शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

गडकरी को दी बिसेन और बृजेन्द्र ने सफाई

सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को प्रदेश के दो मंत्रियों गौरीशंकर बिसेन और बृजेन्द्र सिंह ने दिल्ली जाकर सफाई दी़ वहीं इस मामले को लेकर गठित की जांच समिति अब तक अपनी रिपोर्ट का खुलासा नहीं कर पाई है़
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन को अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है़ पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में उन्हें और पन्ना जिले के ही एक और मंत्री बृजेन्द्र प्रतापसिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने दिल्ली बुला लिया़ दोनों ने दिल्ली पहुंचकर अपना पक्ष जरुर रख दिया है़ दोनों मंत्रियों ने इस मामले में अपनी सफाई देकर वापस लौट आए हैं़ मगर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को संगठन की इस कार्रवाई से संतोष नहीं है़ यहां के नेता प्रदेश संगठन द्वारा गठित की जांच समिति द्वारा जांच करने के बाद भी रिपोर्ट न देने से वैसे ही खफा हैं, वहीं प्रदेश संगठन इन नेताओं को पार्टी के अंदर का मामला बताते हुए शांत कर रहे हैं़ फिलहाल तो ये नेता शांत हैं, मगर संगठन से खफा नजर आ रहे हैं़
प्रदेश भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर गठित की जांच समिति द्वारा जांच करने के बाद भी अब तक रिपोर्ट नहीं देने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं़ भाजपा नेताओं को इस बात पर भी संतोष नहीं है कि समिति द्वारा जांच करने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दी गई और न ही किसी तरह की कोई कार्यवाही की गई़ संगठन भाजपा नेताओं को ही इस मामले में शांत रहने की हिदायत दे रहा है़ वहीं जांच समिति के दोनों सदस्य जांच के लिए पन्ना न पहुंचकर खजुराहो पहुंचे और जिस तरह से जांच की गई उसे लेकर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं में नाराजगी भी है़ इन नेताओं का कहना है कि मामले में संगठन को इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करानी चाहिए थी़ पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच का कहना है कि संगठन ने उन्हें शांत रहने को कहा है़ इस वजह से उनके समर्थक और वे शांत हैं़ मामले में जांच समिति ने जांच तो की, मगर अपनी रिपोर्ट क्या तैयार की उसकी जानकारी उन्हें नहीं है़ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेना अच्छे संकेत हैं़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें