तेलंगाना में किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने मांग की है कि तेलंगाना सरकार की इस योजना के तर्ज पर शिवराज सरकार भी सभी किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देना शुरू करे. कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में किसान बिजली के भारी भरकम बिल की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं. शिवराज सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल में किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना थी, मगर शिवराज सरकार ने यह योजना खत्म कर दी. कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी जाती है तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी.
सोमवार, 1 जनवरी 2018
नये साल के जश्न के लिए बुलाई थी कालगर्ल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मिसरोद थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का पदार्फाश करते हुए एक युवती और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजधानी के बागसेवनिया में रहने वाले कपिल रावत ने मिसरोद थाना क्षेत्र में शीतल धाम कालोनी में नये साल का जश्न मनाने के लिए चार दोस्तों के साथ मिलकर 14 हजार रुपए में कालगर्ल को बुलवाया था. शनिवार से ही ये लड़कियां उनके साथ थी. मिसरोद पुलिस को रविवार को शीतलधाम स्थित फ्लेट में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी. इसके बाद मिसरोद पुलिस ने महिला थानपा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्लेट पर दबिस देकर एक युवती को चार युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया . पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपी टीकमगढ के रहने वाले हैं और ये सभी बचपन से दोस्त हैं. कपिल रावत जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है. वह बागसेवनिया में रहता है. पूछताछ में उसने बताया कि गुलाब सिंह राय, दीपचंद मैथ्यू और संतोष बाबू उसके दोस्त हैं. पुलिस ने जिस लड़की को इन चारों के साथ गिरफ्तार किया वह करोंद क्षेत्र की रहने वाली है. चारों ने उसे 16 हजार रुपए देने की बात हुई थी, लेकिन बाद में सौदा 14 हजार रुपए में तय हुआ, वह शनिवार को उनके साथ आई थी.

अजयसिंह का आरोप झूठ का पुलंदा: नंदकुमार
![]() |
| नंदकुमार सिंह चौहान |
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनैतिक सोच समाप्त हो चुकी है और इन बयानों से वे स्वयं प्रदेश की जनता के सामने हास्यास्पद बनते जा रहे है. उनका पत्रकार वार्ता में दिया गया बयान निरर्थक, बेबुनियाद और मीडिया में अपनी सक्रियता बनाये रखने का एक असफल प्रयास मात्र है. कांग्रेसी नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की धवल कीर्ति को अपनी दूषित मानसिकता का जितना भी कीचड़ उछाले अपने प्रयास में सफल नहीं होंगे. लोकतंत्र में जनता की अदालत सर्वोच्च है इसलिए कांग्रेस के प्रमाण पत्र की आवष्यकता नहीं है. कांग्रेस झूठे आरोपों, धरना, प्रदर्षनों और अलोकतांत्रिक व्यवहारों के चलते प्रदेश की जनता से स्वयं ही दूर हो गई है. कांग्रेस का प्रदेश के विकास से सरोकार नहीं रहा है इसलिए आगामी चुनावों में पूरी तरह अस्तित्व विहीन हो जायेगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त था, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेन्स की नीति अपनाकर समूल नष्ट करने का कार्य किया है. प्रदेश में व्यापम घोटाले को लेकर सीवीआई अपना काम वखूवी कर रही है. व्यापमं घोटाले में कांग्रेस नेताओं की बुरी तरह किरकिरी हो चुकी है. वह सर्वोच्च न्यायालय तक झूठे पाये गये हैं, लेकिन बेशर्मी की पराकाष्ठा देखिए, आरोप लगाने में उन्हें अभी भी शर्म नहीं आ रही है. प्रदेश में सरकार की पारदर्शिता के कारण ही वे लोग पकड़े जाते हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. वह इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार जांच एजेंसियों की स्वायत्ता की पक्षधर हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पारदर्शिता के साथ प्रदेश का चैमुखी विकास कर प्रदेश को विकसित प्रदेशों की अग्रिम श्रेणी में पहुंचाने का काम किया है. लेकिन कांग्रेस ने तो प्रदेश का विकास ंतो दूर लोगों से बुनियादी सुविधाएं बिजली, सड़क, पानी भी छीन लिया था. वे अक्सर बयानो से प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोषीष करते है जो जनता बखूबी जानती है.
उद्योग के संचालन में महिलाएं भी पीछे नहीं
![]() |
| कामनी कुशवाहा |
कामनी कुशवाहा को उद्योग विभाग से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी मिली. उन्होंने उद्योग विभाग में जाकर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. सहायक उद्योग प्रबंधक आसित वर्मा ने बताया कि राज्य शासन की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर कोई भी युवा अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकता है. कुशवाहा जिस परिवार से आती हैं, वहां इलेक्ट्रानिक रिपेरिंग का कार्य होता था. उन्होंने सीएफएल निर्माण में अपनी रूचि बताई और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा सीएफएल निर्माण इकाई लगाने का प्रकरण बैंक आफ इंडिया गोटेगांव में भेजा गया. इस बैंक से उन्हें 15 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ था. 24 वर्षीय कामनी कुशवाहा कामनी इंस्डट्रीज की स्थापना कर सफलता पूर्वक सीएफएल का निर्माण कर रही हैं. उनकी इकाई में 3 वॉट से लेकर 18 वॉट तक के सीएफएल का निर्माण किया जा रहा है. शीघ्र ही 50 वॉट तक की सीएफएल का निर्माण भी इस इकाई में किया जाएगा. अभी तक उनकी इंडस्ट्रीज 25 हजार सीएफएल बल्बों का निर्माण कर चुकी है. उनका हमेशा प्रयास रहता है कि गुणवत्तायुक्त सामग्री निर्मित हो, जिससे उभोक्ताओं को अच्छा प्रोडक्ट मिले. उन्होंने बताया कि वे अभी जबलपुर संभाग के जिलों में सीएफएल की सप्लाई कर रही हैं. भविष्य में उनकी योजना पूरे मध्यप्रदेश में सप्लाई करने की है.
सीएफएल निर्माण इकाई से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है. वे पिछले डेढ़ साल से उद्योग इकाई का संचालन कर रही हैं. कुशवाहा बैंक की किस्तें भी समय पर अदा करती हैं. उन्हें कामनी इंडस्ट्रीज के कार्य में अपने पति रंजीत कुशवाहा का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. कामनी इंडस्ट्रीज द्वारा 5 लोगों को भी रोजगार दिया जा रहा है. कुशवाहा कहती हैं कि उन्हें यह बात खुशी देती है कि उनके द्वारा ऐसे प्रोडक्ट का निर्माण किया जा रहा है, जो बिजली की बचत करता है.
इकराम देश का गौरव: अजयसिंह
![]() |
| अजयसिंंह |
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सीहोर जिले के नसरूल्लागंज के ग्राम भिलाई निवासी जांबाज युवक इकराम द्वारा भारतीय सीमा की रक्षा के लिए आंतकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद होने पर कहा कि पूरे प्रदेश को इकराम पर गर्व है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरा देश नए वर्ष का जश्न मना रहा था, तब इकराम जैसे अनेक जवान सीमा पर चौकसी रख रहे थे. ऐसे कुछ आंतकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में इकराम ने जिस बहादुरी का परिचय दिया उससे पूरा प्रदेश गौरवान्वित है. नेता प्रतिपक्ष . ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि वे शासन की नीति के तहत शहीद इकराम के परिवार को संबल प्रदान करें.
राजधानी की मंडी में हड़ताल पर रहे व्यापारी
राजधानी की करोंद मंडी में एक बार फिर व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं. व्यापारियों ने हम्मालों के 50 किलो भार उठाने के आदेश का विरोध शुरु कर दिया है. इसके चलते आज मंडी में हड़ताल रही.
करोंद मंडी में एक बार फिर विवादों में घिर गई है. इस बार विवाद एक क्विंटल की जगह 50 किलो का भार हम्मालों को उठाने को लेकर खड़ा हो गया है. मंडी समिति के नए फरमान को व्यापारियों ने नए सिरे से खारिज कर दिया है. आज गल्ला मंडी में हड़ताल की जा रही है. इससे मंडी में प्रतिदिन होने वाला 1.5 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है और सरकार को भी मंडी शुल्क का नुकसान हो रहा है. व्यापारियों की मांग है कि मंडी समिति अपना फैसला नहीं बदला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. दरअसल, मंडी बोर्ड के आदेश का हवाला देते हुए समिति ने एक जनवरी से हम्मालों ने 50 किलो से ज्यादा वजनी भार नहीं उठाने का निर्णय लिया है. जिसके बाद से ही विरोध शुरू हो गया है. अनाज व्यापारियों का कहना है कि व्यापारियों के पास करोड़ों रुपए के बारदाने पड़े हुए हैं, वे इनका क्या करेंगे? ऐसे आदेश जारी करने से पहले व्यापारियों को तो भरोसे में लेना चाहिए था. व्यापारियों का कहना है कि हर दिन होने वाले लाखों का नुकसान की जिम्मेदारी सरकार के अफसरों की होगी.

नाटक के जरिए थैलेसीमिया के प्रति किया जागरुक
राजधानी भोपाल में एक सामाजिक संस्था ने एक नाटक के माध्यम से लोगों को रक्त रोग थैलेसीमिया के प्रति जागरुक किया. सामाजिक संस्था सिंधु सेना ने स्थानीय शहीद भवन में थैलेसीमिया पर एक घंटे की अवधि के नाटक 'रक्तदोष' का मंचन किया.कार्यक्रम में स्वच्छ भोपाल लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई. नाट्य निर्देशक कविता इसरानी ने बताया कि रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने और थैलेसीमिया जैसे रोग से बचाव के लिए विवाह पूर्व युवक-युवती का माईनर टेस्ट अनिवार्य रूप से किए जाने का संदेश इस प्रस्तुति के माध्यम से दिया गया. विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने नाटक के लेखक और निर्देशक सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया. इस अवसर पर राजधानी के थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के साथ उनके परिजन उपस्थित थे. नाटक मंचन के अवसर पर यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आने वाले वर्ष में भोपाल और इंदौर में बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट की सुविधा प्रारंभ की जा रही है, जिससे थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को बार-बार खून चढ़वाने के स्थान पर स्थायी उपचार मिल सकेगा.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)