तेलंगाना में किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने मांग की है कि तेलंगाना सरकार की इस योजना के तर्ज पर शिवराज सरकार भी सभी किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देना शुरू करे. कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में किसान बिजली के भारी भरकम बिल की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं. शिवराज सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल में किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना थी, मगर शिवराज सरकार ने यह योजना खत्म कर दी. कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी जाती है तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें