पन्ना जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पर सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को जांच समिति का इंतजार है वहीं भाजपा द्वारा इस मामले के लिए गठित जांच समिति के सदस्यों ने जांच के बिन्दु ही तय नहीं किए हैं भाजपा भी इस मुद्दे पर किनारा करते नजर आ रही है, जिसकी वजह अन्य बडबोले मंत्री भी हैं
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन इस बार अपनी ही पार्टी के नेता पर टिप्पणी करके फंस गए हैं पन्ना जिले सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी बिसेन को महंगी पडती नजर आ रही है वहीं मामले में पप्रदेश अध्यक्ष पप्रभात झा द्वारा गठित की दो सदस्यीय जांच समिति ने अब तक पन्ना पहुंचकर मामले में जांच की शुरुआत ही नहीं की है, यहां तक कि जांच के बिन्दु ही तय नहीं किए गए हैं जांच समिति के अलावा भाजपा के अन्य नेता भी अब इस मामले में बिसेन के खिलाफ कडा रुख करने से बचते नजर आ रहे हैं
भाजपा नेताओं का मानना है कि अगर बिसेन पर कोई कार्रवाई की जाती है तो कार्यकर्ताओं और नेताओं में गलत संदेश जाएगा मंत्रिमंडल में कुछ और भी बडबोले मंत्री हैं, जिन्होंने समय-समय पर टिप्पणी कर संगठन तो कभी सत्ता और कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचाई है मगर संगठन इस मामले में शांत ही रहा है इस लिहाज से भाजपा अब इस मामले में जांच समिति के सदस्यों पर दबाव भी नहीं डालना चाहती है सूत्रों की माने तो पार्टी ने अब इस विवाद को घर का मामला बताकर पटाक्षेप करने का मन बना लिया है मगर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं को जांच समिति का अब भी इंतजार है ये नेता जांच समिति के सामने मंत्री द्वारा किए गए बर्ताव को रखना चाहते हैं
इस मामले में जिला सहकारी बैक पन्ना के अध्यक्ष संजय नगाइच का कहना है कि उन्होंने और जिले के भाजपा नेताओं ने अपनी बात संगठन के सामने रख दी है संगठन ने विश्वास दिलाया है कि वे मामले की जांच कराकर उचित कदम उठाएंगें नगाइच ने कहा कि अब तक जांच समिति आई तो नहीं है, जांच समिति के सदस्यों के सामने हम अपनी बात पूरी तरह से रखेंगे हमे विश्वास है कि संगठन हमारी बात को नकारेगा नहीं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें