हो पाता है़ कई बार तो बर्षों बीत जाते हैं और मामलों का हल नहीं होता है़ इस कारण सीबीआई के पास प्रदेश के मामलों की संख्या बढ़Þती जा रही है, मगर उनका निराकरण नहीं हो पा रहा है़ सीबीआई ऐसे मामलों की तह तक तो पहुंचती है, मगर उनका हल क्यों नहीं हो पा रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं़ सीबीआई के पास भ्रष्टाचार और अपराध दोनों के प्रकरण प्रदेश के दर्ज हैं़ मगर उनका हल समय पर नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है़
सीबीआई के पास इस वर्ष की प्रथम छह माही रिपोर्ट के अनुसार जून 2011 तक 219 प्रकरण भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़े हुए जांच में थे़ इन प्रकरणों की जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है़ इन प्रकरणों में प्रदेश के दो वर्ष की समयावधी बीत जाने के बाद भी हल नहीं होने वाले मामलों की संख्या 77 थी़ जबकि दो से पांच साल की समयावधि वाले मामले 77, पांच से दस साल की समयावधि वाले मामले 55, दस से पंद्रह साल की समयावधि वाले मामले 6, पंद्रह से बीस साल की समयावधि वाले मामले 3 और 1 मामला ऐसा पेंडिंग है जिसे बीस साल बीत जाने के बाद भी सीबीआई निपटा नहीं सकी है़ लंबे समय से पेंडिंग पड़े इन मामलों के समय से न निपटने की वजह से हाल ही में हाइप्रोफाइल शेहला हत्याकांड जो सीबीआई को सौंपा गया है, उसे लेकर भी आशंका यह जताई जा रही है कि कहीं यह मामला भी लंबित न हो जाए़ वैसे फिलहाल अधिकारी इस मामले में जल्द निराकरण करने की बात कहते हैं, उनका कहना है कि जिस तरह से जांच तेज गति से हो रही है, जल्द ही इस प्रकरण का निराकरण होगा़

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

कुछ को मिला, कुछ कर रहे इंतजार

भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से लाल बत्ती का इंतजार कर रहे नेताओं में से कुछ की मुराद तो पूरी हो गई, मगर अब भी बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं, जो पद के लिए इंतजार कर रहे हैं़ इन नेताओं को अब मुख्यमंत्री के चीन जाने के पहले याने बारह सितम्बर तक पद मिलने की उम्मीद है़
भारतीय जनता पार्टी में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का सिलसिला तो चल रहा हैं, मगर अब भी बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं, जो पद के लिए लालायित हैं, मगर उन्हें अब तक पद मिला नहीं है़ कुछ नेताओं को इस मामले में सफलता मिल गई है, मगर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष साधना सिंह के समर्थकों को अब तक पद नहीं मिले हैं़ इन समर्थकों में उत्साह जरुर कम हुआ है, मगर इनका विश्वास नहीं घटा है़ इनका मानना है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चीन दौरे के पूर्व याने बारह सितम्बर तक उन्हें लाल बत्ती मिल जाएगी़ इन नेताओं ने अब मुख्यमंत्री और अपने आकाओं के यहां सक्रियता बढ़Þा दी है़ कुछ ने तो दिल्ली की ओर रुख कर लिया है और कुछ ने भोपाल में अपने आकाओं के यहां डेरा जमा लिया है़ इन नेताओं ने अब आकाआें के सामने कम समय होने की बात कहकर यह दबाव बनाना शुरु कर दिया है कि अगर अब भी उन्हें पद नहीं मिला तो क्या होगा़ हालांकि आकाओं द्वारा उन्हें दिलासा भी मिल रही है कि जल्द ही उन्हें पद मिलेगा़
अभी तक जिन लोगों की नियुक्तियां हुई हैं, उनमें अधिकांश संगठन और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री समर्थक ही हैं़ मगर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के समर्थकों की संख्या कुछ कम है जिन्हें पद मिला है़ बताया जाता है कि इन दावेदारों ने अब साधनासिंह के पास अपने सक्रियता बढ़Þा दी है़ इन नेताओं ने भाभी की शरण में जाकर जल्द आदेश निकलवाने की गुहार लगानी शुरु कर दी है़ सूत्रों की माने तो इन दावेदारों को यह आश्वासन भी मिल गया है कि उन्हें जल्द ही याने मुख्यमंत्री के चीन दौरे के पूर्व पद मिल जाएगा़ दावेदारों भाभी के आश्वासन पर विश्वास भी जताया है और अब वे पद के लिए तैयारी में जुटे हैं, मगर इंंतजार उन्हें आदेश का है़ सूत्रों की माने तो इन दावेदारों को उपाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए हरी झंडी मिल गई है़

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

नेताओं को जांच समिति का है इंतजार

पन्ना जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पर सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को जांच समिति का इंतजार है वहीं भाजपा द्वारा इस मामले के लिए गठित जांच समिति के सदस्यों ने जांच के बिन्दु ही तय नहीं किए हैं भाजपा भी इस मुद्दे पर किनारा करते नजर आ रही है, जिसकी वजह अन्य बडबोले मंत्री भी हैं
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन इस बार अपनी ही पार्टी के नेता पर टिप्पणी करके फंस गए हैं पन्ना जिले सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी बिसेन को महंगी पडती नजर आ रही है वहीं मामले में पप्रदेश अध्यक्ष पप्रभात झा द्वारा गठित की दो सदस्यीय जांच समिति ने अब तक पन्ना पहुंचकर मामले में जांच की शुरुआत ही नहीं की है, यहां तक कि जांच के बिन्दु ही तय नहीं किए गए हैं जांच समिति के अलावा भाजपा के अन्य नेता भी अब इस मामले में बिसेन के खिलाफ कडा रुख करने से बचते नजर आ रहे हैं
भाजपा नेताओं का मानना है कि अगर बिसेन पर कोई कार्रवाई की जाती है तो कार्यकर्ताओं और नेताओं में गलत संदेश जाएगा मंत्रिमंडल में कुछ और भी बडबोले मंत्री हैं, जिन्होंने समय-समय पर टिप्पणी कर संगठन तो कभी सत्ता और कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचाई है मगर संगठन इस मामले में शांत ही रहा है इस लिहाज से भाजपा अब इस मामले में जांच समिति के सदस्यों पर दबाव भी नहीं डालना चाहती है सूत्रों की माने तो पार्टी ने अब इस विवाद को घर का मामला बताकर पटाक्षेप करने का मन बना लिया है मगर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को जांच समिति का अब भी इंतजार है ये नेता जांच समिति के सामने मंत्री द्वारा किए गए बर्ताव को रखना चाहते हैं
इस मामले में जिला सहकारी बैक पन्ना के अध्यक्ष संजय नगाइच का कहना है कि उन्होंने और जिले के भाजपा नेताओं ने अपनी बात संगठन के सामने रख दी है संगठन ने विश्वास दिलाया है कि वे मामले की जांच कराकर उचित कदम उठाएंगें नगाइच ने कहा कि अब तक जांच समिति आई तो नहीं है, जांच समिति के सदस्यों के सामने हम अपनी बात पूरी तरह से रखेंगे हमे विश्वास है कि संगठन हमारी बात को नकारेगा नहीं

रविवार, 28 अगस्त 2011

आदिवासी समाज अडा अपनी मांगों पर

राज्य के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन और विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंशसिंह के खिलाफ आदिवासी समाज ने मुहिम तेज कर दी है आदिवासी अपनी बात ङङ्गबिसेन समाज से माफी मांगे' पर अडा हुआ है आदिवासियों के सम्मान की लडाई की मुहिम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छेडी है इसे लेकर गोंगपा की सिवनी इकाई की सक्रियता तेज है
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन को पटवारी से मंच पर उठक-बैठक लगवाना महंगा पढता जा रहा है प्रशासनिक स्तर पर तो उन्होंने पटवारी से माफी मांग कर राजस्व कर्मचारियों की हडताल समाप्त करवा दी, मगर आदिवासी समाज की नाराजगी अब भी दूर नहीं हुई है आदिवासियों ने इस मामले में समाज से माफी मांगने की बात कही, जिस पर बिसेन मौन है इस मुद्दे को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बिसेन के खिलाफ पहले दिन से ही विरोध शुरु कर दिया था गोंगपा का यह विरोध अब भी जारी है गोंगपा ने अब बिसेन के साथ-साथ मंच पर बैठे विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंशसिंह को भी आडे हाथ लेना शुरु कर दिया है गोंगपा द्वारा बीते दिनों केवलारी और कांजीबाडा में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों ही नेताओं के पुतले जलाए गए गोंगपा की सिवनी जिला इकाई इस मामले को लेकर विधानसभा और सैक्टर स्तर पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना चुकी है कांजीबाडा में हुए प्रदर्शन के बाद अब गोंगपा द्वारा सिवनी जिले के कलारी और धनौरा गप्रामों में बिसेन और हरवंशसिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनके पुतले जलाने की बात कही जा रही है
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सिवनी जिला इकाई के पप्रवक्ता विवेक डेहरिया का कहना है कि आदिवासी समाज का जो अपमान मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने सार्वजनिक तौर पर किया है इसके लिए उन्हें समाज से माफी मांगना पडेगी श्री डेहरिया ने बताया कि कलारी और धनौरा में जो कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, वहां पर पार्टी पदाधिकारी यह तय करेंगे की इसके बाद भी अगर बिसेन माफी नहीं मांगते हैं तो अगला कदम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का विरोध करना होगा उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर धनौरा में सितम्बर माह में आयोजित कार्यक्रम के बाद पप्रदेश पदाधिकारी तय करेंगे कि मुख्यमंत्री को लेकर किस तरह का विरोध किया जाए फिलहाल हमारा महाकौशल के जिलों में गौरीशंकर बिसेन और हरवंशसिंह के विरोध में धरना, पप्रदर्शन कर दोनों ही नेताओं के पुतले जलाने का कार्यक्रम चल रहे हैं यह कार्यक्रम बिसेन द्वारा आदिवासी समाज से माफी न मांगने तक जारी रहेगा

संगठन मजबूत करने में जुटी गोंगपा और बसपा

बहुजन समाज पार्टी और गोंणवाना गणतंत्र पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरु कर दिया है दोनों ही दलों ने अपनी सक्रियता विधानसभा क्षेत्रवार बढा दी है गोंगपा ने तो मध्यपप्रदेश का अध्यक्ष ही बदल दिया है नये अध्यक्ष की कमान कमल मरावी को सौंपी गई है
भाजपा और कांगस दोनों दलों द्वारा अजा और अजजा वर्ग की आरक्षित सीटों के लिए बढाई सक्रियता को देखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ने ही अपनी सक्रियता बढा दी है विशेषकर आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कुछ ज्यादा ही सक्रियता बढाई है गोंगपा ने अपना पप्रदेश अध्यक्ष बदल नये अध्यक्ष के रुप में मण्डला जिले के कमल मरावी को पप्रदेश की कमान सौंपी है मरावी को कमान सौंपने के बाद गोंगपा के संगठन में और भी बदलाव की बात कही जा रही है गोंगपा इस बार ० के विधानसभा चुनाव के पूर्व जिला इकाई तक में बदलाव कर देगी गोंगपा द्वारा इन दिनों महाकौशल अंचल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है बताया जाता है कि मरावी को पप्रदेश की कमान सौंपकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में उन्हें सक्रिय होने की बात कही है सूत्रों की माने तो मरावी को कमान सौंपने के पीछे गोंगपा का मकसद महाकौशल अंचल की आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों पर अपना दबदबा एक बार फिर बनाना है
गोंगपा की तर्ज पर राज्य में बहुजन समाज पार्टी भी अपनी ताकत बढाना चाहती है बसपा ने फिलहाल तो राज्य में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्हें बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है साथ ही पार्टी की सदस्यता बढाने की भी बात कही गई है बसपा द्वारा अब अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ आदिवासी और अन्य जाति के लोगों को जोडने के लिए भी सक्रियता बढाई जाएगी बताया जाता है कि जल्द ही बसपा द्वारा पप्रदेश स्तर पर अन्य वर्ग के लोगों से अलग-अलग स्तर पर चर्चा की जाएगी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा इस दिशा में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे बसपा ने पप्रदेश में एक बार फिर सर्वसमाज का नारा बुलंद करने की मंशा जताई है