गुरुवार, 8 सितंबर 2011

कुछ को मिला, कुछ कर रहे इंतजार

भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से लाल बत्ती का इंतजार कर रहे नेताओं में से कुछ की मुराद तो पूरी हो गई, मगर अब भी बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं, जो पद के लिए इंतजार कर रहे हैं़ इन नेताओं को अब मुख्यमंत्री के चीन जाने के पहले याने बारह सितम्बर तक पद मिलने की उम्मीद है़
भारतीय जनता पार्टी में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का सिलसिला तो चल रहा हैं, मगर अब भी बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं, जो पद के लिए लालायित हैं, मगर उन्हें अब तक पद मिला नहीं है़ कुछ नेताओं को इस मामले में सफलता मिल गई है, मगर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष साधना सिंह के समर्थकों को अब तक पद नहीं मिले हैं़ इन समर्थकों में उत्साह जरुर कम हुआ है, मगर इनका विश्वास नहीं घटा है़ इनका मानना है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चीन दौरे के पूर्व याने बारह सितम्बर तक उन्हें लाल बत्ती मिल जाएगी़ इन नेताओं ने अब मुख्यमंत्री और अपने आकाओं के यहां सक्रियता बढ़Þा दी है़ कुछ ने तो दिल्ली की ओर रुख कर लिया है और कुछ ने भोपाल में अपने आकाओं के यहां डेरा जमा लिया है़ इन नेताओं ने अब आकाआें के सामने कम समय होने की बात कहकर यह दबाव बनाना शुरु कर दिया है कि अगर अब भी उन्हें पद नहीं मिला तो क्या होगा़ हालांकि आकाओं द्वारा उन्हें दिलासा भी मिल रही है कि जल्द ही उन्हें पद मिलेगा़
अभी तक जिन लोगों की नियुक्तियां हुई हैं, उनमें अधिकांश संगठन और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री समर्थक ही हैं़ मगर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के समर्थकों की संख्या कुछ कम है जिन्हें पद मिला है़ बताया जाता है कि इन दावेदारों ने अब साधनासिंह के पास अपने सक्रियता बढ़Þा दी है़ इन नेताओं ने भाभी की शरण में जाकर जल्द आदेश निकलवाने की गुहार लगानी शुरु कर दी है़ सूत्रों की माने तो इन दावेदारों को यह आश्वासन भी मिल गया है कि उन्हें जल्द ही याने मुख्यमंत्री के चीन दौरे के पूर्व पद मिल जाएगा़ दावेदारों भाभी के आश्वासन पर विश्वास भी जताया है और अब वे पद के लिए तैयारी में जुटे हैं, मगर इंंतजार उन्हें आदेश का है़ सूत्रों की माने तो इन दावेदारों को उपाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए हरी झंडी मिल गई है़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें